मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा के राजपथ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक जनरल स्टोर पर मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक पक्ष का आरोप है कि 10 से 12 लोग दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सरल यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ और उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा के राजपथ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक जनरल स्टोर पर मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक पक्ष का आरोप है कि 10 से 12 लोग दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सरल यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ और उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
- मैरवा में जनरल स्टोर पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट; कई घायल मैरवा के राजपथ स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक जनरल स्टोर पर मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक पक्ष का आरोप है कि 10 से 12 लोग दुकान में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सरल यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ और उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।1
- Post by Rajeev Goswami1
- बड़हरिया नगर पंचायत मे वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन.... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....1
- हसनपुरा में श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत सहुली टोला घिसनापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा की अगुआई में निकली कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से यज्ञ ध्वज के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में हाथी-घोड़े, केसरिया ध्वज, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखों के अनहद नाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “जय शिव”, “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले”, “जय माता दी”, “जय श्रीराम” और “वीर बजरंगी” के जयघोष से नगर क्षेत्र गुंजायमान हो गया।1
- बैरिया अन्तर्गत रवि गुप्ता द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना पर घर की तलाशी के दौरान लापता रेखा किन्नर का शव भी उसी घर में बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हुसैनगंज में बवाल 🚨 कल देर शाम हुसैनगंज हाई स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र के अचानक लापता होने की खबर से इलाके में जबरदस्त हंगामा मच गया। छात्र के गायब होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्कूल परिसर के बाहर छात्रों और परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था होती तो ऐसी घटना नहीं होती। घटना की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे और स्थानीय लोग गुस्से में नारेबाजी कर रहे हैं और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। ➡️ सवाल यह है कि आखिर छात्र कहां गया? ➡️ सुरक्षा व्यवस्था में चूक किसकी? ➡️ जिम्मेदारी तय कब होगी? #BreakingNews #Hussainganj #Siwan #HighSchool #ExamCenter #MissingStudent #प्रशासन_की_लापरवाही #हंगामा #बिहार_न्यूज #सिवान1
- बैरिया(बलिया)किन्नर रेखा के गायब होने के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से रानीगंज बाजार निवासी व्यवसायी रवि गुप्ता 28 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया है।पुलिस ने सीसीटीवी से हत्या के घटना से पर्दा उठा दिया है।मृतक के अलावा मृतक के पिता विजय गुप्ता मृतक रवि गुप्ता की पत्नी मोना गुप्ता और परिवार की एक अन्य महिला रिता देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा बैरिया पुलिस ने दर्ज किया है।इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। बता दे कि विगत 17 फरवरी को किन्नर रेखा 60 वर्ष अपने रानीगंज किराये के आवास से गायब हो गई थी।उसके साथी उसे खोजने लगे।वही किन्नर रेखा के अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए थाने पहुंच गये। तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।वही पुलिस ने इस मामले मे गंभीरता दिखाते हुए रेखा का बंद मोबाइल फोन बाजार से कुछ दूरी पर खेत के पास झाड़ियो से बरामद कर लिया।मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस की जांच मे तेजी आ गयी। इसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी ने मामले की गहनता से छानबीन करना शुरू कर दिया। 18 फरवरी को किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे के नेतृत्व में दर्जनों किन्नर रानीगंज बाजार में एकत्र हो गए।आक्रोश मे वह सड़क जाम करने लगे, किंतु मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया आर पी सिंह ने बाजार मे जुटे किन्नरो से सही कार्यावायी करने के लिए दो दिन का समय मांगा।जिस पर किन्नर मान हो गए। उसके बाद एसओजी टीम ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मामले की जांच शुरू की और रानीगंज बाजार के एक आभूषण के दुकान के सीसीटीवी में किन्नर रेखा रवि गुप्ता के घर जाते दिखाई दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में और तेजी आ गयी। इसके आधार पर रवि गुप्ता से इस संदर्भ में कई बार पूछताछ किया। रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष मेरी शादी हुई थी। बधाई लेने के लिए रेखा आई थी, किंतु पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, और बार-बार मृतक रवि के अलावा लोगों से पूछताछ करती रही। इधर पुलिस के डर से मृतक रवि गुप्ता का बुरा हाल था। क्योंकि पुलिस कह रही थी कि सीसीटीवी में तुम्हारे घर रेखा जाती हुई तो दिख रही है,किंतु घर से बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है।इसका कोई जवाब रवि गुप्ता के पास नहीं था।बुधवार की देर शाम रवि गुप्ता ने अपने कमरे में भीतर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा रवि के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रवि गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा ।तब मकान के चौथे मंजिल पर टीन सेड में एक लोहे के बड़े बक्से में प्लास्टिक के बोरी मे लिपटा रेखा का शव मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवायें घर के सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं किन्नर रेखा व रवि गुप्ता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के अगल-बगल के लोगों का कहना है कि रवि को दुकान खोलने के लिए रेखा किन्नर ने मोटी रकम दी थी। वहीं वह हमेशा 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण पहने रहती थी। किन्नर रेखा इन दिनों रवि से अपना पैसा वापस लौटाने के लिए तगादा कर रही थी। संभवतः सोने चांदी के आभूषण ही रेखा की हत्या के कारण बन गये। इनसेट बैरिया।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद बैरिया सर्किल के सभी थानों की फोर्स व उनके प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पुलिस गस्त तेज करें।इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करें, और इस तरह के मामले भविष्य में ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई करें। लगभग एक घंटे तक बैरिया रहने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ वापस जिला मुख्यालय लौट गए।1
- hii1