अमरोहा में दिनदहाड़े टोपी वाले भाईजान ने युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, CCTV में कैद उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टोपी पहने एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर पीड़ित पर हमला करता दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमरोहा में दिनदहाड़े टोपी वाले भाईजान ने युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, CCTV में कैद उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टोपी पहने एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर पीड़ित पर हमला करता दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टोपी पहने एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर पीड़ित पर हमला करता दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जोया संवाददाता। जोया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया । शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे जोया में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मुरादाबाद कार्यक्रम में जा रहे थे। इस अवसर पर शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में जोया में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय मंत्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियां की चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने का आवाह्न कार्यकर्ताओं से किया। भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारे जनता के हित में कार्य कर रही हैं देश को विकसित बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए तथा आने वाले चुनाव में एक जुट होकर सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करें। इस अवसर पर शिक्षक विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरपाल सिंह, प्रवीण अग्रवाल, राजपाल सिंह, अभिनव कौशिक, भूप सिंह, कमल सिंह, प्रमोद अग्रवाल, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, सत्तार अहमद, पवनीत दिवाकर, भगवत चौहान, जीत सिंह, कंचन सिंह, राजीव सिंह, धर्मेंद्र सैनी, आलोक चौहान, अमित सैनी, राम प्रकाश वर्मा, हाजी अब्दुल सत्तार, पोपाल सिंह ,रविंद्र बागा, संदेश ढिल्लों, रमेश कुमार, कपिल प्रधान, मदन वर्मा, माया गुप्ता, विनीता सैनी, आशु अग्रवाल, हेमलता शर्मा, मुकेश,चौधरी बृजपाल सिंह, सुधीर चौहान, सतीश, वीर सिंह कश्यप, रामनिवास गुर्जर, कैलाश गुर्जर, मदन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by India News1
- अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग अपने-अपने सिलेंडर लेकर पहुंच गए और लंबी लाइन लगा दी। भीड़ के बीच एक उपभोक्ता का अनोखा तरीका चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, उसने अपने गैस सिलेंडर को एजेंसी के शटर में जंजीर डालकर लॉक कर दिया, ताकि लाइन में लगा उसका सिलेंडर कोई आगे-पीछे न कर सके। सुबह होते-होते एजेंसी के बाहर दर्जनों सिलेंडर कतार में नजर आए और कई उपभोक्ता वहीं बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हालांकि लोगों में यह असमंजस बना रहा कि सभी को गैस मिल पाएगी या नहीं। लगातार बढ़ रही भीड़ से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- जल्दी से जल्दी करो भाई कारी जाए इस वीडियो के माध्यम से अमरोहा1
- मिर्जापुर में 4 महीने पहले 17 वर्षीय करन को कुत्ते ने क!ट लिया था। पैसों की कमी होने की वज़ह से फैमिली वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन का कोर्स पूरा नहीं करवा पाए। अब करन ने कुत्ते की तरह भौंकना शुरू कर दिया है। डॉक्टर कहते हैं कि इस स्थिति में मरीज का बचना नामुमकिन जैसा होता है।1
- बिजनौर के धामपुर में संघ जिला कार्यवाहक के घर किया गया हमला,लूट की कोशिश और फायरिंग का आरोप”1
- अमरोहा जनपद से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कस्बा जोया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार देश और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह भाजपा के नारों से गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के प्रति सम्मान और समर्थन जताया।1