Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत *नितिन सांई चाइल्ड केयर स्कूल, मिसरोद* में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाला परिवार एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया तथा सभी ने राष्ट्रगान के साथ मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳
Praveen Gour पत्रकार
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत *नितिन सांई चाइल्ड केयर स्कूल, मिसरोद* में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाला परिवार एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया तथा सभी ने राष्ट्रगान के साथ मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत *नितिन सांई चाइल्ड केयर स्कूल, मिसरोद* में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाला परिवार एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया तथा सभी ने राष्ट्रगान के साथ मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳1
- सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया हरदा/सिराली- जिले के सिराली तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरण को लेकर किसान और तहसीलदार आमने-सामने आ गए हैं। ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश राजपूत ने महिला तहसीलदार पर अभद्रता करने और प्रकरण को करीब एक महीने तक लंबित रखने का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार प्रिंसी जैन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसान ही ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी तहसील कार्यालय पहुंचे। सिराली तहसील कार्यालय में ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश पिता कमलसिंह राजपूत के राजस्व प्रकरण को लेकर विवाद सामने आया है। किसान ने खसरा नंबर 159/10 की भूमि से संबंधित आवेदन तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत किया था। किसान का आरोप है कि प्रकरण करीब एक महीने तक लंबित रहा और जब वह जानकारी लेने कार्यालय पहुंचा तो तहसीलदार प्रिंसी जैन ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुसार आवेदक ने भूमि पर दर्ज आवासीय भवन की प्रविष्टि को दो भागों में करने और शेष भूमि को रिक्त दर्ज करने का अनुरोध किया था। आदेश में हल्का पटवारी की रिपोर्ट का भी उल्लेख है। अंतिम आदेश में कहा गया कि मांगा गया अनुतोष प्रदान करने की अधिकारिता इस न्यायालय को नहीं होने के कारण आवेदन को समाप्त किया जाता है। मामले में किसान के आरोपों पर तहसीलदार प्रिंसी जैन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसान से किसी भी प्रकार की अभद्र या गलत भाषा में बात नहीं की। उनका कहना है कि किसान स्वयं ऊंची आवाज में बात कर रहे थे और उन्हें मामले की स्थिति समझाने का प्रयास किया गया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। अनिल राजपूत ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अभी प्रशासनिक अनुभव और ट्रेनिंग की जरूरत है। फिलहाल किसान और तहसीलदार के आरोप आमने-सामने हैं। अब सवाल यह है कि प्रकरण में देरी और कथित अभद्रता के आरोपों को लेकर प्रशासन कोई जांच करता है या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।4
- राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।1
- बाबरी में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज बाबरी में स्वतंत्रता दिवस परटी ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज1
- आज के दौर में जन्मदिन मनाने के ढेरों तरीके हैं, लेकिन असल खुशी वही है जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ले आए! 🎂✨ श्रीमती मंजू कमल आर्य जी ने अपना खास दिन गरीब बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाकर समाज को एक नई सीख दी है। जन्मदिन की महफिल में शोर बहुत होता है, पर मंजू जी ने दुआओं का चिराग जलाया है! केक काटकर खुशियां तो सब मनाते हैं, आपने तो बेसहारा दिलों को अपनाया है! ❤️ आप भी अपना जन्मदिन, एनिवर्सरी, स्वर्गीय परिजनों की बरसी या तीज-त्योहार वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में मना सकते हैं। यदि आपके पास समय की कमी है, तो चिंता न करें! सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन आपकी भेजी हुई मदद पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। 📞 संपर्क करें: सिद्धार्थ आर्य - 76105 67243 5 हैशटैग (#Hashtags) #SiddharthAryaWelfareFoundation #SocialWork #BirthdayCelebration #HelpTheNeedy #CharityDrive आज के दौर में जन्मदिन मनाने के ढेरों तरीके हैं, लेकिन असल खुशी वही है जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ले आए! 🎂✨ श्रीमती मंजू कमल आर्य जी ने अपना खास दिन गरीब बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाकर समाज को एक नई सीख दी है। जन्मदिन की महफिल में शोर बहुत होता है, पर मंजू जी ने दुआओं का चिराग जलाया है! केक काटकर खुशियां तो सब मनाते हैं, आपने तो बेसहारा दिलों को अपनाया है! ❤️ आप भी अपना जन्मदिन, एनिवर्सरी, स्वर्गीय परिजनों की बरसी या तीज-त्योहार वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में मना सकते हैं। यदि आपके पास समय की कमी है, तो चिंता न करें! सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन आपकी भेजी हुई मदद पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। 📞 संपर्क करें: सिद्धार्थ आर्य - 76105 67243 5 हैशटैग (#Hashtags) #SiddharthAryaWelfareFoundation #SocialWork #BirthdayCelebration #HelpTheNeedy #CharityDrive1
- सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ताप्ती दर्शन से श्याम आर्य स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ताप्ती दर्शन से श्याम आर्य समस्त देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का पर्व है। यह पावन दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन भी है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज भारत शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कृषि, रक्षा और अंतरिक्ष सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा छोटा-सा सकारात्मक प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करेंगे, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। देश की आन, बान और शान तिरंगा सदैव ऊंचा रहे। वीर शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहे। भारत माता की जय! 🇮🇳1
- स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली पिपरिया से बनखेड़ी तक गूंजे देशभक्ति के नारे, तिरंगों से सजा पूरा मार्ग; पूर्व सैनिकों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा पिपरिया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भूतपूर्व सैनिक संगठन पिपरिया, सोहागपुर, बनखेड़ी एवं पचमढ़ी के तत्वावधान में 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का जोश और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील चौराहा स्थित छत्रपति महाराज शिवाजी चौक पर ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव को नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इसके बाद पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य गर्ल्स स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। यहां विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सीमा पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। सिद्धिविनायक गार्डन से निकली विशाल तिरंगा वाहन रैली स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण सिद्धिविनायक गार्डन से निकाली गई विशाल तिरंगा वाहन रैली रही। रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ नागरिकों ने अपने वाहनों को तिरंगे से सजाकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अनेक लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगे से सजे वाहनों की लंबी कतार और देशभक्ति के नारों ने रैली को भव्य स्वरूप प्रदान किया। सड़क से गुजरती रैली को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने रैली का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी रैली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पिपरिया से बनखेड़ी तक गूंजा राष्ट्रप्रेम तिरंगा वाहन रैली पिपरिया से आगे बढ़ते हुए बनखेड़ी की ओर रवाना हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ चल रहे पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया। पूर्व सैनिक संगठन के इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना रहा। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन और देशसेवा की भावना के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई यह तिरंगा वाहन रैली पिपरिया क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली में शामिल पूर्व सैनिकों, नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।1
- पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस थंबनेल पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस थंबनेल1