logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला पर घर में घुसकर हमला, इगलास में दबंगों की शर्मनाक करतूत* *------------------* *🔵 Facebook:"हरिया की नगरिया में दहशत: अकेली महिला को पीटा, पुलिस से न्याय की गुहार*👆 *-------------------* *👉सलाम इंडिया 24 की पड़ताल: बेखौफ हमलावरों ने तोड़ी मर्यादा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश* *------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*

1 day ago
user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
हाथरस शलमान शाह पत्रकार
रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
1 day ago

महिला पर घर में घुसकर हमला, इगलास में दबंगों की शर्मनाक करतूत* *------------------* *🔵 Facebook:"हरिया की नगरिया में दहशत: अकेली महिला को पीटा, पुलिस से न्याय की गुहार*👆 *-------------------* *👉सलाम इंडिया 24 की पड़ताल: बेखौफ हमलावरों ने तोड़ी मर्यादा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश* *------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*

  • user_Ankur Verma
    Ankur Verma
    Lalganj, Pratapgarh
    🙏
    10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत ओम प्रकाश समामई पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। सीएनजी भरवाने के दौरान लाइन में आगे गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर पंप पर धावा बोल दिया। इस दौरान न सिर्फ कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए करीब 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पंप मैनेजर राजेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे कुछ युवक सीएनजी भरवाने आए थे। उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर जबरन लाइन में आगे गाड़ी लगाने का प्रयास किया, जिसका पंप कर्मियों ने विरोध किया। शुरुआत में हुए विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सुसायत कलां गांव से करीब 25-30 हथियारबंद युवकों को बुला लिया। हमलावरों ने हाथों में सरिया, डंडे और हथियार लेकर पंप पर मौजूद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हमले से जान बचाकर कर्मचारी जब कार्यालय की ओर भागे, तो दबंगों ने वहां भी घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फर्नीचर व शीशे चकनाचूर कर दिए। मैनेजर का आरोप है कि हमलावर जाते समय कर्मचारियों के पास मौजूद कलेक्शन के पैसे और ऑफिस के कैश काउंटर में रखे 2 से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस हिंसक झड़प में कई कर्मचारी लहूलुहान हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते नजर आ रहे हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सासनी कोतवाली क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत ओम प्रकाश समामई पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। सीएनजी भरवाने के दौरान लाइन में आगे गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर पंप पर धावा बोल दिया। इस दौरान न सिर्फ कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए करीब 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
पंप मैनेजर राजेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे कुछ युवक सीएनजी भरवाने आए थे। उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर जबरन लाइन में आगे गाड़ी लगाने का प्रयास किया, जिसका पंप कर्मियों ने विरोध किया। शुरुआत में हुए विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सुसायत कलां गांव से करीब 25-30 हथियारबंद युवकों को बुला लिया। हमलावरों ने हाथों में सरिया, डंडे और हथियार लेकर पंप पर मौजूद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हमले से जान बचाकर कर्मचारी जब कार्यालय की ओर भागे, तो दबंगों ने वहां भी घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फर्नीचर व शीशे चकनाचूर कर दिए।
