Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौर जिले में सरकारी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहाँ बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने शराब पीकर फोन पर आम नागरिकों से अभद्रता से बात की और जमकर गाली-गलौच की। सरकारी महकमे के कर्मचारी द्वारा आम जनता के साथ की गई इस तरह की बदसलूकी से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
Suresh beniwal
नागौर जिले में सरकारी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहाँ बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने शराब पीकर फोन पर आम नागरिकों से अभद्रता से बात की और जमकर गाली-गलौच की। सरकारी महकमे के कर्मचारी द्वारा आम जनता के साथ की गई इस तरह की बदसलूकी से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि जी के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स (High-Powered Task Force) के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह टास्क फोर्स न केवल वर्तमान चुनौतियों के समाधान तक सीमित रहेगी, बल्कि आने वाले दशकों के लिए भारतीय परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और लीक-प्रूफ बनाने हेतु एक सुदृढ़ ढांचा तैयार करेगी। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के इस निर्णय को समय की आवश्यकता के अनुरूप, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय पहल बताया गया है।1
- राजस्थान में रियां बड़ी पंचायत समिति के ग्राम सुरियास में एक सामाजिक परंपरा को नई दिशा देते हुए मिसाल पेश की गई है। सुरियास निवासी कानसिंह राठौड़ के निधन के बाद रविवार को बारहवें की रस्म पर उनकी दस वर्षीय इकलौती पुत्री भाविका कंवर उर्फ बिट्टू का पाग दस्तुर संपन्न कराया गया। आमतौर पर पिता के वैकुण्ठवास के बाद पुत्र या पुत्र न होने की स्थिति में दत्तक पुत्र लेकर उत्तराधिकारी के रूप में पाग दस्तुर की रस्म निभाई जाती है, लेकिन सुरियास में पहली बार बेटी को यह अधिकार देकर पगड़ी पहनाई गई। कानसिंह राठौड़ का 15 जुलाई को गंभीर बीमारी के कारण अल्पायु में निधन हो गया था। रविवार को बारहवें की रस्म के दौरान जब परिवार के पुरुष सदस्य परम्परानुसार किसी निकट संबंधी को दत्तक लेने पर विचार कर रहे थे, तब कानसिंह के मामा शंकरसिंह राजावत और भाविका के मामा महावीरसिंह सिंगोद ने परिवार की महिलाओं से चर्चा की। इस पर मृतक की माता और पत्नी ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं होता, इसलिए पाग दस्तुर उनकी बेटी का ही किया जाए। परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए पीहर और ससुराल पक्ष सहित सभी परिजनों ने सर्वसम्मति से भाविका के पाग दस्तुर का निर्णय लिया। रस्म के दौरान सामाजिक परंपरा के अनुसार सबसे पहले दादी के पीहर पक्ष से शंकरसिंह राजावत ने पगड़ी बंधवाई, इसके बाद ननिहाल पक्ष से महावीरसिंह सिंगोद ने दूसरी पगड़ी पहनाकर रस्म पूरी कराई। समाज में बेटी को बेटे के समान अधिकार और सम्मान देने की इस पहल की ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहना की है। इस परिवार में पिछले चार पीढ़ियों से प्रत्येक पीढ़ी में केवल एक ही पुरुष सदस्य रहा है—पड़दादा भीमसिंह, उनके पुत्र उदयसिंह, फिर भगवानसिंह और उनके बाद कानसिंह। कानसिंह के निधन के बाद अब परिवार की विरासत और उम्मीदों का केंद्र उनकी इकलौती पुत्री भाविका ही हैं। इस अवसर पर कुन्दनसिंह, छोटूसिंह, हड़मानसिंह, गिरवरसिंह, किशोरसिंह, महावीरसिंह, रुघनाथसिंह, गोपालसिंह, रतनसिंह, भंवरसिंह, रविन्द्रसिंह, दशरथसिंह, विक्रमसिंह और श्यामसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- नागौर जिले के रियां बड़ी से दासावास को जोड़ने वाले मार्ग की जर्जर हालत पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग की है। एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रियां बड़ी के लूंगिया चौराहे से दासावास तक लगभग 500 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से आवागमन बाधित होता है। यह सड़क पांच गांवों, कई कॉलोनियों और एक मॉडल स्कूल को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी और वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत करा रहे हैं। हालांकि, सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के दौरान केवल पानी निकालने की व्यवस्था की जाती है, जबकि स्थायी समाधान अभी तक नहीं हुआ है। वकील सुखदेव भाटी ने बताया कि पूर्व उपखंड अधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उनके तबादले के बाद भी सड़क पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग प्रशासनिक निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को भी अनदेखा कर रहा है। भाटी ने यह भी बताया कि वर्तमान एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया से भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग पांच दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं करता है, तो उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।1
- नागौर जिले के थांवला पुलिस थाना परिसर में डेगाना पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल की अध्यक्षता में सीएलजी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने सीएलजी और शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाकर इसके इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। बैठक में अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने, किसानों के जमीनी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने और गांवों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी, शांति समिति के सदस्यों और युवाओं से अपराध नियंत्रण व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग मांगा।3
- नागौर जिले में सरकारी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहाँ बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने शराब पीकर फोन पर आम नागरिकों से अभद्रता से बात की और जमकर गाली-गलौच की। सरकारी महकमे के कर्मचारी द्वारा आम जनता के साथ की गई इस तरह की बदसलूकी से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।1