प्रयागराज में महिलाओं के लिए खास आयोजन, तीज इवेंट की धूम - मनोरमा क्रिएशन्स ने दिया आमंत्रण प्रयागराज। महिलाओं के उत्साह और संस्कृति को समर्पित "तीज इवेंट" का भव्य आयोजन 20 सितंबर, रविवार को प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में किया जा रहा है। मनोरमा क्रिएशन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस इवेंट में गेम्स, गिफ्ट्स, मस्ती, म्यूजिक, डांस, डीजे, डिनर, स्नैक्स और ड्रिंक्स के साथ-साथ मेहंदी, सेल्फी कॉर्नर और खूबसूरत डेकोरेशन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला शक्ति, परंपरा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। टॉप 20 एंट्री करने वाली महिलाओं के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखा गया है। सखी संग झूला, गीतों की बहार और तीज के त्योहार पर खुशियों की लहर के साथ इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है। सभी महिलाओं से इस खास मौके पर सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम विवरण: तिथि: 20 सितंबर, रविवार समय: दोपहर 3 बजे से स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, शुरू लोकल न्यूज- सौरभ यादव
प्रयागराज में महिलाओं के लिए खास आयोजन, तीज इवेंट की धूम - मनोरमा क्रिएशन्स ने दिया आमंत्रण प्रयागराज। महिलाओं के उत्साह और संस्कृति को समर्पित "तीज इवेंट" का भव्य आयोजन 20 सितंबर, रविवार को प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में किया जा रहा है। मनोरमा क्रिएशन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस इवेंट में गेम्स, गिफ्ट्स, मस्ती, म्यूजिक, डांस, डीजे, डिनर, स्नैक्स और ड्रिंक्स के साथ-साथ मेहंदी, सेल्फी कॉर्नर और खूबसूरत डेकोरेशन की भी विशेष व्यवस्था की गई
है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला शक्ति, परंपरा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। टॉप 20 एंट्री करने वाली महिलाओं के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखा गया है। सखी संग झूला, गीतों की बहार और तीज के त्योहार पर खुशियों की लहर के साथ इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है। सभी महिलाओं से इस खास मौके पर सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम विवरण: तिथि: 20 सितंबर, रविवार समय: दोपहर 3 बजे से स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, शुरू लोकल न्यूज- सौरभ यादव
- *जसरा के बुदांवा गांव में फिर फुंका ट्रांसफार्मर अंधेरे में डूबा गांव; विधायक डॉ. वाचस्पति की चिट्ठी के बाद भी विभाग बेपरवाह* प्रयागराज: जसरा ब्लॉक की बुदांवा ग्राम सभा में बिजली संकट गहरा गया है। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन अत्यधिक लोड के कारण जल रहा है, जिससे पूरी आपूर्ति ठप है। इस उमस भरी गर्मी में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, खेती और घरेलू काम पूरी तरह प्रभावित हैं इस गंभीर समस्या को देखते हुए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने अधीक्षण अभियन्ता को पत्र लिखकर गांव में 100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने क्षमता वृद्धि करने की मांग की है, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विधायक के पत्र के बाद विभाग ने जल्द क्षमता वृद्धि का आश्वासन तो दिया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।बिजली विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के लोकेश पांडे, परवेज आलम, राशिद हयात, प्रदीप कुशवाहा, घनश्याम भारतीय, निखिल पाठक, मिथुन कुशवाहा, मोहम्मद सैफी, बबलू भारतीय और मूलचंद कनौजिया सहित सभी ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। *जसरा के बुदांवा गांव में फिर फुंका ट्रांसफार्मर अंधेरे में डूबा गांव; विधायक डॉ. वाचस्पति की चिट्ठी के बाद भी विभाग बेपरवाह* प्रयागराज: जसरा ब्लॉक की बुदांवा ग्राम सभा में बिजली संकट गहरा गया है। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन अत्यधिक लोड के कारण जल रहा है, जिससे पूरी आपूर्ति ठप है। इस उमस भरी गर्मी में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, खेती और घरेलू काम पूरी तरह प्रभावित हैं इस गंभीर समस्या को देखते हुए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने अधीक्षण अभियन्ता को पत्र लिखकर गांव में 100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने क्षमता वृद्धि करने की मांग की है, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विधायक के पत्र के बाद विभाग ने जल्द क्षमता वृद्धि का आश्वासन तो दिया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।बिजली विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के लोकेश पांडे, परवेज आलम, राशिद हयात, प्रदीप कुशवाहा, घनश्याम भारतीय, निखिल पाठक, मिथुन कुशवाहा, मोहम्मद सैफी, बबलू भारतीय और मूलचंद कनौजिया सहित सभी ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।3
