logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैरिया अन्तर्गत रवि गुप्ता द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना पर घर की तलाशी के दौरान लापता रेखा किन्नर का शव भी उसी घर में बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट

7 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
7 hrs ago

बैरिया अन्तर्गत रवि गुप्ता द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना पर घर की तलाशी के दौरान लापता रेखा किन्नर का शव भी उसी घर में बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट

More news from Ballia and nearby areas
  • बैरिया अन्तर्गत रवि गुप्ता द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना पर घर की तलाशी के दौरान लापता रेखा किन्नर का शव भी उसी घर में बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट
    1
    बैरिया अन्तर्गत रवि गुप्ता द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना पर घर की तलाशी के दौरान लापता रेखा किन्नर का शव भी उसी घर में बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    7 hrs ago
  • Post by Rajeev Goswami
    1
    Post by Rajeev Goswami
    user_Rajeev Goswami
    Rajeev Goswami
    जिरादेई, सीवान, बिहार•
    54 min ago
  • बैरिया(बलिया)किन्नर रेखा के गायब होने के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से रानीगंज बाजार निवासी व्यवसायी रवि गुप्ता 28 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया है।पुलिस ने सीसीटीवी से हत्या के घटना से पर्दा उठा दिया है।मृतक के अलावा मृतक के पिता विजय गुप्ता मृतक रवि गुप्ता की पत्नी मोना गुप्ता और परिवार की एक अन्य महिला रिता देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा बैरिया पुलिस ने दर्ज किया है।इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। बता दे कि विगत 17 फरवरी को किन्नर रेखा 60 वर्ष अपने रानीगंज किराये के आवास से गायब हो गई थी।उसके साथी उसे खोजने लगे।वही किन्नर रेखा के अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए थाने पहुंच गये। तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।वही पुलिस ने इस मामले मे गंभीरता दिखाते हुए रेखा का बंद मोबाइल फोन बाजार से कुछ दूरी पर खेत के पास झाड़ियो से बरामद कर लिया।मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस की जांच मे तेजी आ गयी। इसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी ने मामले की गहनता से छानबीन करना शुरू कर दिया। 18 फरवरी को किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे के नेतृत्व में दर्जनों किन्नर रानीगंज बाजार में एकत्र हो गए।आक्रोश मे वह सड़क जाम करने लगे, किंतु मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया आर पी सिंह ने बाजार मे जुटे किन्नरो से सही कार्यावायी करने के लिए दो दिन का समय मांगा।जिस पर किन्नर मान हो गए। उसके बाद एसओजी टीम ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मामले की जांच शुरू की और रानीगंज बाजार के एक आभूषण के दुकान के सीसीटीवी में किन्नर रेखा रवि गुप्ता के घर जाते दिखाई दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में और तेजी आ गयी। इसके आधार पर रवि गुप्ता से इस संदर्भ में कई बार पूछताछ किया। रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष मेरी शादी हुई थी। बधाई लेने के लिए रेखा आई थी, किंतु पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, और बार-बार मृतक रवि के अलावा लोगों से पूछताछ करती रही। इधर पुलिस के डर से मृतक रवि गुप्ता का बुरा हाल था। क्योंकि पुलिस कह रही थी कि सीसीटीवी में तुम्हारे घर रेखा जाती हुई तो दिख रही है,किंतु घर से बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है।इसका कोई जवाब रवि गुप्ता के पास नहीं था।बुधवार की देर शाम रवि गुप्ता ने अपने कमरे में भीतर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा रवि के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रवि गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा ।तब मकान के चौथे मंजिल पर टीन सेड में एक लोहे के बड़े बक्से में प्लास्टिक के बोरी मे लिपटा रेखा का शव मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवायें घर के सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं किन्नर रेखा व रवि गुप्ता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के अगल-बगल के लोगों का कहना है कि रवि को दुकान खोलने के लिए रेखा किन्नर ने मोटी रकम दी थी। वहीं वह हमेशा 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण पहने रहती थी। किन्नर रेखा इन दिनों रवि से अपना पैसा वापस लौटाने के लिए तगादा कर रही थी। संभवतः सोने चांदी के आभूषण ही रेखा की हत्या के कारण बन गये। इनसेट बैरिया।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद बैरिया सर्किल के सभी थानों की फोर्स व उनके प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पुलिस गस्त तेज करें।इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करें, और इस तरह के मामले भविष्य में ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई करें। लगभग एक घंटे तक बैरिया रहने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ वापस जिला मुख्यालय लौट गए।