मैनेजर का आरोप है कि हमलावर जाते समय कर्मचारियों के पास मौजूद कलेक्शन के पैसे और ऑफिस के कैश काउंटर में रखे 2 से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस हिंसक झड़प में कई कर्मचारी लहूलुहान हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते नजर आ रहे हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सासनी कोतवाली क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बड़ी खबर: समाज सेवा की मिसाल बना 'श्री राधा माधव रोटी बैंक समिति', जरूरतमंद बेटी की शादी में की मदद हरिगढ़/करहला गौरवा: समाज हित और सेवा भाव को समर्पित श्री राधा माधव रोटी बैंक समिति (हरिगढ़) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। समिति के सदस्यों ने मिलकर ग्राम करहला गौरवा में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में दहेज का संपूर्ण सामान भेंट कर अपना सहयोग प्रदान किया। प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सामान भेंट करने पहुंचे सदस्यों में मुख्य रूप से शामिल रहे: चौधरी अमित देशवाल रामकुमार विशाल चौधरी सम्राट भारद्वाज टिंकल उपाध्याय अभिषेक और अमन मुकेश चौधरी, नीरज चौधरी एवं सुमित चौधरी सेवा के क्षेत्र में बहुआयामी कार्य यह समिति केवल विवाह सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके सेवा कार्य निरंतर जारी रहते हैं: साधु सेवा: हर महीने वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर रहने वाले साधु-संतों को नियमित भोजन वितरण। रक्तदान: आपातकालीन स्थिति में गरीब परिवारों के लिए तत्काल ब्लड डोनेट करना। गऊ सेवा: बीमार और बेसहारा गायों की सेवा और संरक्षण। आपदा राहत: पंजाब में आई बाढ़ के दौरान समिति ने सक्रियता दिखाते हुए 500 परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई थी। समिति का संकल्प: "हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को गलत संगत से दूर कर उन्हें समाज हित और गऊ सेवा के कार्यों से जोड़ना है।" युवाओं के लिए प्रेरणा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आज के समय में युवाओं को ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यदि हर युवा आगे आए, तो कोई भी परिवार खुद को असहाय महसूस नहीं करेगा।
    1
    बड़ी खबर: समाज सेवा की मिसाल बना 'श्री राधा माधव रोटी बैंक समिति', जरूरतमंद बेटी की शादी में की मदद
हरिगढ़/करहला गौरवा: समाज हित और सेवा भाव को समर्पित श्री राधा माधव रोटी बैंक समिति (हरिगढ़) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। समिति के सदस्यों ने मिलकर ग्राम करहला गौरवा में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में दहेज का संपूर्ण सामान भेंट कर अपना सहयोग प्रदान किया।
प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति
बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सामान भेंट करने पहुंचे सदस्यों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
चौधरी अमित देशवाल
रामकुमार
विशाल चौधरी
सम्राट भारद्वाज
टिंकल उपाध्याय
अभिषेक और अमन
मुकेश चौधरी, नीरज चौधरी एवं सुमित चौधरी
सेवा के क्षेत्र में बहुआयामी कार्य
यह समिति केवल विवाह सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके सेवा कार्य निरंतर जारी रहते हैं:
साधु सेवा: हर महीने वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर रहने वाले साधु-संतों को नियमित भोजन वितरण।
रक्तदान: आपातकालीन स्थिति में गरीब परिवारों के लिए तत्काल ब्लड डोनेट करना।
गऊ सेवा: बीमार और बेसहारा गायों की सेवा और संरक्षण।
आपदा राहत: पंजाब में आई बाढ़ के दौरान समिति ने सक्रियता दिखाते हुए 500 परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई थी।
समिति का संकल्प: "हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को गलत संगत से दूर कर उन्हें समाज हित और गऊ सेवा के कार्यों से जोड़ना है।"
युवाओं के लिए प्रेरणा
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आज के समय में युवाओं को ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यदि हर युवा आगे आए, तो कोई भी परिवार खुद को असहाय महसूस नहीं करेगा।
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    22 hrs ago
