Shuru
Apke Nagar Ki App…
जानिए पृथ्वी के बारे में ऐसी चीज़ें जो स्कूल में नहीं बताई गयी! अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel जानिए पृथ्वी के बारे में ऐसी चीज़ें जो स्कूल में नहीं बताई गयी! अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel
Prabhu lal Malviya
जानिए पृथ्वी के बारे में ऐसी चीज़ें जो स्कूल में नहीं बताई गयी! अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel जानिए पृथ्वी के बारे में ऐसी चीज़ें जो स्कूल में नहीं बताई गयी! अधिक जानकारी के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।1
- बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न आगर-मालवा, - जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक बुधवार शाम को कलेक्टर सभाकक्ष आगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने की। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, मंदिर पुजारी श्री मुकेश पुरी सहित झांकियों, अखाड़ों और सवारी में शामिल होने वाले आयोजकगण उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने शाही सवारी के निर्धारित रूट मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने पालकी, झांकियों, अखाड़ों और बैंड आदि के क्रम एवं सवारी में शामिल होने के स्थानों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से निर्धारित मार्ग, क्रम एवं समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शाही सवारी में शामिल होने वाली सभी झांकियों को टोकन एवं फ्लेक्स बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शाही सवारी के दिन शहर में निर्धारित मार्ग एवं स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शाही सवारी के लिए निर्धारित रूट मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं दर्शन व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था, रूट डायवर्जन एवं स्टॉपेज की व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, सवारी मार्ग पर पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत सहित प्रबंध समिति के सदस्य गणों एवं अन्य उपस्थित जनों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।1
- भोपाल सड़क हादसा: नशे में ड्राइविंग से इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर भोपाल सड़क हादसा: भोपाल के कोलार इलाके में मंगलवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय शुभम अवस्थी की मौत हो गई, जबकि उनका 7 साल का बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कार चालक नशे में था और ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दब जाने से कार बेकाबू हो गई। हादसे के बाद इनोवा का स्पीडोमीटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे पर अटका मिला। देखिए भोपाल कोलार सड़क हादसे की पूरी खबर। संजय सकलेचा की खबर1
- सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।1
- लाडली बहनों के खातों में 2148 करोड़ रुपए अंतरित , 256 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने1
- सुसनेर में युवक का अपहरण! मारपीट के बाद कार में बैठाकर ले गए | पुलिस जांच में जुटी | Susner सुसनेर से बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर-कोटा रोड स्थित आठवां मील के पास एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती काली कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔴 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ━━━━━━━━━━━━━━ हर खबर, आपके साथ ❤️ अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🙏 📢 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए चैनल से जुड़े रहें। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #AgarMalwaNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #Apaharan #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #ताजाखबर #NewsUpdate सुसनेर न्यूज़, सुसनेर समाचार, Susner News, Susner Latest News, Susner Breaking News, आगर मालवा न्यूज़, Agar Malwa News, Agar Malwa Latest News, MP News, Madhya Pradesh News, मध्यप्रदेश समाचार, अपहरण का मामला, युवक का अपहरण, kidnapping news, crime news, breaking news, local news, latest news, Susner crime news, इंदौर कोटा रोड, आठवां मील सुसनेर ━━━━━━━━━━━━━━━━━━ ❤️ हर खबर, आपके साथ ❤️ 📢 आपके अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें | सब्सक्राइब करें 🙏 ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें ━━━━━━━━━━━━━━━━━━1
- UCC के विरोध में मुस्लिम समाज मुखर, विधेयक को बताया समानता के सिद्धांत के विपरीत आगर मालवा - मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 को लेकर आगर मालवा में मुस्लिम समाज की महिलाओं, युवतियों और प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विधेयक पर पुनर्विचार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के कुछ प्रावधान धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करते हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारत की विविधता में एकता इसकी प्रमुख विशेषता है और संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षण देने का अधिकार देता है। समाज की ओर से दावा किया गया कि विधेयक में व्यक्तिगत कानूनों, विवाह, निकाह, मेहर, इद्दत और वसीयत जैसे विषयों से जुड़े प्रावधानों में बदलाव का असर संबंधित समुदायों की धार्मिक परंपराओं पर पड़ सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम मुल्तानी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 के तहत नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपनी विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। समाजजनों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जनजाति (ST) आबादी को छूट दिए जाने तथा कुछ धार्मिक समुदायों से संबंधित प्रावधानों में अंतर रखने से समानता के सिद्धांत पर भी सवाल खड़े होते हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं और युवतियों सहित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति से मांग की कि विधेयक को जल्दबाजी में लागू करने के बजाय सभी प्रभावित पक्षों, कानून विशेषज्ञों और संबंधित समुदायों के साथ व्यापक चर्चा की जाए। शहर काजी वसिउद्दीन कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की संवैधानिक गारंटी को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। समाज की ओर से यह भी मांग रखी गई कि यदि किसी समुदाय को उसके व्यक्तिगत कानूनों में परिवर्तन से प्रभावित किया जा रहा है तो उस पर व्यापक सहमति बनाई जाए और सभी वर्गों की भावनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।2