Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगामी होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग का आयोजन,सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।4
- Post by Asha Rani1
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम शाहजहाँपुर/ होली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराया गया तथा सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर प्रशासन का सहयोग करें।1
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन2
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।1