4 अक्टूबर को सारसोप में किसान महापंचायत, गांव-गांव बांटे पर्चे सारसोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को सारसोप में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजस्थान किसान सभा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष कांजी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पर्चे बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने किसानों को महापंचायत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांगों को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए महापंचायत में व्यापक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आसपास के गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
4 अक्टूबर को सारसोप में किसान महापंचायत, गांव-गांव बांटे पर्चे सारसोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को सारसोप में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजस्थान किसान सभा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष कांजी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पर्चे बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने किसानों को
महापंचायत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांगों को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए महापंचायत में व्यापक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आसपास के गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
- गांव में पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख बनने की तैयारियां तेज हो चुकी है पंचायतीराज आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षाप्रकोष्ठ प्रभारियों को आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने एवं निर्वाचन कार्य में पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश सवाई माधोपुर, 29 सितम्बर। आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रकोष्ठ राज्य निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करें। प्रकोष्ठ प्रभारियों को कार्मिकों की आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी लगाने तथा उनके कार्य एवं दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने पर उसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन से संबंधित मामलों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक परीक्षण कर नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। *निर्वाचन गतिविधियों में शामिल अधिकारियों एवं कार्मिकों को किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने के निर्देश:-* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने निर्वाचन गतिविधियों में संलग्न अधिकारियों एवं कार्मिकों को किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने एवं राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियां प्रारंभ कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *आवश्यकता के अनुरूप ही कार्मिकों की नियुक्ति के निर्देश:-* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभिन्न प्रकोष्ठों एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में आवश्यकता से अधिक कार्मिक नियुक्त नहीं किए जाएं। शिक्षा विभाग से कार्मिकों की नियुक्ति करते समय विशेष सावधानी बरतते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्वाचन कार्य के लिए अतिरिक्त कार्मिक लेने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। संबंधित प्रकोष्ठ का कार्य पूर्ण होने के बाद कार्मिकों को आवश्यक रूप से कार्यमुक्त कर तत्काल उनके मूल विभाग में भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्वाचन विभाग एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने तथा संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा सहित विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सवाई माधोपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक प्रभाव और पक्षपात के गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस ने SIR, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि श्री ज्ञानेश कुमार नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दें और इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। जांच में मतदाताओं के अधिकारों से छेड़छाड़ या निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप सिद्ध होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग भी की गई। कांग्रेस ने हालिया नगर निकाय चुनावों में स्थानीय प्रशासनिक मशीनरी के कथित दुरुपयोग एवं चुनावी हस्तक्षेप की जांच तथा आगामी पंचायत राज चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में कराने की मांग रखी। साथ ही चुनाव में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की किसी भी राजनीतिक अथवा पक्षपातपूर्ण भूमिका पर रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी जी आर खटाना, जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा मीणा, प्रदेश सचिव लईक अहमद, संगठन महासचिव राजेश पहाड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण बेरवा, पंचायती राज संगठन के दशरथ मीणा,आर पी मीणा, बामनवास नगर पालिका अध्यक्ष रेखा मीणा, उपसभापति श्याम लाल मीणा, प्रदेश सचिव अभाव अभियोग प्रकोष्ठ आरपी मीणा, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेंद्र कांवरिया, बंशीलाल मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार युगराज चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष बामनवास घनश्याम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष बोली गिर्राज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई माधोपुर मुकेश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई माधोपुर ग्रामीण फजरूद्दीन, गंगापुर मुकेश शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा विमल मीणा,बसंती लाल सैनी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और मतदाता के अधिकार तथा लोकतांत्रिक जनादेश से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।2
- 4 अक्टूबर को सारसोप में किसान महापंचायत, गांव-गांव बांटे पर्चे सारसोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को सारसोप में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजस्थान किसान सभा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष कांजी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पर्चे बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने किसानों को महापंचायत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांगों को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए महापंचायत में व्यापक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आसपास के गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।2
- सैंड स्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम के खात्मे के लिए बूंदी में बनी साझा रणनीति, विभागों ने कसी कमर* सैंड स्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को बूंदी स्थित माय भारत केंद्र में एक उच्चस्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) और एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए साझा खाका तैयार किया गया। बैठक के प्रमुख बिंदु: कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश: श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने स्पष्ट किया कि बालश्रम के मामलों में रेस्क्यू के दौरान तत्काल एफआईआर दर्ज हो, सख्त धाराएं लगें और पीड़ितों को त्वरित पुनर्वास प्रमाण-पत्र व सहायता राशि मिले। रेस्क्यू से आगे पुनर्वास पर जोर: एक्शनएड-आईएलओ के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि केवल रेस्क्यू काफी नहीं है; बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना आवश्यक है। एजेंसियों का मजबूत तालमेल: जिला बाल संरक्षण इकाई के गोविंद कुमार गौतम, एएचटीयू की एएसआई अमीना खान और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के प्रभारी रामनारायण ने बाल तस्करी व बालश्रम की त्वरित सूचना साझा करने और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर दिया। समुदाय और युवाओं की भागीदारी: महिला अधिकारिता विभाग की पूर्णिमा गौतम ने ग्रामीण स्तर पर 'जाजम बैठकों' के जरिए जागरूकता बढ़ाने, जबकि माय भारत केंद्र के शिवराज गुर्जर ने युवा मंडलों को इस मुहिम से जोड़ने की बात कही। टूलकिट और आजीविका सुरक्षा: आईएलओ प्रतिनिधि बृजेश पाठक और एक्शनएड स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी ने कार्यस्थल की सुरक्षा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए तैयार विशेष टूलकिट के जरिए अभियान को गति देने की रूपरेखा पेश की। बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए और खनन क्षेत्र से बालश्रम के पूर्ण खात्मे का संकल्प लिया।3
- बनास बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जब्त,चालक-मालिक की तलाश: मलारना डूंगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बनास नदी से अवैध बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जप्त चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी1
- सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति, बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा। चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।1
- जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष सपोटरा. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया । सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ।1