logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इसी गूंज के साथ

7 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इसी गूंज के साथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इसी गूंज के साथ
    1
    नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इसी गूंज के साथ
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दवाई लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर; परिवार में मचा कोहराम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा चौकी के आगे गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुनाटा निवासी पुस्सु पुत्र मोहरिया अपने पुत्र और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए नौगांव गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय सौरा चौकी के आगे अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में पुस्सु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद जयहिंद पुत्र पुस्सु (25 वर्ष) तथा अजय कुमार पुत्र रंजीत (20 वर्ष) निवासी कुनेहटा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुस्सु को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयहिंद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर सौरा चौकी इंचार्ज बृजेश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    दवाई लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत
दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर; परिवार में मचा कोहराम 
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो 
हरी सिंह वर्मा 
पनवाड़ी/महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा चौकी के आगे गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुनाटा निवासी पुस्सु पुत्र मोहरिया अपने पुत्र और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए नौगांव गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय सौरा चौकी के आगे अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में पुस्सु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद जयहिंद पुत्र पुस्सु (25 वर्ष) तथा अजय कुमार पुत्र रंजीत (20 वर्ष) निवासी कुनेहटा भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुस्सु को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयहिंद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना पर सौरा चौकी इंचार्ज बृजेश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महोबा। दानवीर शिरोमणि, साहू-राठौर समाज के कुल भूषण, परम पराक्रमी एवं हम सबके आदर्श भामाशाह जी की जयंती आज समस्त वैश्य समाज, व्यापारी वर्ग व साहू-राठौर समाज के लोगों द्वारा कांशीराम कॉलोनी, महोबा में सुनील साहू के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश साहू द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता संतोष साहू एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र रक्षा के प्रति त्याग, समर्पण और दानवीरता के प्रतीक पराक्रमी योद्धा थे। जब मेवाड़ की हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप पर संकट आया और वे अपना सब कुछ गंवाकर सेना सहित जंगलों में घास की रोटी खाने को विवश थे, तब भामाशाह जी ने अपनी समस्त संपत्ति दान कर राष्ट्र की रक्षा में अमूल्य योगदान दिया। कृपाशंकर साहू ने कहा कि भामाशाह बनना आसान नहीं है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में अपना योगदान करना चाहिए। सुशील साहू ने भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान व जीवनकाल की विभिन्न घटनाओं की चर्चा की। इस अवसर पर प्रकाश साहू, रामगोपाल साहू, त्रिलोक साहू, कृपाशंकर साहू छोटू, अखिलेश साहू, संतोष साहू एडवोकेट, सुशील साहू, ब्रजेंद्र साहू सभासद प्रतिनिधि, विशाल साहू, अंकित राठौर, सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    1
    महोबा। दानवीर शिरोमणि, साहू-राठौर समाज के कुल भूषण, परम पराक्रमी एवं हम सबके आदर्श भामाशाह जी की जयंती आज समस्त वैश्य समाज, व्यापारी वर्ग व साहू-राठौर समाज के लोगों द्वारा कांशीराम कॉलोनी, महोबा में सुनील साहू के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश साहू द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
मुख्य वक्ता संतोष साहू एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र रक्षा के प्रति त्याग, समर्पण और दानवीरता के प्रतीक पराक्रमी योद्धा थे। जब मेवाड़ की हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप पर संकट आया और वे अपना सब कुछ गंवाकर सेना सहित जंगलों में घास की रोटी खाने को विवश थे, तब भामाशाह जी ने अपनी समस्त संपत्ति दान कर राष्ट्र की रक्षा में अमूल्य योगदान दिया।
कृपाशंकर साहू ने कहा कि भामाशाह बनना आसान नहीं है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में अपना योगदान करना चाहिए। सुशील साहू ने भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान व जीवनकाल की विभिन्न घटनाओं की चर्चा की।
इस अवसर पर प्रकाश साहू, रामगोपाल साहू, त्रिलोक साहू, कृपाशंकर साहू छोटू, अखिलेश साहू, संतोष साहू एडवोकेट, सुशील साहू, ब्रजेंद्र साहू सभासद प्रतिनिधि, विशाल साहू, अंकित राठौर, सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
    1
    हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस 👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल 👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप 👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    1
    चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस
👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल
👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप
👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    से बड़ी खबर!
जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी?
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही: रूरी कला-दुलारा मार्ग पर तीसरी बार टूटी नमामि गंगे की पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
    1
    पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही: रूरी कला-दुलारा मार्ग पर तीसरी बार टूटी नमामि गंगे की पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.