  • *जलेसर में कब्रिस्तान भूमि पर बड़ा घोटाला। गाटा 405 को लेकर प्रशासन की दोहरी नीति, अंदर-बाहर चुंगी का खेल, माफियाओं को सौंपने की साजिश* *जलेसर (एटा), 8 फरवरी 2026* – उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में एक बेहद गंभीर और संदिग्ध भूमि विवाद सामने आया है, जो प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को उजागर कर रहा है। गाटा संख्या 405, जो मौजा अरबगढ़ के कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, को लेकर अलग-अलग अधिकारियों द्वारा विरोधाभासी आदेश जारी किए गए हैं। एक तरफ इसे कब्रिस्तान मानकर नगर पालिका परिषद जलेसर द्वारा जबरन खाली कराया गया, वहीं दूसरी तरफ इसे अंदर चुंगी या बाहर चुंगी बताकर जुर्माने लगाए गए। यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकारी जमीन को खाली कराकर बड़े माफियाओं के हाथों में सौंपने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। सन 1999 में मौजा अरबगढ़ में चकबंदी शुरू हुई थी, तब गाटा 405 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज था। चकबंदी के दौरान इसे पॉकेट नंबर बताकर मौजा जलेसर में निहित करने का आदेश हुआ, लेकिन मौजा जलेसर में चकबंदी कभी पूरी नहीं हुई। नतीजतन, आज तक यह गाटा मौजा जलेसर में रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। फिर भी, नगर पालिका परिषद जलेसर ने इसे अपनी संपत्ति मानकर 3 जुलाई 2024 को खाली कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन (मंगल देव सिंह) ने स्पष्ट आदेश दिया कि यह कब्रिस्तान की भूमि है। तहसीलदार जलेसर ने 28 लोगों के खिलाफ धारा 67 के तहत जुर्माना लगाया और आदेश में इसे जलेसर *बाहर चुंगी* में दिखाया। वहीं, उप जिलाधिकारी न्यायिक ने 4 नवंबर 2025 को इसी गाटा 405 को खाली करने का आदेश दिया और प्रति व्यक्ति 50,000 से 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन इसे *अंदर चुंगी* में दर्ज बताया। एक ही गाटा संख्या को दो अलग-अलग जगहों ( *अंदर चुंगी* और *बाहर चुंगी* ) पर कैसे दर्ज माना गया? यह सवाल प्रशासन की नीयत पर गहरा संदेह पैदा करता है। इसी तरह, गाटा संख्या 3294 (नॉन-जेडए रास्ता/रास्ता खास-खाम) पर सड़क मौजूद है और विधिवत चल रही है। इसकी लंबाई तहसील से महाराणा चौक तक है, लेकिन केवल थोड़ी दूरी खाली कराई गई। बाकी हिस्से पर बड़े-बड़े लोगों के निजी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। पूरे रास्ते को क्यों नहीं खाली कराया गया? यह चुनिंदा कार्रवाई क्यों? यह पूरा मामला *"अंदर चुंगी-बाहर चुंगी-ऊपर चुंगी-नीचे चुंगी"* वाले भ्रष्टाचार के खेल की बानगी है। प्रशासन पुलिस को व्यर्थ *बलि का बकरा* बनाकर भारी संख्या में तैनात कर रहा है, जबकि असली खेल सरकारी जमीन को माफियाओं के हवाले करने का है। क्या यह *नूरा-कुश्ती* का खेल है, जिसमें सरकारी जमीन छीनकर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है? नगर पालिका परिषद जलेसर के *ईओ* को स्पष्ट करना होगा कि उन्हें इस गाटा पर कार्रवाई का अधिकार किसने दिया, जब रिकॉर्ड में यह मौजा अरबगढ़ का है और चकबंदी अधूरी है? आम जनता सवाल कर रही है – क्या प्रशासन माफियाओं का दलाल बन गया है? यह घोटाला कितना गहरा है, इसकी जांच उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और सरकारी भूमि सुरक्षित रहे। यह मामला न केवल जलेसर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए शर्मनाक है, जहां कब्रिस्तान जैसी पवित्र भूमि पर भी लालच हावी हो रहा है। जनता जागरूक हो, आवाज उठाए।
    1
    *जलेसर में कब्रिस्तान भूमि पर बड़ा घोटाला। गाटा 405 को लेकर प्रशासन की दोहरी नीति, अंदर-बाहर चुंगी का खेल, माफियाओं को सौंपने की साजिश* 
