Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shruddin Khan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई। जनपद के भरखनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खानकीला जहानपुर में होली पर्व के बीच साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। जहां एक ओर गांव में रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नालियों में गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान आशा देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार पांडे से कई बार नालियों की सफाई कराने की मांग की गई। ग्राम प्रधान पद के दावेदार ब्रजकिशोर राजपूत द्वारा भी इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान भी गांव में नियमित सफाई नहीं कराई गई। कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और ग्रामीण स्वयं सफाई करने को मजबूर हैं। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहार को देखते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की समुचित सफाई कराई जाए, ताकि गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब तक प्रभावी कदम उठाते हैं।1
- Post by Shruddin Khan1
- शाहाबाद, हरदोई — शाहाबाद कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अचल पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां डिवाइडर और सड़क किनारे उड़ रही पतंग को लूटने के लिए बच्चे अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने दौड़ पड़ते हैं। यही लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गर्दन की ऊंचाई पर मांझा आ गया। किसी तरह उन्होंने संतुलन संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन असली खतरा सिर्फ मांझा ही नहीं, बल्कि पतंग लूटने के लिए सड़क पर बेधड़क दौड़ते बच्चे भी हैं। ये बच्चे 2-3 रुपये की पतंग के पीछे जान जोखिम में डाल देते हैं और वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं। यदि किसी दिन टक्कर हो गई तो जिम्मेदारी वाहन चालक पर आएगी, जबकि गलती बच्चों की लापरवाही और निगरानी के अभाव की होगी। इससे पहले भी एलआईसी कार्यालय के पास ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी। शाहाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकरण हो चुके हैं। चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसका कारोबार जारी है। कुछ दिन की औपचारिक कार्रवाई के बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है। वर्तमान में एडिशनल एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का चार्ज संभाले हुए हैं और वे लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत भी हैं। लेकिन सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा हो रहा है। क्षेत्र स्तर पर सख्त निगरानी, नियमित चेकिंग और अवैध बिक्री पर निर्णायक कार्रवाई के अभाव में यह समस्या जड़ पकड़ती जा रही है। यदि उच्च अधिकारी सक्रिय हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं दिख रहा? जनता का सीधा सवाल है कि आखिर कब तक अवैध मांझे की बिक्री और सड़क पर दौड़ते बच्चों की अनदेखी होती रहेगी? यदि स्थानीय पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है, और उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जरूरत है कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती की।1
- Post by Vijay PRATAP (parmar live tv news)1
- होली पर जगह-जगह हुई सजावट कहीं-कहीं जगह सोमवार को जलाई गई होली कहीं जलाई जाएगी सुबह 4:00 बजे फर्रुखाबाद में जगह-जगह मोहल्ले में रोडो पर होली की सजावट कराई गई लोगों ने शांतिपूर्ण होली मनाने के लिए प्रशासन द्वारा संदेश भी प्रसारित हो रहे हैं इसके लिए चुस्त व मुस्तैक है सभी लोगों का कहना है हम भी शांतिपूर्ण मनाना चाहते हैं लेकिन शराबियों और दारूवाजों के चक्कर में विवाद की स्थितियां बनती हैं जिसके लिए प्रशासन सतर्क है घूम-घूम कर चारों तरफ निगरानी की जा रही है देखा जा रहा है की कोई भी अराजक तत्व किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न बन सके शांतिपूर्ण होली का पर्व मनाया जाए1
- होली को लेकर शाहाबाद पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी क्राइम ब्यूरो अवधेश कुमार हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ पोस्टों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शाहाबाद पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और लोगों में विश्वास बढ़ा है कि प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं,2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जिला गुना वृंदावन धाम खेजरा जिला गुना में 40 दिवसीय होली का समापन हुआ वृंदावन धाम में गौलोकवासी 1008 महंत श्री कृष्ण1