logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गढ़वा : रमुना जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त l झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.l रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.l

7 hrs ago
user_Ramashankar sharma
Ramashankar sharma
Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
7 hrs ago

गढ़वा : रमुना जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त l झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.l रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.l

More news from झारखंड and nearby areas
  • गढ़वा : रमुना जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त l झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.l रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.l
    1
    गढ़वा : रमुना जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त l
झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.l
रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक, सत्यनारायण सिंह बने अध्यक्ष सोनदाग पंचायत के भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे पूजा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सत्यनारायण सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष तथा मनोज कुमार ठाकुर को सचिव बनाया गया। वहीं पंकज ठाकुर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति के सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन से लेकर विजयादशमी तक रामायण सीरियल का आयोजन एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था रखने पर विचार किया गया है। पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सचिव मनोज कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, समाजसेवी कैलाश ठाकुर, फोदार सिंह, रंजन सिंह, जगनारायण सिंह, अरुण साव, हीरा साव, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, विशेष प्रताप, कर्मण सिंह, कुलदीप सिंह, राजदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सीताराम साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक, सत्यनारायण सिंह बने अध्यक्ष


सोनदाग पंचायत के भलुआनी आम बगीचा में दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे पूजा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सत्यनारायण सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष तथा मनोज कुमार ठाकुर को सचिव बनाया गया। वहीं पंकज ठाकुर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
समिति के सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन से लेकर विजयादशमी तक रामायण सीरियल का आयोजन एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था रखने पर विचार किया गया है। पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सचिव मनोज कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, समाजसेवी कैलाश ठाकुर, फोदार सिंह, रंजन सिंह, जगनारायण सिंह, अरुण साव, हीरा साव, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, विशेष प्रताप, कर्मण सिंह, कुलदीप सिंह, राजदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सीताराम साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • दिल्ली से अमृतसर जा रही है और इंडियाकी फ्लाइट तकनिकीकरण के कारण रास्ता भटकने केबाद सोमवार की रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ मुझे देखने के बाद
    1
    दिल्ली से अमृतसर जा रही है और इंडियाकी फ्लाइट तकनिकीकरण के कारण रास्ता भटकने केबाद 
सोमवार की रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ मुझे देखने के बाद
    user_Yaduvanshi karan
    Yaduvanshi karan
    Lawyer दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • हाथियों के आतंक के बीच चिनीयां में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों को किया जागरूक चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के तहले गांव में जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे को देखते हुए रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम समेत वन समितियों के पदाधिकारी, वनकर्मी और हेताडकला, चफला, तांडिल सिगसीगाखुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से फसल और अन्य नुकसान, हाथियों से बचाव तथा क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की भी अपील की। तो वही वन प्रमंडल पदाधिकारी ने हाथियों से हुई क्षति के मुआवजे को लेकर संशोधित आवेदन-पत्र, प्रक्रिया और मिलने वाली राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश विभागीय स्तर पर हो चुका है और आवंटन मिलते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया। बैठक का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और ग्रामीणों की जान-माल व फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
    1
    हाथियों के आतंक के बीच चिनीयां में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों को किया जागरूक 
चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनियां प्रखंड के तहले गांव में जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे को देखते हुए रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम समेत वन समितियों के पदाधिकारी, वनकर्मी और हेताडकला, चफला, तांडिल सिगसीगाखुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से फसल और अन्य नुकसान, हाथियों से बचाव तथा क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की भी अपील की। तो वही
वन प्रमंडल पदाधिकारी ने हाथियों से हुई क्षति के मुआवजे को लेकर संशोधित आवेदन-पत्र, प्रक्रिया और मिलने वाली राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश विभागीय स्तर पर हो चुका है और आवंटन मिलते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। वही
ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया।
