logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई जनपद शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन *हरदोई जनपद शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन* हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार से शहर के अंदर निजी बसों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी निजी बसें निर्धारित बाहरी चुंगियों और स्थानों से ही संचालित होंगी। इस संबंध में आज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सोमवार से शहर के भीतर कोई भी निजी बस दिखाई नहीं देनी चाहिए। सभी बसों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों से ही किया जाएगा। लखनऊ रोड से आने वाली बसें अब केवल लखनऊ चुंगी तक ही आएंगी और वहीं से सवारी उतारने व बैठाने का कार्य करेंगी। इस रूट पर एक ही बस को अनुमति दी गई है। शाहजहांपुर एवं पिहानी जाने वाली बसें पिहानी चुंगी से संचालित होंगी। बिलग्राम होकर उन्नाव जाने वाली बसें बिलग्राम चुंगी के बाहर से चलेंगी। सांडी रोड की बसें सांडी चुंगी के बाहर से संचालित की जाएंगी। गोपामऊ की ओर जाने वाली बसें नघेटा रोड से संचालित होंगी। हरपालपुर रोड की बसों को नुमाइश मैदान से संचालन की अनुमति दी गई है। प्रशासन के इस निर्णय से जहां शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मोटर मालिकों में कुछ हद तक असंतोष और चिंता भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नए व्यवस्था में यात्रियों की संख्या और आय पर असर पड़ सकता है। बैठक में रोडवेज अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द अपनी बसों का संचालन भी शहर के बाहर से सुनिश्चित करें। साथ ही बिना परमिट चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लिया गया यह फैसला आम जनता को राहत देगा, लेकिन निजी बस संचालकों के लिए नई चुनौती भी खड़ी करेगा।

4 days ago
user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
Related Emergency Soci📰📰📰📰
Newspaper advertising department सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
4 days ago
4edf961b-f981-45f7-a726-04eb06b5605c

हरदोई जनपद शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन *हरदोई जनपद शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन* हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार से शहर के अंदर निजी बसों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी निजी बसें निर्धारित बाहरी चुंगियों और स्थानों से ही संचालित होंगी। इस संबंध में आज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सोमवार से शहर के भीतर कोई भी निजी बस दिखाई नहीं देनी चाहिए। सभी बसों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों से ही किया जाएगा। लखनऊ रोड से आने वाली बसें अब केवल लखनऊ चुंगी तक ही आएंगी और वहीं से सवारी उतारने व बैठाने का कार्य करेंगी। इस रूट पर एक ही बस को अनुमति दी गई है। शाहजहांपुर एवं पिहानी जाने वाली बसें पिहानी चुंगी से संचालित होंगी। बिलग्राम होकर उन्नाव जाने वाली बसें बिलग्राम चुंगी के बाहर से चलेंगी। सांडी रोड की बसें सांडी चुंगी के बाहर से संचालित की जाएंगी। गोपामऊ की ओर जाने वाली बसें नघेटा रोड से संचालित होंगी। हरपालपुर रोड की बसों को नुमाइश मैदान से संचालन की अनुमति दी गई है। प्रशासन के इस निर्णय से जहां शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मोटर मालिकों में कुछ हद तक असंतोष और चिंता भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नए व्यवस्था में यात्रियों की संख्या और आय पर असर पड़ सकता है। बैठक में रोडवेज अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द अपनी बसों का संचालन भी शहर के बाहर से सुनिश्चित करें। साथ ही बिना परमिट चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लिया गया यह फैसला आम जनता को राहत देगा, लेकिन निजी बस संचालकों के लिए नई चुनौती भी खड़ी करेगा।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है
    1
    डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत
एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम 
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है
मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 min ago
  • Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    1
    Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    user_ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    22 min ago
  • *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    1
    *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* 
*मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    22 min ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    58 min ago
  • अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें... सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।
    1
    अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका
अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें...
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें।
फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।
    user_Ragini Garg
    Ragini Garg
    Civil Lines, Central Delhi•
    58 min ago
  • Post by Rohit
    1
    Post by Rohit
    user_Rohit
    Rohit
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • Dulehe ki Gadhi hua hamla
    1
    Dulehe ki Gadhi hua hamla
    user_Md. Rahul
    Md. Rahul
    Joiner सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में IIMT यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को लेकर आज उपराष्ट्रपति के दौरे से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर दी गई। आवासीय कॉलोनियों वाले क्षेत्र में आवाजाही पर पाबंदियां लगाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और करीब 37 डिग्री तापमान के बीच आम लोग लंबे समय तक जाम और ट्रैफिक रोक के कारण सड़कों पर फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने आवाजाही प्रभावित होने पर नाराजगी भी जताई। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर करीब ढाई बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए अगले कुछ घंटों तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में IIMT यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को लेकर आज उपराष्ट्रपति के दौरे से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर दी गई। आवासीय कॉलोनियों वाले क्षेत्र में आवाजाही पर पाबंदियां लगाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज धूप और करीब 37 डिग्री तापमान के बीच आम लोग लंबे समय तक जाम और ट्रैफिक रोक के कारण सड़कों पर फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने आवाजाही प्रभावित होने पर नाराजगी भी जताई।
जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर करीब ढाई बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए अगले कुछ घंटों तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.