*जलेसर (एटा), 8 फरवरी 2026* – उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में एक बेहद गंभीर और संदिग्ध भूमि विवाद सामने आया है, जो प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को उजागर कर रहा है। गाटा संख्या 405, जो मौजा अरबगढ़ के कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, को लेकर अलग-अलग अधिकारियों द्वारा विरोधाभासी आदेश जारी किए गए हैं। एक तरफ इसे कब्रिस्तान मानकर नगर पालिका परिषद जलेसर द्वारा जबरन खाली कराया गया, वहीं दूसरी तरफ इसे अंदर चुंगी या बाहर चुंगी बताकर जुर्माने लगाए गए। यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकारी जमीन को खाली कराकर बड़े माफियाओं के हाथों में सौंपने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। सन 1999 में मौजा अरबगढ़ में चकबंदी शुरू हुई थी, तब गाटा 405 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज था। चकबंदी के दौरान इसे पॉकेट नंबर बताकर मौजा जलेसर में निहित करने का आदेश हुआ, लेकिन मौजा जलेसर में चकबंदी कभी पूरी नहीं हुई। नतीजतन, आज तक यह गाटा मौजा जलेसर में रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। फिर भी, नगर पालिका परिषद जलेसर ने इसे अपनी संपत्ति मानकर 3 जुलाई 2024 को खाली कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन (मंगल देव सिंह) ने स्पष्ट आदेश दिया कि यह कब्रिस्तान की भूमि है। तहसीलदार जलेसर ने 28 लोगों के खिलाफ धारा 67 के तहत जुर्माना लगाया और आदेश में इसे जलेसर *बाहर चुंगी* में दिखाया। वहीं, उप जिलाधिकारी न्यायिक ने 4 नवंबर 2025 को इसी गाटा 405 को खाली करने का आदेश दिया और प्रति व्यक्ति 50,000 से 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन इसे *अंदर चुंगी* में दर्ज बताया। एक ही गाटा संख्या को दो अलग-अलग जगहों ( *अंदर चुंगी* और *बाहर चुंगी* ) पर कैसे दर्ज माना गया? यह सवाल प्रशासन की नीयत पर गहरा संदेह पैदा करता है। इसी तरह, गाटा संख्या 3294 (नॉन-जेडए रास्ता/रास्ता खास-खाम) पर सड़क मौजूद है और विधिवत चल रही है। इसकी लंबाई तहसील से महाराणा चौक तक है, लेकिन केवल थोड़ी दूरी खाली कराई गई। बाकी हिस्से पर बड़े-बड़े लोगों के निजी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। पूरे रास्ते को क्यों नहीं खाली कराया गया? यह चुनिंदा कार्रवाई क्यों? यह पूरा मामला *"अंदर चुंगी-बाहर चुंगी-ऊपर चुंगी-नीचे चुंगी"* वाले भ्रष्टाचार के खेल की बानगी है। प्रशासन पुलिस को व्यर्थ *बलि का बकरा* बनाकर भारी संख्या में तैनात कर रहा है, जबकि असली खेल सरकारी जमीन को माफियाओं के हवाले करने का है। क्या यह *नूरा-कुश्ती* का खेल है, जिसमें सरकारी जमीन छीनकर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है? नगर पालिका परिषद जलेसर के *ईओ* को स्पष्ट करना होगा कि उन्हें इस गाटा पर कार्रवाई का अधिकार किसने दिया, जब रिकॉर्ड में यह मौजा अरबगढ़ का है और चकबंदी अधूरी है? आम जनता सवाल कर रही है – क्या प्रशासन माफियाओं का दलाल बन गया है? यह घोटाला कितना गहरा है, इसकी जांच उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और सरकारी भूमि सुरक्षित रहे। यह मामला न केवल जलेसर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए शर्मनाक है, जहां कब्रिस्तान जैसी पवित्र भूमि पर भी लालच हावी हो रहा है। जनता जागरूक हो, आवाज उठाए।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 22 वर्ष कि उम्र मैं बनी योगिता ऑफिसर
    1
    22 वर्ष कि उम्र मैं बनी योगिता ऑफिसर
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एटा बिग ब्रेकिंग.... जलेसर | सड़क सीसी निर्माण से पहले मुकेश यादव ने अधिकारियों–ठेकेदार को दिए स्पष्ट निर्देश बीएसपी एवं किसान क्रांति दल के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने जलेसर–सादाबाद मार्ग स्थित, महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/ जलेसर ~ महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने कहा कि सड़क की सीसी ऊंची बनाई जाए, ताकि वर्षा का पानी सीधे नालों में प्रवाहित हो सके। इससे भविष्य में व्यापारियों और दुकानदारों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सीसी निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए। सड़क उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बने, ताकि वह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और जल्द टूटने-फूटने की शिकायत न आए। अंत में मुकेश यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लापरवाही पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    एटा बिग ब्रेकिंग....
