Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी जिले के ककरवाया कट पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक की थार कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद थार में सवार लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी थी और थार सवार उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
Sachin jha
शिवपुरी जिले के ककरवाया कट पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक की थार कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद थार में सवार लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी थी और थार सवार उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी के पिछोर बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने नीट परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात भी दोहराई। भूख हड़ताल के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी।1
- Post by Ravi jatav1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा-छात्र आंदोलन में ग्वालियर-चंबल अंचल के कई युवाओं ने हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह रिपोर्ट राहुल कुशवाह द्वारा प्रस्तुत की गई है।1
- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भाण्डेर तहसील स्थित मेला ग्राउंड विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किसानों और ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ैरा मिक्स फीडर से जुड़े ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पिछले 10 दिनों से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय पर तीन फेज बिजली देने और अघोषित कटौती तुरंत बंद करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न होने की बात कहते हुए आपसी सहमति से बिजली आपूर्ति का समय तय करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। विभाग द्वारा अघोषित कटौती तत्काल बंद करने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने ग्राम सिरोल में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल ने क्षेत्र में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मार्च निकालने से पहले अधिकारियों ने जवानों को ब्रीफिंग देकर सतर्कता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ अपनी चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।4
- मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल पात्र मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा का प्रत्याशी चयन रहा। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की व्यापक चर्चा के बावजूद पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े आशुतोष तिवारी पूर्व में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दतिया में चुनावी मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठनात्मक कौशल की भी परीक्षा बन गया है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार दतिया में डेरा डाले हुए हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व चुनाव प्रबंधक बूथ स्तर तक सक्रिय हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।1
- शिवपुरी जिले के करेरा में एक हीरो होंडा बाइक में घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। बाइक के भीतर सांप होने की जानकारी मिलने पर सलमान पठान ने उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1