Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sagar कश्यप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Devendra Kumar2
- खागा फतेहपुर ::-धाता उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सरकार 'न्याय सबके लिए' का दावा कर रही है, वहीं फतेहपुर जिले के धाता थाना अंतर्गत पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ सिहारी पट्टी के बिरसुनपुर गाँव के रहने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति, झूल्लू पासवान, को मात्र मामूली सूखी लकड़ी बीनने के नाम पर पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, झूल्लू पासवान का 'गुनाह' सिर्फ इतना था कि वह नहर के किनारे से जलावन के लिए चंद पतली लकड़ियां उठा लाया था। मानवीय आधार पर देखें तो उसने वे लकड़ियां वापस भी रख दी थीं। लेकिन आरोप है कि धाता थाने में तैनात दरोगा सुरेन्दर यादव ने इसे उगाही का जरिया बना लिया। दरोगा ने झूल्लू को उसके खेत से जबरन उठाया और थाने लाकर बैठा दिया। पुरानी रंजिश या भ्रष्टाचार की भूख? सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। करीब 10 दिन पहले ही झूल्लू पासवान और उसके परिवार ने दरोगा सुरेन्दर यादव की कार्यशैली और उनकी 'करतूतों' के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर भी प्रसारित हुआ था। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए अब झूल्लू को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। गरीब के पास देने के लिए रोटी नहीं है, और दरोगा जी 'मोटी रकम' की मांग कर रहे हैं। क्या पुलिस का काम रक्षा करना है या निर्दोषों को डराकर वसूली करना! अति सक्रियता क्या मामूली लकड़ी बीनने पर किसी व्यक्ति को अपराधी की तरह खेत से उठाना कानून सम्मत है? वसूली का खेल सूत्रों के अनुसार, दरोगा द्वारा झूल्लू को जेल भेजने का भय दिखाकर भारी धन उगाही की कोशिश की जा रही है। बदलाखोरी क्या पुलिस के खिलाफ बोलने पर अब गरीबों को झूठे मुकदमों और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा न्याय की गुहार यह खबर सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों, एसपी फतेहपुर और डीजीपी उत्तर प्रदेश का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। एक गरीब दलित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और वर्दी की आड़ में वसूली का धंधा चलाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।1
- Post by Sagar कश्यप2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by Raja Ji1
- बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं खागा नगर का सुबह का विद्युत रोस्टर वा चौक फतेहपुर में गले जर्जर विद्युत पोल को तुरंत बदलवाने पर जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का हुआ सम्मान! फतेहपुर( उ.प्र.),आज दिनांक - 09.03.2026,दिन सोमवार को व्यापार मंडल की शहर कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर,पुष्पगुच्छ भेंटकर वा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वागत के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि गत दिनों होली वा ईद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हमारे द्वारा जनहित में दो समस्याएं उठाई गई थीं,जिनमें क्रमशः खागा नगर में प्रातः 6 बजे से 8 तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदलवाने वा फतेहपुर चौक चौराहे स्थिति गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को तुरंत बदलवाने की मांग की गई थी,जिस पर जिलाधिकारी ने उपरोक्त दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते जनहित में त्वरित निस्तारण किया,खागा नगर की सुबह होने वाली कटौती का समय भी बदल गया साथ ही फतेहपुर शहर के चौक चौराहे स्थिति गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को भी तुरंत बदला गया,जिलाधिकारी द्वारा जनहित में इतना अच्छा कार्य किए जाने पर हमारे व्यापार मंडल की शहर इकाई द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान किया गया।हम अपने शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता वा महामंत्री दीपक साहू का भी आभार व्यक्त करते हैं,जिन्होंने जिलाधिकारी का सम्मान करने की पहल की ।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ,जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सभासद समाजसेवी,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाई,राजीव सिंह,खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।2