logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

1 hr ago
user_Ghosi live
Ghosi live
Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान मऊ। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान
मऊ। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • अतरौलिया - तेजापुर में खौफनाक मंजर अचानक फटी धरती, पाताल में समा गया पूरा ट्यूबवेल! 15 फीट गहरे गड्ढे में समा गई बाइक, साइकिल और खाद, देखकर हो जाएंगे हैरान....
    1
    अतरौलिया - तेजापुर में खौफनाक मंजर अचानक फटी धरती, पाताल में समा गया पूरा ट्यूबवेल! 15 फीट गहरे गड्ढे में समा गई बाइक, साइकिल और खाद, देखकर हो जाएंगे हैरान....
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • जहानागंज में घरों की छतों को छूता जर्जर बिजली का तार, हादसे की आशंका आजमगढ़/जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर-8 सैय्यद मोड़ से मिश्रा मार्केट जाने वाले रास्ते पर बिजली का तार लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तार कई मकानों के पिछले हिस्से से होकर छतों के बेहद करीब से गुजर रहा है और जर्जर स्थिति में भी है। मुहल्ले के निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले विद्युत उपकेंद्र जहानागंज पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में तार की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि बिजली की लाइन को मकानों के पीछे से हटाकर सड़क के किनारे से सुरक्षित तरीके से ले जाया जाए तो संभावित दुर्घटना का खतरा कम हो सकता है।
    1
    जहानागंज में घरों की छतों को छूता जर्जर बिजली का तार, हादसे की आशंका
आजमगढ़/जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर-8 सैय्यद मोड़ से मिश्रा मार्केट जाने वाले रास्ते पर बिजली का तार लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तार कई मकानों के पिछले हिस्से से होकर छतों के बेहद करीब से गुजर रहा है और जर्जर स्थिति में भी है।
मुहल्ले के निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले विद्युत उपकेंद्र जहानागंज पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में तार की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि बिजली की लाइन को मकानों के पीछे से हटाकर सड़क के किनारे से सुरक्षित तरीके से ले जाया जाए तो संभावित दुर्घटना का खतरा कम हो सकता है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया। प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है। इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
    1
    नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता
आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया।
प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है।
इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की लखनऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर बिलासपुर से सपा नेता मोहम्मद अनस खान के साथ लक्ष्य यादव, अमित यादव, साहिब खान एवं विकास सागर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    1
    2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की 
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की 
लखनऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात हुई।
मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर बिलासपुर से सपा नेता मोहम्मद अनस खान के साथ लक्ष्य यादव, अमित यादव, साहिब खान एवं विकास सागर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • बलिया के पशुहारी गांव में चार दिन के भीतर रहस्यमय बीमारी से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की जांच टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों की पहुंचकर शुरू की जांच बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी शिवचंद (उम्र 45 वर्ष) पिछले एक माह से पाइल्स और ख़ून की कमी का इलाज करा रहीं थीं इसी बीच उनके पैरों में सूजन, पैरों की त्वचा कड़ी व त्वचा का रंग लाल हो गया। परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु मऊ किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः ढाई बजे के आसपास मौत हो गई। इस बीच आशा देवी की सास जोन्हिया देवी और पुत्री प्रीति जो पहले से बीमार चल रहीं थीं, की हालत गंभीर हो गई जिनमें जोन्हिया देवी पत्नी झींगन (उम्र लगभग 82 वर्ष) की 1 सितंबर 2026 को प्रातः मौत हो गई। इस बीच प्रीति पुत्री शिवचंद की गंभीर हालत को देखते हुए मऊ ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन पशुहारी में जोन्हिया देवी का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि प्रीति पुत्री शिवचंद (उम्र लगभग 24 वर्ष) को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले से ही गमज़दा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं आशा देवी के पति शिवचंद में भी उसी बिमारी के लक्षण होने से पूरा परिवार भयभीत है। शिवचंद के पैर में भी सूजन और त्वचा का रंग लाल हो गया है। चार दिन के भीतर एक तरह की बिमारी से एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। पूरे गांव में गम का माहौल है। आज प्रीति के अंतिम संस्कार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डा० राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर डा० सत्येन्द्र कुमार वर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विष्णु प्रकाश दुबे, उमेश कुमार, सुमित कुमार, एलटी चंदन कुमार, वार्ड बॉय दिनेश कुमार सिंह की टीम ने पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर की देखरेख में पशुहारी पहुंच कर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अन्य कई जांचों के लिए परिवार के सदस्यों को सीएचसी सीयर बुलाया गया है।
    1
    बलिया के पशुहारी गांव में चार दिन के भीतर रहस्यमय बीमारी से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की जांच टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों की पहुंचकर शुरू की जांच 
बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी शिवचंद (उम्र 45 वर्ष) पिछले एक माह से पाइल्स और ख़ून की कमी का इलाज करा रहीं थीं इसी बीच उनके पैरों में सूजन, पैरों की त्वचा कड़ी व त्वचा का रंग लाल हो गया। परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु मऊ किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः ढाई बजे के आसपास मौत हो गई। इस बीच आशा देवी की सास जोन्हिया देवी और पुत्री प्रीति जो पहले से बीमार चल रहीं थीं, की हालत गंभीर हो गई जिनमें जोन्हिया देवी पत्नी झींगन (उम्र लगभग 82 वर्ष) की 1 सितंबर 2026 को प्रातः मौत हो गई। इस बीच प्रीति पुत्री शिवचंद की गंभीर हालत को देखते हुए मऊ ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
परिजन पशुहारी में जोन्हिया देवी का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि प्रीति पुत्री शिवचंद (उम्र लगभग 24 वर्ष) को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले से ही गमज़दा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
वहीं आशा देवी के पति शिवचंद में भी उसी बिमारी के लक्षण  होने से पूरा परिवार भयभीत है। शिवचंद के पैर में भी सूजन और त्वचा का रंग लाल हो गया है।
चार दिन के भीतर एक तरह की बिमारी से एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। पूरे गांव में गम का माहौल है।
आज प्रीति के अंतिम संस्कार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डा० राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर डा० सत्येन्द्र कुमार वर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विष्णु प्रकाश दुबे, उमेश कुमार, सुमित कुमार, एलटी चंदन कुमार, वार्ड बॉय दिनेश कुमार  सिंह की टीम ने पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर की देखरेख में पशुहारी पहुंच कर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अन्य कई जांचों के लिए परिवार के सदस्यों को सीएचसी सीयर बुलाया गया है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर पुलिस लाइन में भी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर शहर के अलग-अलग मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं, मऊ पुलिस लाइन में भी हर साल की तरह कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
    1
    मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर
मऊ में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों की सजावट का काम जोर-शोर पर
पुलिस लाइन में भी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जन्माष्टमी को लेकर शहर के अलग-अलग मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं, मऊ पुलिस लाइन में भी हर साल की तरह कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला अस्पताल कर्मचारियों के खाते से बिजली बिल के नाम पर कटे लाखों रुपये, भुगतान न होने पर कॉलोनी की बिजली कटी जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के सामने बिजली कटने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन/खाते से बिजली बिल के भुगतान के नाम पर लगातार रुपये काटे जाते रहे, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग का बकाया बिल जमा नहीं हुआ। करीब 8 वर्षों से लगभग 40 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने की बात सामने आ रही है। बकाया बिल जमा न होने के चलते बिजली विभाग ने आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति काट दी। पिछले दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों के खातों से बिजली बिल के नाम पर पैसे काटे जाते थे। इसके बावजूद बिजली विभाग में बिल जमा नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि बिजली बिल के नाम पर काटे गए लाखों रुपये आखिर कहां गए? मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों से कनेक्शन लेने और बिजली व्यवस्था को नियमानुसार संचालित करने की अपील की। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस धनंजय सिंह से मामले को लेकर पत्रकारों ने जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने से इनकार कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कर्मचारियों के खाते से बिजली बिल के नाम पर रकम काटी जाती रही, तो करीब 40 लाख रुपये का बकाया कैसे हो गया? मामले में जांच होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कर्मचारियों से काटी गई रकम का भुगतान कहां और कैसे हुआ।
    1
    जिला अस्पताल कर्मचारियों के खाते से बिजली बिल के नाम पर कटे लाखों रुपये, भुगतान न होने पर कॉलोनी की बिजली कटी
जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के सामने बिजली कटने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन/खाते से बिजली बिल के भुगतान के नाम पर लगातार रुपये काटे जाते रहे, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग का बकाया बिल जमा नहीं हुआ। करीब 8 वर्षों से लगभग 40 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने की बात सामने आ रही है।
बकाया बिल जमा न होने के चलते बिजली विभाग ने आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति काट दी। पिछले दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों के खातों से बिजली बिल के नाम पर पैसे काटे जाते थे। इसके बावजूद बिजली विभाग में बिल जमा नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि बिजली बिल के नाम पर काटे गए लाखों रुपये आखिर कहां गए?
मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों से कनेक्शन लेने और बिजली व्यवस्था को नियमानुसार संचालित करने की अपील की। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस धनंजय सिंह से मामले को लेकर पत्रकारों ने जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने से इनकार कर दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कर्मचारियों के खाते से बिजली बिल के नाम पर रकम काटी जाती रही, तो करीब 40 लाख रुपये का बकाया कैसे हो गया? मामले में जांच होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कर्मचारियों से काटी गई रकम का भुगतान कहां और कैसे हुआ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अतरौलिया विधानसभा में जनता से पूछा गया सवाल,बूढ़नपुर की जनता ने बता दिया अपना प्रत्याशी....
    1
    अतरौलिया विधानसभा में जनता से पूछा गया सवाल,बूढ़नपुर की जनता ने बता दिया अपना प्रत्याशी....
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.