logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UGC और SC/ST कानून में संशोधन की मांग को लेकर क्षत्रिय सेवा संस्थान की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय रफीगंज प्रखंड के चातर पेट्रोल पंप के समीप मृगनैनी उत्सव पैलेश में रविवार दोपहर क्षत्रिय सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में UGC की नीतियों तथा SC/ST कानून में संशोधन और पुनर्विचार की मांग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि SC/ST कानून के दुरुपयोग को लेकर समाज में कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कानून की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने तथा कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सरकार और UGC की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन एवं धरना देने का निर्णय लिया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रखंड में चार मंडल जोन बनाकर प्रत्येक गांव में दस सदस्यीय टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय सेवा संस्थान पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है। बैठक में दिनेश सिंह, सतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज सिंह,राधेश्याम सिंह, धनंजय सिंह, बसंत सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अनूप कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रिशु सिंह, टुनटुन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #क्षत्रियसेवासंस्थान #अर्जुनसिंह #UGC #SCSTAct #कानूनसंशोधन #रफीगंजसमाचार #औरंगाबादबिहार #संगठन #जनजागरूकता

4 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

UGC और SC/ST कानून में संशोधन की मांग को लेकर क्षत्रिय सेवा संस्थान की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय रफीगंज प्रखंड के चातर पेट्रोल पंप के समीप मृगनैनी उत्सव पैलेश में रविवार दोपहर क्षत्रिय सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में UGC की नीतियों तथा SC/ST कानून में संशोधन और पुनर्विचार की मांग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि SC/ST कानून के दुरुपयोग को लेकर समाज में कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कानून की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने तथा कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सरकार और UGC की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन एवं धरना देने का निर्णय लिया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रखंड में चार मंडल जोन बनाकर प्रत्येक गांव में दस सदस्यीय टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय सेवा संस्थान पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है। बैठक में दिनेश सिंह, सतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज सिंह,राधेश्याम सिंह, धनंजय सिंह, बसंत सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अनूप कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रिशु सिंह, टुनटुन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #क्षत्रियसेवासंस्थान #अर्जुनसिंह #UGC #SCSTAct #कानूनसंशोधन #रफीगंजसमाचार #औरंगाबादबिहार #संगठन #जनजागरूकता

