Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा!" - Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान | UP Politics
News Update
आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा!" - Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान | UP Politics
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नई-किरण की पहल से फिर जुड़ा परिवार, दहेज विवाद में पति-पत्नी में हुआ समझौता आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई-किरण की पहल से बुधवार को एक परिवार टूटने से बच गया। दहेज उत्पीड़न के विवाद में दोनों पक्षों को समझाकर पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी वाले दो मामलों में एक प्रकरण में समझौता कराया गया। प्रकरण में आवेदिका ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित कराया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है। साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी यह पहल सहयोग करती है। इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।1
- 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात सपा नेता मोहम्मद अनस मुलाकात की लखनऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से अहम मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर बिलासपुर से सपा नेता मोहम्मद अनस खान के साथ लक्ष्य यादव, अमित यादव, साहिब खान एवं विकास सागर मुख्य रूप से मौजूद रहे।1
- माननीयाें के सगे वाले हैं जिले के सफाई कर्मी -कार्रवाई से फटती है अधिकारियों की... झाड़ू नहीं उठाते सफाई कर्मी - गांवों में कचरे का अंबार अंबेडकर नगर जिले के किसी भी गांव में सफाई कर्मी झाड़ू लगाने कचरा उठाने के लिए नहीं जाते हैं । संचारी रोग सर चढ़कर बोल रहा है । हाहाकार मची हुई है । सफाई कर्मी माननीयों के नात रिश्तेदार और परिवार के सदस्य होने के कारण अधिकारी कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं करते हैं । सब मिला कर स्थिति बहुत ही गंभीर है।1
- सवर्ण आर्मी संत कबीर नगर के तत्वाधान में 9 सितंबर को जिला मुख्यालय तहसील परिसर में बैठक कर रणनीति पर चर्चा 🔥 जुनून और स्वाभिमान का शंखनाद! 🔥 शांत बैठे रहे तो अधिकार छिन जाएंगे, अगर आज न जागे, तो कल के रास्ते बंद हो जाएंगे! उठो, एकजुट हो और अपनी आवाज़ को इतनी बुलंदी दो कि व्यवस्था को सुनना ही पड़े! दिनांक 9 सितंबर 2026 (दिन बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे, सवर्ण आर्मी (संत कबीर नगर) के नेतृत्व में महा-आंदोलन का हुंकार भरा जा रहा है। 📍 स्थान: तहसील खलीलाबाद परिसर (जिला मुख्यालय) 📌 संघर्ष की मुख्य मांगें: UGC Act Rollback SC/ST Act Rollback आरक्षण में न्यायसंगत सुधार यह केवल एक ज्ञापन देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और समानता की लड़ाई है। माननीय जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एक-एक साथी की उपस्थिति इस आंदोलन की ताकत है। घर छोड़िए, सड़क पर उतरिए और अपने अधिकारों का झंडा बुलंद कीजिए! 🚩 एकता में ही शक्ति है — सवर्ण आर्मी, संत कबीर नगर 🚩1
- अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- अतरौलिया विधानसभा में जनता से पूछा गया सवाल,बूढ़नपुर की जनता ने बता दिया अपना प्रत्याशी....1
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, छोटी घटनाओं पर भी तत्काल कार्रवाई के आदेश त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर मऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बुधवार की रात पुलिस लाइन मऊ के सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। गंभीर घटना होने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करें और उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दें। उन्होंने जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण करने के साथ ही मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। अपराध रोकने के लिए पैदल गश्त, पिकेट और बीट व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। गोवध के मामलों में आरोपितों के विरुद्ध गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी रोक तथा संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और दबिश के निर्देश दिए गए। लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर मौके पर पहुंचकर समाधान कराने, थाना दिवस एवं संपूर्ण समाधान तहसील दिवस की शिकायतों का पांच दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त गश्त एवं पिकेट लगाने और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करने पर भी जोर दिया गया।4