    1
    बैरिया(बलिया)किन्नर रेखा के गायब होने के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से रानीगंज बाजार निवासी व्यवसायी रवि गुप्ता 28 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया है।पुलिस ने सीसीटीवी से  हत्या के घटना से पर्दा उठा दिया है।मृतक के अलावा मृतक के पिता विजय गुप्ता मृतक रवि गुप्ता की पत्नी मोना गुप्ता और परिवार की एक अन्य महिला रिता देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा बैरिया पुलिस ने दर्ज किया है।इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है।
बता दे  कि विगत 17 फरवरी को किन्नर रेखा 60 वर्ष अपने रानीगंज किराये के  आवास से गायब हो गई थी।उसके साथी उसे खोजने लगे।वही किन्नर रेखा के अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए थाने पहुंच गये। तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।वही पुलिस ने इस मामले मे गंभीरता दिखाते हुए रेखा का बंद मोबाइल फोन बाजार से कुछ दूरी पर खेत के पास झाड़ियो से बरामद कर लिया।मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस की जांच मे तेजी आ गयी। इसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी ने मामले की गहनता से  छानबीन करना शुरू कर दिया। 18 फरवरी को किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे के नेतृत्व में दर्जनों किन्नर रानीगंज बाजार में एकत्र हो गए।आक्रोश मे वह सड़क जाम करने लगे, किंतु मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया आर पी सिंह ने बाजार मे जुटे किन्नरो से सही कार्यावायी करने के लिए  दो दिन का समय मांगा।जिस पर किन्नर मान हो गए। उसके बाद एसओजी टीम ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मामले की जांच शुरू की और रानीगंज बाजार के एक आभूषण के दुकान के सीसीटीवी में किन्नर रेखा रवि गुप्ता के घर जाते दिखाई दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में और तेजी आ गयी। इसके आधार पर  रवि गुप्ता से इस संदर्भ में कई बार पूछताछ किया। रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष मेरी शादी हुई थी। बधाई लेने के लिए रेखा आई थी, किंतु पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, और बार-बार मृतक रवि के अलावा  लोगों से पूछताछ करती रही। इधर पुलिस के डर से मृतक रवि गुप्ता का बुरा हाल था। क्योंकि पुलिस कह रही थी कि सीसीटीवी में तुम्हारे घर रेखा जाती हुई  तो दिख रही है,किंतु घर से बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है।इसका कोई जवाब रवि गुप्ता के पास नहीं था।बुधवार की देर शाम रवि गुप्ता ने अपने कमरे में भीतर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा रवि के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रवि गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा ।तब मकान के चौथे मंजिल पर टीन सेड में एक लोहे के बड़े बक्से में प्लास्टिक के बोरी मे  लिपटा रेखा का शव मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवायें घर के सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं  किन्नर रेखा व  रवि गुप्ता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल के अगल-बगल के लोगों का कहना है कि रवि को दुकान खोलने के लिए रेखा किन्नर ने मोटी रकम दी थी। वहीं वह हमेशा 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण पहने रहती थी। किन्नर रेखा इन दिनों रवि से अपना पैसा वापस लौटाने के लिए तगादा कर रही थी। संभवतः सोने चांदी  के आभूषण ही रेखा की हत्या के कारण बन गये।
इनसेट
बैरिया।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद बैरिया सर्किल के सभी थानों की फोर्स व उनके प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र  में पुलिस गस्त तेज करें।इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करें, और इस तरह के मामले भविष्य में ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई करें। लगभग एक घंटे तक बैरिया रहने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ वापस जिला मुख्यालय लौट गए।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा के राजपथ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक जनरल स्टोर पर मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक पक्ष का आरोप है कि 10 से 12 लोग दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सरल यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ और उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
    1
    मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल
मैरवा के राजपथ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक जनरल स्टोर पर मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक पक्ष का आरोप है कि 10 से 12 लोग दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, दूसरे पक्ष के सरल यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ और उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं।
दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by बागी बलिया
    1
    Post by बागी बलिया
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़हरिया नगर पंचायत मे वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन.... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....
