मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर पुलिस लाइन में भी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर शहर के अलग-अलग मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं, मऊ पुलिस लाइन में भी हर साल की तरह कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर पुलिस लाइन में भी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर शहर के अलग-अलग मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं, मऊ पुलिस लाइन में भी हर साल की तरह कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।1
- महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।1
- जनपद मऊ में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।1
- अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नरवा घाट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट पर पर्याप्त संख्या में नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाट की सीढ़ियों के नीचे बांस की जाली लगाई जाए, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले क्षेत्र में न जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत बिरऊपुर एवं हसनपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। आवश्यक दवाओं का वितरण भी कराया जा रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था कर गांवों में उपलब्ध कराया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं तथा अपने बच्चों को भी पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सेवराई, तहसीलदार, सेवराई अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। ...........................................1
- अब इस देश मे राजा-रानी के पेट से नही अब वोट की पेटी से राजा-रानी पैदा होगा। सांसद चन्द्रशेखर आजाद मऊ के मधुवन विधासभा 353 से अपने अगामी चुनाव 2027 के मऊ के लोगो से अपील करते हुये कहा कि अब राजा-रानी पेट से नही आप के और हमारे वोट की पेटी से पैदा होगा। इस तय आप करना है। मधुवन विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिवशागर यादव के हाथों को मजबूत करना है। यह सभा सत्ता परिर्वतन यात्रा के दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने संबोधन किया। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- बलिया के पशुहारी गांव में चार दिन के भीतर रहस्यमय बीमारी से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की जांच टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों की पहुंचकर शुरू की जांच बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी शिवचंद (उम्र 45 वर्ष) पिछले एक माह से पाइल्स और ख़ून की कमी का इलाज करा रहीं थीं इसी बीच उनके पैरों में सूजन, पैरों की त्वचा कड़ी व त्वचा का रंग लाल हो गया। परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु मऊ किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः ढाई बजे के आसपास मौत हो गई। इस बीच आशा देवी की सास जोन्हिया देवी और पुत्री प्रीति जो पहले से बीमार चल रहीं थीं, की हालत गंभीर हो गई जिनमें जोन्हिया देवी पत्नी झींगन (उम्र लगभग 82 वर्ष) की 1 सितंबर 2026 को प्रातः मौत हो गई। इस बीच प्रीति पुत्री शिवचंद की गंभीर हालत को देखते हुए मऊ ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन पशुहारी में जोन्हिया देवी का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि प्रीति पुत्री शिवचंद (उम्र लगभग 24 वर्ष) को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले से ही गमज़दा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं आशा देवी के पति शिवचंद में भी उसी बिमारी के लक्षण होने से पूरा परिवार भयभीत है। शिवचंद के पैर में भी सूजन और त्वचा का रंग लाल हो गया है। चार दिन के भीतर एक तरह की बिमारी से एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। पूरे गांव में गम का माहौल है। आज प्रीति के अंतिम संस्कार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डा० राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर डा० सत्येन्द्र कुमार वर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विष्णु प्रकाश दुबे, उमेश कुमार, सुमित कुमार, एलटी चंदन कुमार, वार्ड बॉय दिनेश कुमार सिंह की टीम ने पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर की देखरेख में पशुहारी पहुंच कर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अन्य कई जांचों के लिए परिवार के सदस्यों को सीएचसी सीयर बुलाया गया है।1
- घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ की अपील जनपद मऊ में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।1