logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी ने होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

3 hrs ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

एसपी ने होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।
    4
    *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* 
आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। 
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • होली एवं ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाएं।
    1
    होली एवं ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं।
दोनों पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाएं।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
    2
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 
👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण
शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक  द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहाबाद, हरदोई — शाहाबाद कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अचल पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां डिवाइडर और सड़क किनारे उड़ रही पतंग को लूटने के लिए बच्चे अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने दौड़ पड़ते हैं। यही लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गर्दन की ऊंचाई पर मांझा आ गया। किसी तरह उन्होंने संतुलन संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन असली खतरा सिर्फ मांझा ही नहीं, बल्कि पतंग लूटने के लिए सड़क पर बेधड़क दौड़ते बच्चे भी हैं। ये बच्चे 2-3 रुपये की पतंग के पीछे जान जोखिम में डाल देते हैं और वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं। यदि किसी दिन टक्कर हो गई तो जिम्मेदारी वाहन चालक पर आएगी, जबकि गलती बच्चों की लापरवाही और निगरानी के अभाव की होगी। इससे पहले भी एलआईसी कार्यालय के पास ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी। शाहाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकरण हो चुके हैं। चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसका कारोबार जारी है। कुछ दिन की औपचारिक कार्रवाई के बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है। वर्तमान में एडिशनल एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का चार्ज संभाले हुए हैं और वे लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत भी हैं। लेकिन सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा हो रहा है। क्षेत्र स्तर पर सख्त निगरानी, नियमित चेकिंग और अवैध बिक्री पर निर्णायक कार्रवाई के अभाव में यह समस्या जड़ पकड़ती जा रही है। यदि उच्च अधिकारी सक्रिय हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं दिख रहा? जनता का सीधा सवाल है कि आखिर कब तक अवैध मांझे की बिक्री और सड़क पर दौड़ते बच्चों की अनदेखी होती रहेगी? यदि स्थानीय पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है, और उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जरूरत है कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती की।
    1
    शाहाबाद, हरदोई —
शाहाबाद कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अचल पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां डिवाइडर और सड़क किनारे उड़ रही पतंग को लूटने के लिए बच्चे अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने दौड़ पड़ते हैं। यही लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गर्दन की ऊंचाई पर मांझा आ गया। किसी तरह उन्होंने संतुलन संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन असली खतरा सिर्फ मांझा ही नहीं, बल्कि पतंग लूटने के लिए सड़क पर बेधड़क दौड़ते बच्चे भी हैं। ये बच्चे 2-3 रुपये की पतंग के पीछे जान जोखिम में डाल देते हैं और वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं। यदि किसी दिन टक्कर हो गई तो जिम्मेदारी वाहन चालक पर आएगी, जबकि गलती बच्चों की लापरवाही और निगरानी के अभाव की होगी।
इससे पहले भी एलआईसी कार्यालय के पास ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी। शाहाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकरण हो चुके हैं। चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसका कारोबार जारी है। कुछ दिन की औपचारिक कार्रवाई के बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है।
वर्तमान में एडिशनल एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का चार्ज संभाले हुए हैं और वे लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत भी हैं। लेकिन सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा हो रहा है। क्षेत्र स्तर पर सख्त निगरानी, नियमित चेकिंग और अवैध बिक्री पर निर्णायक कार्रवाई के अभाव में यह समस्या जड़ पकड़ती जा रही है। यदि उच्च अधिकारी सक्रिय हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं दिख रहा?
जनता का सीधा सवाल है कि आखिर कब तक अवैध मांझे की बिक्री और सड़क पर दौड़ते बच्चों की अनदेखी होती रहेगी? यदि स्थानीय पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है, और उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जरूरत है कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती की।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • होली को लेकर शाहाबाद पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी क्राइम ब्यूरो अवधेश कुमार हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ पोस्टों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शाहाबाद पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और लोगों में विश्वास बढ़ा है कि प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं,
    2
    होली को लेकर शाहाबाद पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी
क्राइम ब्यूरो अवधेश कुमार 
हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ पोस्टों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
शाहाबाद पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और लोगों में विश्वास बढ़ा है कि प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं,
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पाली के काछीलिया गांव निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर वर्ष साल पहले कही गायब हो गई, 24 अक्तूबर 2024 को वह पाली आई थी और यही से वह किसी के साथ चली गई, तब से बेचारा पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, फिलहाल पति ने पत्नी की सूचना देने वाले को दस हजार रुपए इनाम देने की बात कही है।
    3
    पाली के काछीलिया गांव निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर वर्ष साल पहले कही गायब हो गई, 24 अक्तूबर 2024 को वह पाली आई थी और यही से वह किसी के साथ चली गई, तब से बेचारा पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, फिलहाल पति ने पत्नी की सूचना देने वाले को दस हजार रुपए इनाम देने की बात कही है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को हनुमत धाम के पास भगवा होली का आयोजन किया गया। इसमें रंग-गुलाल के साथ ही फूलों से होली खेली गई। इस दौरान गीतों पर खूब डांस किया गया। सुबह सात बजे से ही लोग कार्यक्रम के लिए जुटने लगे। उनके गुलाल लगाकर स्वागत किया। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर कर दिया। लोगों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। ददरौल से विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में रवि मिश्रा, अभिनव तिवारी, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को हनुमत धाम के पास भगवा होली का आयोजन किया गया। इसमें रंग-गुलाल के साथ ही फूलों से होली खेली गई। इस दौरान गीतों पर खूब डांस किया गया। सुबह सात बजे से ही लोग कार्यक्रम के लिए जुटने लगे। उनके गुलाल लगाकर स्वागत किया। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर कर दिया। लोगों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। ददरौल से विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में रवि मिश्रा, अभिनव तिवारी, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
    1
    शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    7
    *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* 
होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.