ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस की अनूठी छटा,विद्यार्थियों ने चरण धोकर लिया मां का आशीर्वाद देवसुंदर यादव। चंदवा थाना क्षेत्र स्थित ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह एवं भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम ने न केवल विद्यालय परिसर को संस्कारों और संवेदनाओं से भर दिया, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय पहुंचीं माताओं के भव्य स्वागत के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। यह भावुक दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और संस्कारमय रहा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता एवं विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं माताओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर आनंद और उल्लास से गूंज उठा। विद्यालय की निदेशिका कादम्बरी सिंह ने मातृत्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर संस्कार, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर अपनी माताओं के प्रति सम्मान एवं आदर बनाए रखने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान और नैतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं, जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। वहीं विद्यालय के प्रशासक सुमंत सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन की भी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया।
ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस की अनूठी छटा,विद्यार्थियों ने चरण धोकर लिया मां का आशीर्वाद देवसुंदर यादव। चंदवा थाना क्षेत्र स्थित ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह एवं भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम ने न केवल विद्यालय परिसर को संस्कारों और संवेदनाओं से भर दिया, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय पहुंचीं माताओं के भव्य स्वागत के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। यह भावुक दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और संस्कारमय रहा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों
ने गीत, नृत्य, कविता एवं विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं माताओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर आनंद और उल्लास से गूंज उठा। विद्यालय की निदेशिका कादम्बरी सिंह ने मातृत्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर संस्कार, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर अपनी माताओं के प्रति सम्मान एवं आदर बनाए रखने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता
एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान और नैतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं, जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। वहीं विद्यालय के प्रशासक सुमंत सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन की भी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया।
- झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, लोगों में खुशी लातेहार : लंबे इंतजार के बाद रविवार से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद कालीचरण सिंह ने शाम करीब सात बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। ट्रेन के ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।1
- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह संदेश दिया है।1
- रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 कंप्यूटर समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2