logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ के रायपुर स्थित स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स ने गर्मी से राहत के लिए धमाकेदार सेल शुरू की है। इसमें ब्रांडेड कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार छूट मिल रही है। यह उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत पाने का सुनहरा मौका है।

9 hrs ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
9 hrs ago

झालावाड़ के रायपुर स्थित स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स ने गर्मी से राहत के लिए धमाकेदार सेल शुरू की है। इसमें ब्रांडेड कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार छूट मिल रही है। यह उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत पाने का सुनहरा मौका है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ के रायपुर स्थित स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स ने गर्मी से राहत के लिए धमाकेदार सेल शुरू की है। इसमें ब्रांडेड कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार छूट मिल रही है। यह उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत पाने का सुनहरा मौका है।
    1
    झालावाड़ के रायपुर स्थित स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स ने गर्मी से राहत के लिए धमाकेदार सेल शुरू की है। इसमें ब्रांडेड कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार छूट मिल रही है। यह उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत पाने का सुनहरा मौका है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • झालावाड़ जिला रायपुर क्षेत्र के दुबलिया
    1
    झालावाड़ जिला
रायपुर क्षेत्र के दुबलिया
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • डबल मर्डर के आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधियों के सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में भेरू उर्फ भैरूलाल गुर्जर, बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जे हटाए गए। आरोपियों ने झालरापाटन मैन रोड स्थित राजस्थान विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास पीडब्ल्यूडी की भूमि पर मकान, दुकान और बाड़े बना रखे थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल सीआई विष्णुसिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार भैरूलाल पर हत्या, जानलेवा हमला और अवैध हथियारों समेत 18 मामले दर्ज हैं। उस पर भवानीमंडी के निजी अस्पताल में दंपती पर जानलेवा हमले का भी आरोप है, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
    1
    डबल मर्डर के आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधियों के सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में भेरू उर्फ भैरूलाल गुर्जर, बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जे हटाए गए। आरोपियों ने झालरापाटन मैन रोड स्थित राजस्थान विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास पीडब्ल्यूडी की भूमि पर मकान, दुकान और बाड़े बना रखे थे।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल सीआई विष्णुसिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार भैरूलाल पर हत्या, जानलेवा हमला और अवैध हथियारों समेत 18 मामले दर्ज हैं। उस पर भवानीमंडी के निजी अस्पताल में दंपती पर जानलेवा हमले का भी आरोप है, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    46 min ago
  • झालावाड़ जिले के सुनेल में डबल मर्डर आरोपी भैंरूलाल उर्फ भैरूलाल गुर्जर, उसके भाई रामलाल और हिस्ट्रीशीटर राजाराम गुर्जर के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। PWD टीम ने आलीशान मकान और दुकानों को ध्वस्त कर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। आरोपियों पर हत्या, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में आज अलसुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जमींदोज किया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा डिस्कॉम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला आलीशान मकान, दुकानें और अवैध बाड़ों को जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर, उसके भाई बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जों पर की गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह, रायपुर थाना प्रभारी रमेश सिंह और पिडावा थाना प्रभारी रामपाल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं बल्लू उर्फ रामलाल पर डबल मर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    झालावाड़ जिले के सुनेल में डबल मर्डर आरोपी भैंरूलाल उर्फ भैरूलाल गुर्जर, उसके भाई रामलाल और हिस्ट्रीशीटर राजाराम गुर्जर के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। PWD टीम ने आलीशान मकान और दुकानों को ध्वस्त कर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। आरोपियों पर हत्या, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में आज अलसुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जमींदोज किया। 
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। 
जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर  हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा डिस्कॉम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला आलीशान मकान, दुकानें और अवैध बाड़ों को जमींदोज कर दिया गया।
ये कार्रवाई हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर, उसके भाई बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जों पर की गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था।
कार्रवाई के दौरान मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह, रायपुर थाना प्रभारी रमेश सिंह और पिडावा थाना प्रभारी रामपाल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। 
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं बल्लू उर्फ रामलाल पर डबल मर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। 
प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झालावाड़:अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन जारी सुनेल में हुई कार्रवाई झालावाड़। जिले में लग़ातर पुलिस की कार्यवाई जारी
    1
    झालावाड़:अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन जारी सुनेल में हुई कार्रवाई
झालावाड़। जिले में लग़ातर पुलिस की कार्यवाई जारी
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के पीड़ावा तहसील के मगिसापुर गांव की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी उनकी दुर्दशा पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    1
    झालावाड़ जिले के पीड़ावा तहसील के मगिसापुर गांव की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी उनकी दुर्दशा पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    user_Tufanshing,bhil
    Tufanshing,bhil
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा जिले के इटावा उपखंड में एक मार्ग पर अतिक्रमण से किसान अपने खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से गुस्साए किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उपखंड अधिकारी ने सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।
    1
    कोटा जिले के इटावा उपखंड में एक मार्ग पर अतिक्रमण से किसान अपने खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से गुस्साए किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उपखंड अधिकारी ने सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आवारा कुत्तों ने नोचा मासूम को, दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत झालावाड़ शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भाटिया वर्कशॉप के पास आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता राजू लाल के साथ अस्थायी टेंट के बाहर सो रही थी। इसी दौरान सात से आठ आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए। बच्ची की चीख सुनकर पिता की नींद खुली और उन्होंने तुरंत कुत्तों का पीछा किया। जब तक पिता मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर गंभीर हालत में बच्ची को एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची के पेट, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर 30 से 40 गंभीर घाव पाए गए। परिजनों ने बताया कि राजू लाल मूल रूप से बारा जिले के भंवरगढ़ के निवासी हैं। वह करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे और भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे। परिवार शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में ढोल बजाकर अपना गुजर-बसर करता है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाने की मांग की है।
    1
    आवारा कुत्तों ने नोचा मासूम को, दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
झालावाड़ शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भाटिया वर्कशॉप के पास आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता राजू लाल के साथ अस्थायी टेंट के बाहर सो रही थी। इसी दौरान सात से आठ आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए। बच्ची की चीख सुनकर पिता की नींद खुली और उन्होंने तुरंत कुत्तों का पीछा किया।
जब तक पिता मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर गंभीर हालत में बच्ची को एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची के पेट, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर 30 से 40 गंभीर घाव पाए गए।
परिजनों ने बताया कि राजू लाल मूल रूप से बारा जिले के भंवरगढ़ के निवासी हैं। वह करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे और भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे। परिवार शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में ढोल बजाकर अपना गुजर-बसर करता है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाने की मांग की है।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.