logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03/05/2026 SKS इस्पात कंपनी में दुर्घटना से मजदूर की मौत, संगठन के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा दिनांक 02/05/2026 को SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जिला जांजगीर-चांपा निवासी पुष्पेंद्र साहू की कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक पुष्पेंद्र साहू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के पश्चात मृतक के परिजनों ने न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसीवां खंड के सेनानी अपने संगठन के साथ मृतक परिवार के समर्थन में कंपनी गेट पर पहुंचे और देर रात 12 बजे तक पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। इस दौरान संगठन द्वारा कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव एवं प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन को मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा, बीमा राशि से लगभग 14 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने के लिए सहमत होना पड़ा। मृतक के परिजनों ने संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए इस प्रकार की लड़ाई बेहद आवश्यक है और संगठन का यह प्रयास सराहनीय है। संदेश: यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

11 hrs ago
user_गोविंद राम 9294731537
गोविंद राम 9294731537
Palari, Baloda Bazar•
11 hrs ago

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03/05/2026 SKS इस्पात कंपनी में दुर्घटना से मजदूर की मौत, संगठन के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा दिनांक 02/05/2026 को SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जिला जांजगीर-चांपा निवासी पुष्पेंद्र साहू की कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक पुष्पेंद्र साहू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के पश्चात मृतक के परिजनों ने न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसीवां खंड के सेनानी अपने संगठन के साथ मृतक परिवार के समर्थन में कंपनी गेट पर पहुंचे और देर रात 12 बजे तक पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। इस दौरान संगठन द्वारा कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव एवं प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन को मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा, बीमा राशि से लगभग 14 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने के लिए सहमत होना पड़ा। मृतक के परिजनों ने संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए इस प्रकार की लड़ाई बेहद आवश्यक है और संगठन का यह प्रयास सराहनीय है। संदेश: यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास अनियंत्रित बाइक चालक ने कार को ठोकर मार कर किया क्षतिग्रस्त बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - अविनाश निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 6.39 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण - मैं ग्राम परसदा में रहता हूं ड्राइवरी का काम करता हूं कि दिनांक 30/04/2026 को पेण्डरवा मे अपने वाहन के बुकिंग के लोगो को छोडा और अपने वाहन आर्टिगा क्रमांक सी जी 10 बी डब्ल्यू 8412 से घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 10/00 बजे जैसे ही ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास पहुचे थे कि सामने निपनिया की ओर से आ रहा वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए सी 2979 का चालक के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रॉग साईड मेरे तरफ लाकर वाहन आर्टिगा को ठोकर मार दिया जिससे मेरा आर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरे सीना मे दर्द हो रहा था फिर मै अपने भाई पीयन पोर्ते को फोन कर बुलाया तब वह आकर मुझे घर ले गया घटना के बारे मे मनोज राजपूत को बताया हॅू, परिवार से सलाह लेने के उपरांत शनिवार दिनांक 02/05/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 281,125ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास अनियंत्रित बाइक चालक ने कार को ठोकर मार कर किया क्षतिग्रस्त बिल्हा थाना में मामला दर्ज 
शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार                          
प्रार्थी  -   अविनाश निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 6.39 बजे  थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की 
विवरण  - मैं ग्राम परसदा में रहता हूं ड्राइवरी का काम करता हूं  कि दिनांक 30/04/2026 को पेण्डरवा मे अपने वाहन के बुकिंग के लोगो को छोडा और अपने वाहन आर्टिगा क्रमांक सी जी 10 बी डब्ल्यू 8412 से घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 10/00 बजे जैसे ही ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास पहुचे थे कि सामने निपनिया की ओर से आ रहा वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए सी 2979 का चालक के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रॉग साईड मेरे तरफ लाकर वाहन आर्टिगा को ठोकर मार दिया जिससे मेरा आर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरे सीना मे दर्द हो रहा था फिर मै अपने भाई पीयन पोर्ते को फोन  कर बुलाया तब वह आकर मुझे घर ले गया घटना के बारे मे मनोज राजपूत को बताया हॅू, परिवार से सलाह लेने के उपरांत शनिवार दिनांक 02/05/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा-  281,125ए  बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    14 hrs ago
  • *BREKING NEWS : सारंगढ़ में हजारों मोबाइल हुआ अचानक हैक || दुकान में मचा बवाल,,,लोग है हैरान सारंगढ़ के प्रतिष्ठित शंकर मोबाइल के द्वारा बेचे गए हजारों मोबाइल अचानक लॉक हो गए है कोई काम नहीं कर रहा सभी ऐप लॉक हो चुके है लगभग हजारों लोगो का मोबाइल ऐसा हुआ है सुबह से दुकान में पहुंच रहे है देखिए पूरी खबर
    1
    *BREKING NEWS : सारंगढ़ में हजारों मोबाइल हुआ अचानक हैक || दुकान में मचा बवाल,,,लोग है हैरान
सारंगढ़ के प्रतिष्ठित शंकर मोबाइल के द्वारा बेचे गए हजारों मोबाइल अचानक लॉक हो गए है कोई काम नहीं कर रहा सभी ऐप लॉक हो चुके है लगभग हजारों लोगो का मोबाइल ऐसा हुआ है सुबह से दुकान में पहुंच रहे है देखिए पूरी खबर
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • बिल्हा पुलिस के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार जनगणना में लगे शिक्षक को घोघरा निवासी निर्मल कांत ने जनगणना करने के दौरान मारपीट किया
    1
    बिल्हा पुलिस के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार जनगणना में लगे शिक्षक को घोघरा निवासी निर्मल कांत ने जनगणना करने के दौरान मारपीट किया
    user_Vandana News
    Vandana News
    रिपोर्टर Bilaspur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर में मोपका चौक पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव नामक युवक की हत्या एक युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अभिषेक पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बिलासपुर में मोपका चौक पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव नामक युवक की हत्या एक युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अभिषेक पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by News4u36
    1
    Post by News4u36
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.! गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.!
गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ग्राम घोघरा में जनगणना करने गए शिक्षक को ग्रामीण ने मारा थप्पड़ बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - नेतराम पैकरा पिता स्व हिराऊ सिंग पैकरा उम्र 34 साल साकिन कसडोल जिला बलौदाबाजार हाल मु. दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 19/28 बजे थाना उपस्थित हो कर लिखित आवेदन दिया की मै कसडोल जिला बलौदा बाजार का रहने वाला हुं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उडनताल में शिक्षक पद पर पदस्थ हूं ग्राम दगौरी में किराये के मकान मे रहता हूं मेरी ड्यूटी दिनांक 01/05/20226 से जनगणना ड्यूटी लगी है शनिवार दिनांक 02/05/2026 को सुबह ग्राम घोघरा जनगणना कार्य मे गया था सुबह करीब 10 बजे मकान नम्बर 141 राम करेस चतुर्वेदी के घर जनगणना हेतू पहुचा राम करेस के बेटी से पुछताछ कर रहा था उसी समय घोघरा के निर्मल सतनामी आया और तुम कौन हो क्या करने आये हो तो मैने उसे जानकरी दिया तो मै कैसे मान लू बोला तो मैने अपना आई डी दिखाया तो वह एैसी 10 आई डी बना लूंगा बोलकर शासकीय कार्य मे बांधा पहुचाते हुए मुझे एक झाप्पड गाल मे मार दिया मै सरपंच के पास ग्राम पंचायत भवन गया वहां भी वह पहुच कर मेरा कालर पकड लिया वहां उपस्थित प्रेम प्रंकाश चतुर्वेदी ने बीच बचाव किया मै वापस दगौरी आ रहा था तो वह मेरा पिछा करते हुए मोटर सायकल में चुरा घाट तक आया और वापस चला गया। घटना को राम करेस चतुर्वेदी की बेटी व प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी एवं आस पास के लोग देखे है । निर्मल सतनामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे । कार्यवाही चाहता हु पररथी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 132, 221, 121(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम घोघरा में जनगणना करने गए शिक्षक को ग्रामीण ने मारा थप्पड़ बिल्हा थाना में मामला दर्ज
शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
प्रार्थी -   नेतराम पैकरा पिता  स्व हिराऊ सिंग पैकरा उम्र 34 साल साकिन कसडोल जिला बलौदाबाजार हाल मु. दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर 
ने शनिवार की साम  19/28  बजे थाना उपस्थित हो कर लिखित आवेदन दिया की 
मै कसडोल जिला बलौदा बाजार का रहने वाला हुं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उडनताल में शिक्षक पद पर पदस्थ हूं ग्राम दगौरी में किराये के मकान मे रहता हूं मेरी ड्यूटी दिनांक 01/05/20226 से जनगणना ड्यूटी लगी है शनिवार दिनांक 02/05/2026 को सुबह ग्राम घोघरा जनगणना कार्य मे गया था सुबह करीब 10 बजे मकान नम्बर 141 राम करेस चतुर्वेदी के घर जनगणना हेतू पहुचा राम करेस के बेटी से पुछताछ कर रहा था उसी समय घोघरा के निर्मल सतनामी आया और तुम कौन हो क्या करने आये हो तो मैने उसे जानकरी दिया तो मै कैसे मान लू बोला तो मैने अपना आई डी दिखाया तो वह एैसी 10 आई डी बना लूंगा बोलकर शासकीय कार्य मे बांधा पहुचाते हुए मुझे एक झाप्पड गाल मे मार दिया मै सरपंच के पास ग्राम पंचायत भवन गया वहां भी वह पहुच कर मेरा कालर पकड लिया वहां उपस्थित प्रेम प्रंकाश चतुर्वेदी ने बीच बचाव किया मै वापस दगौरी आ रहा था तो वह मेरा पिछा करते हुए मोटर सायकल में चुरा घाट तक आया और वापस चला गया। घटना को  राम करेस चतुर्वेदी की बेटी व प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी एवं आस पास के लोग देखे है । निर्मल सतनामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे । कार्यवाही चाहता हु पररथी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा-  132,  221, 121(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
  • भारी वाहनों ने राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की सूरत बिगाड़ी पुल के जॉइंट पर बाहर निकला सरिया दे रहा दुर्घटना को न्योता राजिम। गरियाबंद जिले को धमतरी जिले से जोड़ने वाले राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल के जॉइंट से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। करीब 550 मीटर लंबा यह पुल कई जगहों पर उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं जॉइंट उभरे हुए हैं तो कहीं गहरे गड्ढे बन चुके हैं। एक जॉइंट ऐसा भी है, जहां हर छह महीने में सरिया बाहर निकल आती है। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर गिट्टी और सीमेंट डालकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। न तो उचित तरीके से पानी डाला जाता है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिससे कुछ ही दिनों में फिर से सरिया दिखाई देने लगती है। कई बार बाहर निकली सरिया को काटकर ऊपर से सीमेंट और गिट्टी डाल दी जाती है, लेकिन इस बार सरिया बड़े आकार में बाहर दिख रही है, जो धीरे-धीरे गड्ढे का रूप ले रही है। पुल के कई हिस्सों में गिट्टी और डामर उखड़ चुके हैं, जिससे नुकीले पत्थर साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है—बिना जूते-चप्पल के चलना तो लगभग असंभव है। राहगीरों का कहना है कि पुल की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड की सहायता से इस पुल का निर्माण कराया गया था, ताकि धमतरी जिले को राजिम से जोड़ा जा सकें। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष) डॉ. रमन सिंह ने इसका शिलान्यास कर इसे जनता को समर्पित किया। निर्माण के लगभग 21 वर्षों में ही पुल की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। पुल के समीप नया मेला ग्राउंड भी स्थित है, जहां पिछले दो वर्षों से प्रसिद्ध कुंभ कल्प मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया है तथा यहां चौबिसों घंटे आवागमन बना रहता है। बावजूद इसके, पुल की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मेलों के दौरान सड़कों और पुलों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। यदि समय रहते पुल की स्थायी मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में ब्रिज एसडीओ संतोष कुमार पेंडोले से संपर्क किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर से संदेश प्राप्त हुआ कि इस नंबर पर इनकमिंग कॉल रिसीव नहीं हो रही है।
    2
    भारी वाहनों ने राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की सूरत बिगाड़ी
पुल के जॉइंट  पर  बाहर निकला सरिया दे रहा दुर्घटना को न्योता
राजिम। गरियाबंद जिले को धमतरी जिले से जोड़ने वाले राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल के जॉइंट से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
करीब 550 मीटर लंबा यह पुल कई जगहों पर उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं जॉइंट उभरे हुए हैं तो कहीं गहरे गड्ढे बन चुके हैं। एक जॉइंट ऐसा भी है, जहां हर छह महीने में सरिया बाहर निकल आती है। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर गिट्टी और सीमेंट डालकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। न तो उचित तरीके से पानी डाला जाता है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिससे कुछ ही दिनों में फिर से सरिया दिखाई देने लगती है।
कई बार बाहर निकली सरिया को काटकर ऊपर से सीमेंट और गिट्टी डाल दी जाती है, लेकिन इस बार सरिया बड़े आकार में बाहर दिख रही है, जो धीरे-धीरे गड्ढे का रूप ले रही है। पुल के कई हिस्सों में गिट्टी और डामर उखड़ चुके हैं, जिससे नुकीले पत्थर साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है—बिना जूते-चप्पल के चलना तो लगभग असंभव है।
राहगीरों का कहना है कि पुल की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड की सहायता से इस पुल का निर्माण कराया गया था, ताकि धमतरी जिले को राजिम से जोड़ा जा सकें। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष) डॉ. रमन सिंह ने इसका शिलान्यास कर इसे जनता को समर्पित किया।
निर्माण के लगभग 21 वर्षों में ही पुल की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
पुल के समीप नया मेला ग्राउंड भी स्थित है, जहां पिछले दो वर्षों से प्रसिद्ध कुंभ कल्प मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया है तथा यहां चौबिसों घंटे आवागमन बना रहता है। बावजूद इसके, पुल की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मेलों के दौरान सड़कों और पुलों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। यदि समय रहते पुल की स्थायी मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में ब्रिज एसडीओ  संतोष कुमार पेंडोले से संपर्क किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर से संदेश प्राप्त हुआ कि इस नंबर पर इनकमिंग कॉल रिसीव नहीं हो रही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के विशाल सम्मेलन में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। सम्मेलन में कफन प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, सादगी और सुधार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से मंत्री, विधायक, सामाजिक पदाधिकारी और हजारों समाजजन शामिल हुए।
    1
    रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के विशाल सम्मेलन में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।
सम्मेलन में कफन प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, सादगी और सुधार को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से मंत्री, विधायक, सामाजिक पदाधिकारी और हजारों समाजजन शामिल हुए।
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.