जलेसर | सड़क सीसी निर्माण से पहले मुकेश यादव ने अधिकारियों–ठेकेदार को दिए स्पष्ट निर्देश
बीएसपी एवं किसान क्रांति दल के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने जलेसर–सादाबाद मार्ग स्थित,
महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
एटा/ जलेसर ~ महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सड़क के सीसी निर्माण कार्य से पूर्व ठेकेदार और (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने कहा कि सड़क की सीसी ऊंची बनाई जाए, ताकि वर्षा का पानी सीधे नालों में प्रवाहित हो सके।
इससे भविष्य में व्यापारियों और दुकानदारों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सीसी निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए। 
सड़क उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बने, ताकि वह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और जल्द टूटने-फूटने की शिकायत न आए।
अंत में मुकेश यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लापरवाही पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आरपी अग्रवाल द्वारा लिखित कालचक्र
    1
    आरपी अग्रवाल द्वारा लिखित कालचक्र
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत जी को अपने आवास पर गोंडा पुलिस ने नजर बंद किया वह अपनी टीम के साथ हाथरस यूजीसी के खिलाफ जा रहे थे
    1
    राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत जी को अपने आवास पर गोंडा पुलिस ने नजर बंद किया वह अपनी टीम के साथ हाथरस यूजीसी के खिलाफ जा रहे थे
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • UPSC तैयारी करने वालों को Rishi Sir की सलाह #UPSC #UPSCMotivation
    1
    UPSC तैयारी करने वालों को Rishi Sir की सलाह
#UPSC 
#UPSCMotivation
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में यह स्पष्ट रूप से कहा है आगामी शिवरात्रि के महापर्व को लेकर नगर के मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूर्ण तरीके से दुस्त रहे, साथी बताया जल व कावर लेकर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की अवस्थाओं को सामना न करना पड़े और ना ही किसी अराजक तत्व द्वारा उनकी यात्रा में विविधिदान डाला जाए इन सब बातों के मध्य नजर, आज दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार को सिकंदर राव क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगभग दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ नगर में भ्रमण किया गया, सर्वप्रथम ब्राह्मण कोतवाली से आरंभ होकर बस स्टैंड पर पहुंचा, बड़ा बाजार, तिराहे बाजार, पुरानी तहसील रोड ,राठी चौराहा, से जीटी रोड होते हुए कोतवाली परी समाप्त किया क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना में बताया आगामी पर्व को लेकर कहीं कोई किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कावर यात्रा के दौरान आने वाले भक्तों को अगर कोई अराजक तत्व द्वारा विधान उत्पन्न करेगा तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
    3
    उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में यह स्पष्ट रूप से कहा है आगामी शिवरात्रि के महापर्व को लेकर नगर के मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूर्ण तरीके से दुस्त रहे, साथी बताया जल व कावर लेकर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की अवस्थाओं को सामना न करना पड़े और ना ही किसी अराजक तत्व द्वारा उनकी यात्रा में विविधिदान डाला जाए इन सब बातों के मध्य नजर,
आज दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार को सिकंदर राव क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगभग दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ नगर में भ्रमण किया गया, सर्वप्रथम ब्राह्मण कोतवाली से आरंभ होकर बस स्टैंड पर पहुंचा, बड़ा बाजार, तिराहे बाजार, पुरानी तहसील रोड ,राठी चौराहा, से जीटी रोड होते हुए कोतवाली परी समाप्त किया
क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना में बताया आगामी पर्व को लेकर कहीं कोई किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कावर यात्रा के दौरान आने वाले भक्तों को अगर कोई अराजक तत्व द्वारा विधान उत्पन्न करेगा तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.