- अधिवक्ताओं को निशुल्क मिलेंगे चेंबर, 24 घंटे सुरक्षा ढाल बनकर खड़ा रहूंगा: अशोक सिंह अधिवक्ताओं को निशुल्क मिलेंगे चेंबर, 24 घंटे सुरक्षा ढाल बनकर खड़ा रहूंगा: अशोक सिंह प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक सिंह ने अधिवक्ताओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत बजट से नवनिर्मित चेंबर अधिवक्ताओं को पूरी तरह से 'फ्री ऑफ कॉस्ट' (निशुल्क) आवंटित कराए जाएंगे, क्योंकि इसके निर्माण में सरकारी धन का उपयोग हुआ है। मेंटेनेंस के लिए जरूरत पड़ने पर केवल मामूली राशि ही ली जा सकती है। अधिवक्ता सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब तक 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक वे स्वयं हर वकील के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक ढाल बनकर खड़े रहेंगे। साथी वकीलों के बीच '100 डायल' के रूप में अपनी पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सुख-दुख और किसी भी संकट की घड़ी में वे सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे।इसके साथ ही मुकदमों की लिस्टिंग और कोर्ट व्यवस्था में सुधार का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा फ्रेश मामलों के लिए वकीलों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा; पास-ओवर मामलों को अगले ही दिन बैक-लॉग फ्रेश के रूप में सूचीबद्ध कराया जाएगा।मुकदमों की नियमित सुनवाई के लिए सप्ताह में एक दिन लिस्टिंग के मुकदमों के लिए निश्चित करने की पुरानी परंपरा फिर से लागू कराई जाएगी। हाईकोर्ट में जजों की कमी पूरी करने के लिए स्थानीय योग्य वकीलों में से ही नियुक्तियों पर बल दिया जाएगा तथा नए चैंबरों के आवंटन के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे वादों के बजाय साल भर उनके बीच रहकर किए गए वास्तविक कार्यों के आधार पर मतदान करें।1
- टूटा पुल बना जानलेवा, नहर में समाया ई-रिक्शा पुल बंद मिला तो कच्ची पटरी से निकला चालक, 100 मीटर आगे बिगड़ा संतुलन; कूदकर बचाई जान ने प्रयागराज लालापुर से मसूरियन धाम जाने वाले मार्ग पर महीनों से टूटा पड़ा नहर का पुल अब जानलेवा साबित होने लगा है। मंगलवार को पुल बंद मिलने पर नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकल रहा ई-रिक्शा करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने ऐन वक्त पर कूदकर अपनी जान बचा ली। ई-रिक्शा में उस समय सवारियां नहीं थीं, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70NT9250 से साथियों के साथ मसूरियन धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर की ओर जा रहे थे। क्षेत्र से अनजान होने के कारण वह पुराने मार्ग पर ही आगे बढ़ गए। नहर के टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। इसके बाद उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल से करीब 100 मीटर आगे पटरी बेहद संकरी और फिसलन भरी थी। इसी दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सीधे नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। ई-रिक्शा के नहर में गिरने की तेज आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शे को नहर से बाहर निकाला। हादसे के बाद ग्रामीणों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल लंबे समय से टूटा पड़ा है और इसकी मरम्मत अथवा निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद पुल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के अलावा स्कूली बच्चे और आसपास के ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद लोगों के लिए कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है। मजबूरी में लोग नहर किनारे कच्ची पटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुल का निर्माण कराने, वैकल्पिक रास्ते को सुरक्षित बनाने और तब तक मौके पर चेतावनी व सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि समय रहते पुल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।1
- सलोरी पुल के पास पेड़ पर चढ़ा दिखा विशालकाय अजगर, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू प्रयागराज सलोरी पुल के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेड़ पर कई फीट लंबा विशालकाय अजगर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर सर्प मित्र अंकित।Tarzan मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक एवं सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया गया।1
- प्रयागराज में महिलाओं के लिए खास आयोजन, तीज इवेंट की धूम - मनोरमा क्रिएशन्स ने दिया आमंत्रण प्रयागराज। महिलाओं के उत्साह और संस्कृति को समर्पित "तीज इवेंट" का भव्य आयोजन 20 सितंबर, रविवार को प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में किया जा रहा है। मनोरमा क्रिएशन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस इवेंट में गेम्स, गिफ्ट्स, मस्ती, म्यूजिक, डांस, डीजे, डिनर, स्नैक्स और ड्रिंक्स के साथ-साथ मेहंदी, सेल्फी कॉर्नर और खूबसूरत डेकोरेशन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला शक्ति, परंपरा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। टॉप 20 एंट्री करने वाली महिलाओं के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखा गया है। सखी संग झूला, गीतों की बहार और तीज के त्योहार पर खुशियों की लहर के साथ इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है। सभी महिलाओं से इस खास मौके पर सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम विवरण: तिथि: 20 सितंबर, रविवार समय: दोपहर 3 बजे से स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, शुरू लोकल न्यूज- सौरभ यादव2
- बरगद की ऊंचाई पर लिपटा मिला अजगर, सुरक्षित किया रेस्क्यू राजेश सरकार प्रयागराज के सलोरी पुल के पास उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेड़ पर कई फीट लंबा विशालकाय अजगर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर प्रयागराज के सर्प मित्र अंकित टार्जन मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ विशाल अजगर का बरगद के पेड़ से सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक एवं सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया गया।1
