Shuru
Apke Nagar Ki App…
नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
Dilip sen
नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था की ओर से बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज धोला भाटा स्थित मन्ना की हवेली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है और समाज में शिक्षा का महत्व भी सुदृढ़ होता है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।1
- अजमेर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर विलास, बापूनगर में दुधारू गाय की संदिग्ध मौत को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बबली और अनिल गुर्जर ने पड़ोसी निक्की और पप्पू शर्मा के परिवार पर गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाय पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी अचानक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि गुर्जर परिवार को कई बार गली में गाय बांधने और पानी सप्लाई के टेंपो को सड़क पर खड़ा करने से मना किया गया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित कई थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गाय की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच कराई जा सकती है। मौके पर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। अगर आप ऐसे ही स्थानीय खबरों के अपडेट चाहते हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Post by Sheetal prajapat1
- ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। किसी भी झांसे या लालच में न आएं। अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित ब्यावर में जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सुनसान मकान में चोरी, ताले तोड़कर अलमारी खंगाली रायपुर मारवाड़ के गांव गिरी में सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम /बीरम जी सिंगाड़िया के सुनसान मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए। चोरों ने पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामान की तलाश में कमरों की तलाशी ली। घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4
- मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी ने एक बेबस मां को न्याय दिलाया है, जिसके मृतक बेटे की एक महीने की सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। अपने बेटे को खोने के गम में डूबी मां जब शिकायत लेकर विभाग पहुंची, तो अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और खुद कंपनी के दफ्तर जाकर मौके पर ही बकाया वेतन का भुगतान करवाया। यह रिपोर्ट न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए एक उम्मीद है जो अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं—देखिए कैसे एक अधिकारी की सक्रियता से एक परिवार को उसका अधिकार मिला।"1