बंजार ब्लॉक में कांग्रेस गुटबाजी हावी मोहर सिंह के सम्मान समारोह से खिमी राम शर्मा, तेजा ठाकुर, घनश्याम शर्मा टीसी महन्त ने बनाई दूरी ,पैनल के बाहर अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस पर पड़ सकता है भारी आवेदन के बिना मोहर सिंह ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना पर्यवेक्षक और जिला कांग्रेस पदाधिकारी की कार्य पर भी उठ रहे सवाल कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गुटबाजी हावी दिख रही है । हाई कमान ने पैनल को दरकिनार कर मोहर सिंह ठाकुर को बंजार ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया।जिसके बाद मोहर सिंह ठाकुर के सम्मान समारोह से कांग्रेस के बरिष्ठ नेता खिमी राम शर्मा,युवा नेता तेजा ठाकुर ,घनश्याम शर्मा,टीसी महन्त दूरी बनाई है। सूत्रों की माने तो हाई कमान को रिपोर्ट गई थी सर्वे के आधार पर उसमें घनश्याम शर्मा, तेजा सिंह और टीसी महंत का नाम था जिन्होंने आवेदन किया था लेकिन मोहर सिंह ठाकुर नव आवेदन भी नहीं किया था पर्यवेक्षक और जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट में भी तेजा सिंह, घनश्याम शर्मा और टीसी महंत का नाम था लेकिन जब फाइनल लिस्ट आई तो सब हैरान थे क्योंकि बंजार में राम सिंह मियां के करीबी मोहर सिंह को अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई सूत्रों की मानें तो कि बंजार में खुद मुख्यमंत्री ने राम सिंह मियां के कहने पर मोहर सिंह की ताजपोशी को मोहर लगाई ह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता खीमी राम शर्मा को भी बंजार ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए कॉन्फिडेंस में नहीं लिया उन्होंने सम्मान समारोह से दूरी बनाई आज अध्यक्ष बनने पर मोहर सिंह ठाकुर ने लारजी में धाम का आयोजन किया था और APMC अध्यक्ष राम सिंह मियां को इसमें चीफ गेस्ट बुलाया है लेकिन इस धाम में तीनों उक्त नेता घनश्याम शर्मा, तेजा सिंह और टीसी महंत नदारद रहे इससे स्पष्ट होता हैं बंजार में गुटबाजी हावी है तेजा सिंह घनश्याम शर्मा और टीसी महंत हॉलीलॉज के करीबी माने जाते है और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खासमखास माने जाते है घनश्याम शर्मा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के भी काफी करीबी है।क्योंकि विधानसभा चुनाव महज डेढ़ साल बाद है और बंजार में कांग्रेस गुटबाजी में फंस गई है आज नए अध्यक्ष मोहर सिंह सम्मान समारोह से तीनों नेताओं का दूर रहना इस बात का संकेत है कि APMC अध्यक्ष राम सिंह मियां से उक्त तीनों नेताओं ने दूरी बना ली है कांग्रेस और प्रभारी के पैनल के बाहर के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना कांग्रेस को भारी पड़ सकता है।उधर कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहाकि पैनल के बाहर अध्यक्ष का फैंसला हाई कमान का है।

- Post by Munishkoundal1
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिपोर्ट -20 अप्रैल,बुद्धि सिंह ठाकुर। पंचायत चुनाव का दौर शुरू हो गया है सोमवार को लारजी में कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रत्याशियों की चयन के लिए एक बैठक की जिसमें जिला परिषद बार्ड खाड़ागाड़ से भावना चौहान को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है1
- सुंदरनगर में रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट। डिलीवरी बॉय के पक्ष में पुलिस थाना सुंदरनगर के बाहर चक्का जाम। लोगों में भारी रोष। मौके पहुंचे डीएसपी सुंदरनगर।1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।3
- घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें1
- Post by Munishkoundal1