नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया। प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है। इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।

- अतरौलिया का बदलाव किसके हाथ? बॉसगांव चौराहे पर जनता की जुबान पर गूंज रहा सिर्फ एक नाम!1
- सरकारी जमीन का भुगतान किसी को न हो, जिम्मेदारी तय करें : मंडलायुक्त आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 24वीं बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट समेत छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील सदर के कोटिला गांव में ‘तमसा गार्डेन एन्क्लेव’ आवासीय टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए चिन्हित भूमि को आपसी समझौते के आधार पर खरीदा जाएगा। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन का भुगतान किसी व्यक्ति को नहीं किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय करने और एसडीएम व तहसीलदार से प्रमाण पत्र लेने को कहा। बैठक में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर कुछ नर्सिंग होम द्वारा सड़क की जमीन पर अस्थायी कब्जा कर साइकिल स्टैंड बनाए जाने का मामला भी उठा। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त-प्रशासन और मुख्य राजस्व अधिकारी को तत्काल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही हर महीने ऐसी सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। विकास प्राधिकरण के बजट में 35762.38 लाख रुपये की राजस्व आय और 35569.38 लाख रुपये का राजस्व व्यय प्रस्तावित किया गया है। विचार-विमर्श के बाद मंडलायुक्त ने बजट को मंजूरी दी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवर अभियंताओं को शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण रोकने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। टाउनशिप के लिए अवमुक्त धनराशि का तत्काल उपयोग करने के निर्देश भी दिए।1
- जहानागंज में घरों की छतों को छूता जर्जर बिजली का तार, हादसे की आशंका आजमगढ़/जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर-8 सैय्यद मोड़ से मिश्रा मार्केट जाने वाले रास्ते पर बिजली का तार लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तार कई मकानों के पिछले हिस्से से होकर छतों के बेहद करीब से गुजर रहा है और जर्जर स्थिति में भी है। मुहल्ले के निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले विद्युत उपकेंद्र जहानागंज पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में तार की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि बिजली की लाइन को मकानों के पीछे से हटाकर सड़क के किनारे से सुरक्षित तरीके से ले जाया जाए तो संभावित दुर्घटना का खतरा कम हो सकता है।1
- आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा!" - Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान | UP Politics1
- अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो, फौज में पक्की नौकरी हो!" - Akhilesh Yadav का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला!1
- अतरौलिया: जिस जमीन पर था ट्यूबवेल, वहीं खुल गया ‘पाताल’; बाइक समेत पूरा सामान धरती में समाया #अतरौलिया #तेजापुर #भूधंसाव #जमीनधंसी #ट्यूबवेल #आजमगढ़ #Azamgarh #Atraulia #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #UPNews #UPNewsToday #LocalNews #ग्रामीणखबर #किसान #प्रकृतिकहर #हादसा #ViralVideo #NewsUpdate #CMNewsNetwork1
- अतरौलिया - तेजापुर में खौफनाक मंजर अचानक फटी धरती, पाताल में समा गया पूरा ट्यूबवेल! 15 फीट गहरे गड्ढे में समा गई बाइक, साइकिल और खाद, देखकर हो जाएंगे हैरान....1
- आजमगढ़ व्यूरो रिपोर्ट निर्माण अधीन मकान से गिरकर युवक की मौत1