logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी जमीन का भुगतान किसी को न हो, जिम्मेदारी तय करें : मंडलायुक्त आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 24वीं बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट समेत छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील सदर के कोटिला गांव में ‘तमसा गार्डेन एन्क्लेव’ आवासीय टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए चिन्हित भूमि को आपसी समझौते के आधार पर खरीदा जाएगा। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन का भुगतान किसी व्यक्ति को नहीं किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय करने और एसडीएम व तहसीलदार से प्रमाण पत्र लेने को कहा। बैठक में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर कुछ नर्सिंग होम द्वारा सड़क की जमीन पर अस्थायी कब्जा कर साइकिल स्टैंड बनाए जाने का मामला भी उठा। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त-प्रशासन और मुख्य राजस्व अधिकारी को तत्काल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही हर महीने ऐसी सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। विकास प्राधिकरण के बजट में 35762.38 लाख रुपये की राजस्व आय और 35569.38 लाख रुपये का राजस्व व्यय प्रस्तावित किया गया है। विचार-विमर्श के बाद मंडलायुक्त ने बजट को मंजूरी दी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवर अभियंताओं को शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण रोकने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। टाउनशिप के लिए अवमुक्त धनराशि का तत्काल उपयोग करने के निर्देश भी दिए।

21 hrs ago
user_शैलेन्द्र पत्रकार
शैलेन्द्र पत्रकार
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

सरकारी जमीन का भुगतान किसी को न हो, जिम्मेदारी तय करें : मंडलायुक्त आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 24वीं बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट समेत छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील सदर के कोटिला गांव में ‘तमसा गार्डेन एन्क्लेव’ आवासीय टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए चिन्हित भूमि को आपसी समझौते के आधार पर खरीदा जाएगा। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन का भुगतान किसी व्यक्ति को नहीं किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय करने और एसडीएम व तहसीलदार से प्रमाण पत्र लेने को कहा। बैठक में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर कुछ नर्सिंग होम द्वारा सड़क की जमीन पर अस्थायी कब्जा कर साइकिल स्टैंड बनाए जाने का मामला भी उठा। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त-प्रशासन और मुख्य राजस्व अधिकारी को तत्काल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही हर महीने ऐसी सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। विकास प्राधिकरण के बजट में 35762.38 लाख रुपये की राजस्व आय और 35569.38 लाख रुपये का राजस्व व्यय प्रस्तावित किया गया है। विचार-विमर्श के बाद मंडलायुक्त ने बजट को मंजूरी दी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवर अभियंताओं को शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण रोकने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। टाउनशिप के लिए अवमुक्त धनराशि का तत्काल उपयोग करने के निर्देश भी दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया। प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है। इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
    1
    नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता
आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया।
प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है।
इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अतरौलिया: जिस जमीन पर था ट्यूबवेल, वहीं खुल गया ‘पाताल’; बाइक समेत पूरा सामान धरती में समाया #अतरौलिया #तेजापुर #भूधंसाव #जमीनधंसी #ट्यूबवेल #आजमगढ़ #Azamgarh #Atraulia #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #UPNews #UPNewsToday #LocalNews #ग्रामीणखबर #किसान #प्रकृतिकहर #हादसा #ViralVideo #NewsUpdate #CMNewsNetwork
    1
    अतरौलिया: जिस जमीन पर था ट्यूबवेल, वहीं खुल गया ‘पाताल’; बाइक समेत पूरा सामान धरती में समाया
#अतरौलिया #तेजापुर #भूधंसाव #जमीनधंसी #ट्यूबवेल #आजमगढ़ #Azamgarh #Atraulia #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #UPNews #UPNewsToday #LocalNews #ग्रामीणखबर #किसान #प्रकृतिकहर #हादसा #ViralVideo #NewsUpdate #CMNewsNetwork
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
    1
    अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत
घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है।
शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया।
शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
    user_Ghosi live
    Ghosi live
    Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, छोटी घटनाओं पर भी तत्काल कार्रवाई के आदेश त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर मऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बुधवार की रात पुलिस लाइन मऊ के सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। गंभीर घटना होने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करें और उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दें। उन्होंने जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण करने के साथ ही मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। अपराध रोकने के लिए पैदल गश्त, पिकेट और बीट व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। गोवध के मामलों में आरोपितों के विरुद्ध गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी रोक तथा संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और दबिश के निर्देश दिए गए। लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर मौके पर पहुंचकर समाधान कराने, थाना दिवस एवं संपूर्ण समाधान तहसील दिवस की शिकायतों का पांच दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त गश्त एवं पिकेट लगाने और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करने पर भी जोर दिया गया।
    4
    एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, छोटी घटनाओं पर भी तत्काल कार्रवाई के आदेश
त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
मऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बुधवार की रात पुलिस लाइन मऊ के सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। गंभीर घटना होने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करें और उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दें।
उन्होंने जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण करने के साथ ही मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। अपराध रोकने के लिए पैदल गश्त, पिकेट और बीट व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
गोवध के मामलों में आरोपितों के विरुद्ध गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी रोक तथा संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और दबिश के निर्देश दिए गए। लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
एसपी ने जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर मौके पर पहुंचकर समाधान कराने, थाना दिवस एवं संपूर्ण समाधान तहसील दिवस की शिकायतों का पांच दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने को कहा।
आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त गश्त एवं पिकेट लगाने और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करने पर भी जोर दिया गया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
    1
    महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर
महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर
मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • अतरौलिया विधानसभा में जनता से पूछा गया सवाल,बूढ़नपुर की जनता ने बता दिया अपना प्रत्याशी....
    1
    अतरौलिया विधानसभा में जनता से पूछा गया सवाल,बूढ़नपुर की जनता ने बता दिया अपना प्रत्याशी....
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ की अपील जनपद मऊ में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।
    1
    घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ की अपील
जनपद मऊ में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान मऊ। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा को लेकर एसपी कमलेश बहादुर ने संभाली कमान
मऊ। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.