बैठक का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और ग्रामीणों की जान-माल व फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • ठेले वाले दुकानदारों पे टूटेगी मुसीबतों का पहाड़।नगर आयुक्त के आदेश के बाद हटाए जा रहें है ठेले। नगर आयुक्त के आदेश के बाद हटाया जा रहा है ठेले। जाम की समस्या से निजात पाने केलिए उठाया गया कदम
    1
    ठेले वाले दुकानदारों पे टूटेगी मुसीबतों का पहाड़।नगर आयुक्त के आदेश के बाद हटाए जा रहें है ठेले।
नगर आयुक्त के आदेश के बाद हटाया जा रहा है ठेले। जाम की समस्या से निजात पाने केलिए उठाया गया कदम
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    31 min ago
  • एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है। इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। 25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था। इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तारचोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास
एक ही नंबर की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
चोरी की बाइक पर लगाया था दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, चेसिस नंबर मिटाने का भी प्रयास
पाटन/नावाजयपुर। नावाजयपुर थाना पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो मोटरसाइकिल रखकर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चुरादोहर गांव में छापेमारी कर दो हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M-4179 अंकित था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी की बाइक बेचने का आरोपी फरार है।
इस संबंध में पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरादोहर निवासी जितेंद्र सिंह (44) के घर में एक ही नंबर की दो मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
25 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक
पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद दोनों बाइकों में एक उसकी अपनी है, जबकि दूसरी बाइक उसने अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से उसके रिश्तेदार सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर जितेंद्र की बाइक का नंबर प्लेट JH03M-4179 लगा दिया गया था। वहीं बाइक के चेसिस नंबर को भी खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था।
इंजन नंबर से हुआ चोरी की बाइक का खुलासा
पुलिस ने इंजन नंबर की जांच की तो दूसरी मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03K-4395 पाया गया। जांच में यह बाइक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगाड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार गिरी के नाम से पंजीकृत मिली। उज्ज्वल कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई 2019 को डाल्टनगंज सदर अस्पताल के समीप से चोरी हो गई थी। इस संबंध में डाल्टनगंज शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
मामले में नावाजयपुर थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह और उमेश सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की बाइक बेचने के आरोपी सचिता महतो (45 वर्ष), निवासी मटलोंगा, तरहसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ऐसा बीडीओ कभी नही देखे होंगे आज तक गढ़वा जिला के बरडीहा ब्लॉक बरडीहा ब्लॉक के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बहुत अच्छी तरीका से अपने कार्य को समझ रहे हैं
    1
    ऐसा बीडीओ कभी नही देखे होंगे आज तक गढ़वा जिला के बरडीहा ब्लॉक 
बरडीहा ब्लॉक के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बहुत अच्छी तरीका से अपने कार्य को समझ रहे हैं
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बिहार में 10 सितंबर 2026 को वैशाली जिले के लालगंज में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जहां भारतमाला परियोजना (NH-139W) के तहत बन रहे एक निर्माणाधीन छह-लेन (6-lane) पुल का भारी लोहा/गर्डर लॉन्चर स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। यह हादसा लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर और इतवारपुर गांव के पास हुआ। घटना के समय भारी मशीनरी (बीम लॉन्चर) को शिफ्ट करने या सामग्री लोड करने का काम चल रहा था, तभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में करीब 7 मजदूर घायल हो गए। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे से पुल के मुख्य ढांचे को कोई स्थाई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके अलावा, हाल के महीनों में बिहार में कुछ अन्य निर्माणाधीन या पुराने स्ट्रक्चर भी गिरे हैं, जैसे: गोपालगंज (मार्च 2026): सिधवलिया ब्लॉक में घोघरी नदी पर बन रहे एक छोटे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया था। भागलपुर (मई 2026): प्रसिद्ध विक्रमशिला सेतु का एक 25-मीटर का स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया था।
    1
    बिहार में 10 सितंबर 2026 को वैशाली जिले के लालगंज में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जहां भारतमाला परियोजना (NH-139W) के तहत बन रहे एक निर्माणाधीन छह-लेन (6-lane) पुल का भारी लोहा/गर्डर लॉन्चर स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। 
यह हादसा लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर और इतवारपुर गांव के पास हुआ। घटना के समय भारी मशीनरी (बीम लॉन्चर) को शिफ्ट करने या सामग्री लोड करने का काम चल रहा था, तभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में करीब 7 मजदूर घायल हो गए। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे से पुल के मुख्य ढांचे को कोई स्थाई नुकसान नहीं पहुंचा है। 
इसके अलावा, हाल के महीनों में बिहार में कुछ अन्य निर्माणाधीन या पुराने स्ट्रक्चर भी गिरे हैं, जैसे:
गोपालगंज (मार्च 2026): सिधवलिया ब्लॉक में घोघरी नदी पर बन रहे एक छोटे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया था।
भागलपुर (मई 2026): प्रसिद्ध विक्रमशिला सेतु का एक 25-मीटर का स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया था।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.