logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया । सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ।

1 hr ago
user_राजमल सैनी
राजमल सैनी
Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया । सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 4 अक्टूबर को सारसोप में किसान महापंचायत, गांव-गांव बांटे पर्चे सारसोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को सारसोप में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजस्थान किसान सभा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष कांजी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पर्चे बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने किसानों को महापंचायत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांगों को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए महापंचायत में व्यापक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आसपास के गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
    2
    4 अक्टूबर को सारसोप में किसान महापंचायत, गांव-गांव बांटे पर्चे

सारसोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को सारसोप में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजस्थान किसान सभा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष कांजी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पर्चे बांट रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने किसानों को महापंचायत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांगों को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए महापंचायत में व्यापक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए आसपास के गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया । सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ।
    1
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन 

सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा  के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक  इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया ।
सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका सवाई माधोपुर से बड़ी खबर। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है। खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है। कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है। अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है। गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर चैन सिंह नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
    1
    कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है।
खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है।
कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है।
अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है।  गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर  चैन सिंह  नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • बनास बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जब्त,चालक-मालिक की तलाश: मलारना डूंगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बनास नदी से अवैध बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जप्त चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी
    1
    बनास बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जब्त,चालक-मालिक की तलाश: मलारना डूंगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बनास नदी से अवैध बजरी से भरा 16 चक्का ट्रक जप्त चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति, बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा। चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।
    1
    सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति,

बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए  माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा।
चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। ​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    1
    फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर.
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी
किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी।
​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई
उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    23 hrs ago
  • खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    1
    खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    1
    वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन

सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.