चाइनीस मांझे का खौफ बरकरार, शाहाबाद में फिर टला बड़ा हादसा अचल पेट्रोल पंप के पास बुलेट सवार युवकों की गर्दन कटने से बची, सड़क पर दौड़ते बच्चे बन रहे खतरा शाहाबाद, हरदोई — शाहाबाद कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अचल पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां डिवाइडर और सड़क किनारे उड़ रही पतंग को लूटने के लिए बच्चे अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने दौड़ पड़ते हैं। यही लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गर्दन की ऊंचाई पर मांझा आ गया। किसी तरह उन्होंने संतुलन संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन असली खतरा सिर्फ मांझा ही नहीं, बल्कि पतंग लूटने के लिए सड़क पर बेधड़क दौड़ते बच्चे भी हैं। ये बच्चे 2-3 रुपये की पतंग के पीछे जान जोखिम में डाल देते हैं और वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं। यदि किसी दिन टक्कर हो गई तो जिम्मेदारी वाहन चालक पर आएगी, जबकि गलती बच्चों की लापरवाही और निगरानी के अभाव की होगी। इससे पहले भी एलआईसी कार्यालय के पास ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी। शाहाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकरण हो चुके हैं। चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसका कारोबार जारी है। कुछ दिन की औपचारिक कार्रवाई के बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है। वर्तमान में एडिशनल एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का चार्ज संभाले हुए हैं और वे लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत भी हैं। लेकिन सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा हो रहा है। क्षेत्र स्तर पर सख्त निगरानी, नियमित चेकिंग और अवैध बिक्री पर निर्णायक कार्रवाई के अभाव में यह समस्या जड़ पकड़ती जा रही है। यदि उच्च अधिकारी सक्रिय हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं दिख रहा? जनता का सीधा सवाल है कि आखिर कब तक अवैध मांझे की बिक्री और सड़क पर दौड़ते बच्चों की अनदेखी होती रहेगी? यदि स्थानीय पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है, और उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जरूरत है कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती की।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।4
- Post by Asha Rani1
- Post by Shruddin Khan1
- शाहजहांपुर जनपद के थाना अस्तौली के उर्वेश पाल पुत्र राजेंद्र पालने थाना परिवार में प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार दिन के 3:00 बजे बताया कि आज सुबह आप ने दरवाजे पर बैठे थे तभी गांव के ही अनिल राधे गुड्डू आदि लोग आए और गाली गलौज करने लगे गालियां देने से मना करने पर लाठी धन्नो से हमला कर दिया जिससे उर्वेश व उसका पुत्र विशाल घायल हो गया ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया आरोपी ने तमंचा निकालकर कर करने की धमकी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी1
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम शाहजहाँपुर/ होली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराया गया तथा सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर प्रशासन का सहयोग करें।1
- शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को हनुमत धाम के पास भगवा होली का आयोजन किया गया। इसमें रंग-गुलाल के साथ ही फूलों से होली खेली गई। इस दौरान गीतों पर खूब डांस किया गया। सुबह सात बजे से ही लोग कार्यक्रम के लिए जुटने लगे। उनके गुलाल लगाकर स्वागत किया। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर कर दिया। लोगों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। ददरौल से विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में रवि मिश्रा, अभिनव तिवारी, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।1
- होली एवं ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाएं।1
- *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।7