Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा-छात्र आंदोलन में ग्वालियर-चंबल अंचल के कई युवाओं ने हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह रिपोर्ट राहुल कुशवाह द्वारा प्रस्तुत की गई है।
Rahul kushwah
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा-छात्र आंदोलन में ग्वालियर-चंबल अंचल के कई युवाओं ने हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह रिपोर्ट राहुल कुशवाह द्वारा प्रस्तुत की गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा-छात्र आंदोलन में ग्वालियर-चंबल अंचल के कई युवाओं ने हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह रिपोर्ट राहुल कुशवाह द्वारा प्रस्तुत की गई है।1
- शिवपुरी जिले के थाना नरवर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।1
- ग्वालियर के डबरा में पिछोर थाने के बाद अब डबरा सिटी थाना क्षेत्र से जुए के फड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जो मजिस्ट्रेट बंगले और वीआईपी निवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वीडियो में जुआरी हाथों में नोटों की गड्डी थामे बेखौफ होकर हार-जीत का दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जैसे ही जुआरियों को अपना वीडियो बनने की भनक लगी, वे तुरंत मौके से भाग खड़े हुए।1
- विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।4
- दतिया जिले के भांडेर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संजय पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका लगातार शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रत्येक माह समय पर वेतन दिया जाए, ठेकेदार द्वारा वेतन से की जाने वाली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।1
- दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1