More news from बिहार and nearby areas
  • चौधरी बिगहा में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, आवागमन में बढ़ी परेशानी मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत अंतर्गत चौधरी बिगहा गांव में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे लोग गिरकर छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन से मामले का जल्द संज्ञान लेते हुए नाली का निर्माण कराने तथा पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #बेरीपंचायत #चौधरीबिगहा #जलजमाव #नालीसमस्या #ग्रामीणसमस्या #पंचायतप्रशासन #प्रखंडप्रशासन #पानीनिकासी
    1
    चौधरी बिगहा में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, आवागमन में बढ़ी परेशानी
मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत अंतर्गत चौधरी बिगहा गांव में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे लोग गिरकर छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन से मामले का जल्द संज्ञान लेते हुए नाली का निर्माण कराने तथा पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #बेरीपंचायत #चौधरीबिगहा #जलजमाव #नालीसमस्या #ग्रामीणसमस्या #पंचायतप्रशासन #प्रखंडप्रशासन #पानीनिकासी
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • रफीगंज के पौथू और ईटार में 15 सितंबर को लगेगा सहयोग शिविर रफीगंज प्रखंड के पौथू एवं ईटार में आगामी 15 सितंबर को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जाएगा।
    1
    रफीगंज के पौथू और ईटार में 15 सितंबर को लगेगा सहयोग शिविर
रफीगंज प्रखंड के पौथू एवं ईटार में आगामी 15 सितंबर को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जाएगा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जप्त किया हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप से देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जाँच अभियान चलाया। बाइक जांच के दौरान चालकों को आवश्यक निर्देश दिया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जप्त किया
हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप से देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जाँच अभियान चलाया। बाइक जांच के दौरान चालकों को आवश्यक निर्देश दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है। इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। 25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था। इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास
एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास
पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है।
इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक
पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था।
इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा
पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • आज पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र विकास वैभव के द्वारा टिकारी बाल उधान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया l
    1
    आज पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र विकास वैभव के द्वारा टिकारी बाल उधान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • भाजपा दक्षिणी मंडल गयाजी महानगर की कार्यकारिणी पदाधिकारीयो,मोर्चा अध्यक्षों,एवं शक्ति केन्द्र प्रमुखों की मासिक बैठक सह कार्यशाला गयाजी के बहुआर चौरा स्थित हरियाणा भवन में सम्पन्न।
    1
    भाजपा दक्षिणी मंडल गयाजी महानगर  की कार्यकारिणी पदाधिकारीयो,मोर्चा अध्यक्षों,एवं शक्ति केन्द्र प्रमुखों की मासिक बैठक सह कार्यशाला गयाजी के बहुआर चौरा स्थित हरियाणा भवन में सम्पन्न।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • पितृपक्ष से पहले गयाजी में स्वच्छता का महाअभियान! 🙏✨मेयर और डीएम ने खुद थामी झाड़ू, सड़क पर उतरे अधिकारी और निकली स्वच्छता पितृपक्ष से पहले गयाजी में स्वच्छता का महाअभियान! 🙏✨ मेयर और डीएम ने खुद थामी झाड़ू, सड़क पर उतरे अधिकारी और निकली स्वच्छता जागरूकता रैली। संदेश साफ है—पितरों के स्वागत में गयाजी हो स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए तैयार! 🌿 आइए, मिलकर संकल्प लें—स्वच्छ गयाजी, सुंदर गयाजी! 🇮🇳 #Pitrapaksha2026 #Gaya #SwachhGaya #SwachhataAbhiyan
    1
    पितृपक्ष से पहले गयाजी में स्वच्छता का महाअभियान! 🙏✨मेयर और डीएम ने खुद थामी झाड़ू, सड़क पर उतरे अधिकारी और निकली स्वच्छता
पितृपक्ष से पहले गयाजी में स्वच्छता का महाअभियान! 🙏✨
मेयर और डीएम ने खुद थामी झाड़ू, सड़क पर उतरे अधिकारी और निकली स्वच्छता जागरूकता रैली।
संदेश साफ है—पितरों के स्वागत में गयाजी हो स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए तैयार! 🌿
आइए, मिलकर संकल्प लें—स्वच्छ गयाजी, सुंदर गयाजी! 🇮🇳
#Pitrapaksha2026 #Gaya #SwachhGaya #SwachhataAbhiyan
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    9 hrs ago
  • UGC और SC/ST कानून में संशोधन की मांग को लेकर क्षत्रिय सेवा संस्थान की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय रफीगंज प्रखंड के चातर पेट्रोल पंप के समीप मृगनैनी उत्सव पैलेश में रविवार दोपहर क्षत्रिय सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में UGC की नीतियों तथा SC/ST कानून में संशोधन और पुनर्विचार की मांग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि SC/ST कानून के दुरुपयोग को लेकर समाज में कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कानून की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने तथा कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सरकार और UGC की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन एवं धरना देने का निर्णय लिया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रखंड में चार मंडल जोन बनाकर प्रत्येक गांव में दस सदस्यीय टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय सेवा संस्थान पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है। बैठक में दिनेश सिंह, सतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज सिंह,राधेश्याम सिंह, धनंजय सिंह, बसंत सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अनूप कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रिशु सिंह, टुनटुन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #क्षत्रियसेवासंस्थान #अर्जुनसिंह #UGC #SCSTAct #कानूनसंशोधन #रफीगंजसमाचार #औरंगाबादबिहार #संगठन #जनजागरूकता
    1
    UGC और SC/ST कानून में संशोधन की मांग को लेकर क्षत्रिय सेवा संस्थान की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय
रफीगंज प्रखंड के चातर पेट्रोल पंप के समीप मृगनैनी उत्सव पैलेश में रविवार दोपहर क्षत्रिय सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में UGC की नीतियों तथा SC/ST कानून में संशोधन और पुनर्विचार की मांग को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि SC/ST कानून के दुरुपयोग को लेकर समाज में कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कानून की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने तथा कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सरकार और UGC की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन एवं धरना देने का निर्णय लिया गया।
अर्जुन सिंह ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रखंड में चार मंडल जोन बनाकर प्रत्येक गांव में दस सदस्यीय टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय सेवा संस्थान पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है।
बैठक में दिनेश सिंह, सतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज सिंह,राधेश्याम सिंह, धनंजय सिंह, बसंत सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अनूप कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रिशु सिंह, टुनटुन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
#BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #क्षत्रियसेवासंस्थान #अर्जुनसिंह #UGC #SCSTAct #कानूनसंशोधन #रफीगंजसमाचार #औरंगाबादबिहार #संगठन #जनजागरूकता
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.