एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है। इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। 25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था। इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है। इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। 25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था। इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।1
- गढ़वा : रमुना जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त l झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.l रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.l1
- विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पुलिस को सौंपा हाइवा, पांकी-बालूमाथ सड़क की बदहाली पर जताई नाराजगी। बोले—“ #पांकी #पलामू #ओवरलोडहाइवा #अवैधखनन #शशिभूषणमेहता #पांकीबालूमाथरोड #जनसंवादन्यूज1
- भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक, सत्यनारायण सिंह बने अध्यक्ष सोनदाग पंचायत के भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे पूजा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सत्यनारायण सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष तथा मनोज कुमार ठाकुर को सचिव बनाया गया। वहीं पंकज ठाकुर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति के सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन से लेकर विजयादशमी तक रामायण सीरियल का आयोजन एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था रखने पर विचार किया गया है। पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सचिव मनोज कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, समाजसेवी कैलाश ठाकुर, फोदार सिंह, रंजन सिंह, जगनारायण सिंह, अरुण साव, हीरा साव, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, विशेष प्रताप, कर्मण सिंह, कुलदीप सिंह, राजदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सीताराम साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- हाथियों के आतंक के बीच चिनीयां में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों को किया जागरूक चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के तहले गांव में जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे को देखते हुए रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम समेत वन समितियों के पदाधिकारी, वनकर्मी और हेताडकला, चफला, तांडिल सिगसीगाखुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से फसल और अन्य नुकसान, हाथियों से बचाव तथा क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की भी अपील की। तो वही वन प्रमंडल पदाधिकारी ने हाथियों से हुई क्षति के मुआवजे को लेकर संशोधित आवेदन-पत्र, प्रक्रिया और मिलने वाली राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश विभागीय स्तर पर हो चुका है और आवंटन मिलते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया। बैठक का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और ग्रामीणों की जान-माल व फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।1
- चौधरी बिगहा में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, आवागमन में बढ़ी परेशानी मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत अंतर्गत चौधरी बिगहा गांव में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे लोग गिरकर छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन से मामले का जल्द संज्ञान लेते हुए नाली का निर्माण कराने तथा पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #बेरीपंचायत #चौधरीबिगहा #जलजमाव #नालीसमस्या #ग्रामीणसमस्या #पंचायतप्रशासन #प्रखंडप्रशासन #पानीनिकासी1
- ऐसा बीडीओ कभी नही देखे होंगे आज तक गढ़वा जिला के बरडीहा ब्लॉक बरडीहा ब्लॉक के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बहुत अच्छी तरीका से अपने कार्य को समझ रहे हैं1
- पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक,15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा *पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक!*, *15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा* *Sir कार्यों पर दिया गया जोर* पाटन। पाटन प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति आयोग से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन पर चर्चा की गयी। वहीं बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी आशीष कुमार ने आगामी 16वें वित्त आयोग की योजनाओं के लिए योजना तैयार करने को लेकर पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तभी योजना आवंटन करने कि बात कही! प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों से एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक के दौरान एसआईआर कार्य में बेहतर योगदान के लिए सुठा पंचायत की बीएलओ सुधा देवी को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उप प्रमुख अमरेश वर्मा, धर्मेंद्र दुबे, मनोरंजन गिरी, उमाशंकर मोची, अखिलेश यादव, रामबिहारी मेहता, राजकुमारी देवी, सविता देवी, पंचायत समिति प्रतिनिधि तूफानी राम, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता समेत कई पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।2