- प्रकाशनार्थ- श्री कटरा बारवारी द्वारा भूमि पूजन संपन्न प्रयागराज, 15 सितंबर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में श्री कटरा दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मंगलवार सायं स्टैंनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस प्रांगण में विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण और उत्सव के निर्विघ्न पूरा होने व मां दुर्गा के भव्य आगमन की प्रार्थना की गई। खूंटी पूजा द्वारा पंडाल के मुख्य बांस को जमीन में स्थापित कर अनुष्ठान किया गया । इसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ देखा जाता है । पूजा कमेटी के प्रधान सचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि कतिपय कारणोंवश इस वर्ष से श्री कटरा बारवारी की दुर्गा पूजा स्थानांतरित कर सारस्वत पैलेस में संपन्न होगी । बताया कि भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां दुर्गा की कृपा से इस वर्ष भी पूजा महोत्सव को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। जो हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समृद्धि सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का भी प्रतीक है। भूमि पूजन के बाद पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियों में तेजी आएगी। बताया कि कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पूजा महोत्सव को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रीमंतो बनर्जी, अवीक शाहा, प्रदीप प्रमाणिक, राजन चतुर्वेदी, तरुण बनर्जी, राजेश श्रीवास्तव, आयान शाहा, सौरभ बसू, चंद्रकेश मिश्रा, विष्णु देव, आलोक दास आदि उपस्थित रहे। प्रकाशनार्थ- श्री कटरा बारवारी द्वारा भूमि पूजन संपन्न प्रयागराज, 15 सितंबर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में श्री कटरा दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मंगलवार सायं स्टैंनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस प्रांगण में विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण और उत्सव के निर्विघ्न पूरा होने व मां दुर्गा के भव्य आगमन की प्रार्थना की गई। खूंटी पूजा द्वारा पंडाल के मुख्य बांस को जमीन में स्थापित कर अनुष्ठान किया गया । इसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ देखा जाता है । पूजा कमेटी के प्रधान सचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि कतिपय कारणोंवश इस वर्ष से श्री कटरा बारवारी की दुर्गा पूजा स्थानांतरित कर सारस्वत पैलेस में संपन्न होगी । बताया कि भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां दुर्गा की कृपा से इस वर्ष भी पूजा महोत्सव को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। जो हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समृद्धि सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का भी प्रतीक है। भूमि पूजन के बाद पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियों में तेजी आएगी। बताया कि कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पूजा महोत्सव को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रीमंतो बनर्जी, अवीक शाहा, प्रदीप प्रमाणिक, राजन चतुर्वेदी, तरुण बनर्जी, राजेश श्रीवास्तव, आयान शाहा, सौरभ बसू, चंद्रकेश मिश्रा, विष्णु देव, आलोक दास आदि उपस्थित रहे।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी अंजली गौतम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रामनगर गंसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना मऊआइमा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी एजाज उपरोक्त द्वारा अपने साथी 1. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 2. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर मुकदमा वादिनी के साथ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी । मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-01.08.2026 को थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा-69/115(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(2)(v)/3(1)(द)/3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम 1. मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद 2. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 3. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन मऊआइमा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि बालेन्द्र सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 नरेश चन्द्र, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी अंजली गौतम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रामनगर गंसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना मऊआइमा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी एजाज उपरोक्त द्वारा अपने साथी 1. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 2. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर मुकदमा वादिनी के साथ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी । मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-01.08.2026 को थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा-69/115(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(2)(v)/3(1)(द)/3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम 1. मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद 2. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 3. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन मऊआइमा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि बालेन्द्र सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 नरेश चन्द्र, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।1