    1
    बड़हरिया नगर पंचायत मे वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन....
लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
    3 hrs ago
  • हसनपुरा में श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत सहुली टोला घिसनापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा की अगुआई में निकली कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से यज्ञ ध्वज के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में हाथी-घोड़े, केसरिया ध्वज, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखों के अनहद नाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “जय शिव”, “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले”, “जय माता दी”, “जय श्रीराम” और “वीर बजरंगी” के जयघोष से नगर क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
    1
    हसनपुरा में श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत सहुली टोला घिसनापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर  भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा की अगुआई में निकली कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से यज्ञ ध्वज के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में हाथी-घोड़े, केसरिया ध्वज, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखों के अनहद नाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “जय शिव”, “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले”, “जय माता दी”, “जय श्रीराम” और “वीर बजरंगी” के जयघोष से नगर क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
    user_Sudhir Kumar Pandey
    Sudhir Kumar Pandey
    हसनपुरा, सीवान, बिहार•
    3 hrs ago
  • बलिया: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स वारदात, 5 दरिंदों ने दहलाया गांव; पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी ओमवीर सिंह ने कही यह बात.. बलिया।। महिला सुरक्षा के दावों के बीच बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे जिले के प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही 5 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया है. शौच के बहाने गई थी मासूम, दरिंदों ने घेरा मिली ​जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की बीते 15 फरवरी को घर से बाहर शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान गांव के ही 4 नामजद और एक अज्ञात युवक ने उसे रास्ते में घेर लिया. आरोप है कि हथियारों और जान से मारने की धमकी के दम पर आरोपियों ने मासूम के साथ दरिंदगी की. तीन दिन बाद खुली जुबान, भारी पुलिस बल तैनात. ​लोक-लाज और आरोपियों के खौफ के कारण पीड़िता सहमी रही, लेकिन 18 फरवरी को परिजनों ने थाने पहुंचकर हिम्मत दिखाई. दोपहर लगभग 3:30 बजे जैसे ही पुलिस को इस जघन्य अपराध की सूचना मिली, प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. ​तत्काल कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. तहरीर के आधार पर गड़वार थाने में सुसंगत धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती ​यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी बताती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. पुलिस प्रशासन अब बैकफुट पर है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है. एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि ​”मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी जो नजीर बनेगी.”
    1
    बलिया: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स वारदात, 5 दरिंदों ने दहलाया गांव; पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी ओमवीर सिंह ने कही यह बात..
बलिया।।  महिला सुरक्षा के दावों के बीच बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे जिले के प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही 5 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया है.
शौच के बहाने गई थी मासूम, दरिंदों ने घेरा
मिली ​जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की बीते 15 फरवरी को घर से बाहर शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान गांव के ही 4 नामजद और एक अज्ञात युवक ने उसे रास्ते में घेर लिया. आरोप है कि हथियारों और जान से मारने की धमकी के दम पर आरोपियों ने मासूम के साथ दरिंदगी की.
तीन दिन बाद खुली जुबान, भारी पुलिस बल तैनात.
​लोक-लाज और आरोपियों के खौफ के कारण पीड़िता सहमी रही, लेकिन 18 फरवरी को परिजनों ने थाने पहुंचकर हिम्मत दिखाई. दोपहर लगभग 3:30 बजे जैसे ही पुलिस को इस जघन्य अपराध की सूचना मिली, प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.
​तत्काल कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. तहरीर के आधार पर गड़वार थाने में सुसंगत धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.
प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती
​यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी बताती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. पुलिस प्रशासन अब बैकफुट पर है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है.
एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि ​”मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी जो नजीर बनेगी.”
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.