Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान से मचा हड़कंप.. विराट हिन्दू सम्मेलन के मंच से लोकतंत्र व पुलिस प्रशासन को दो टूक में आक्रामक चेतावनी।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान से मचा हड़कंप.. विराट हिन्दू सम्मेलन के मंच से लोकतंत्र व पुलिस प्रशासन को दो टूक में आक्रामक चेतावनी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भाजपा हत्यारी पार्टी, जनता देगी करारा जवाब,अरविंद यादव बाजपुर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।1
- बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।3
- चंपावत:: टनकपुर में झूम उठा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026*1
- पंजाब के पठानकोट में बजरी कंपनी सम्राट टेलर की दुकान के सामने लकी पाजी शिवम पाजी राकेश प्रेम शंकर सबके सहयोग से शिव विवाह संपूर्ण किया गया हर हर महादेव के नारे लगाते हुए1
- ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के मजरा इस्लामनगर में 100 केवी का ट्रांसफार्मर है और वहां के स्थानीय लोगों का कहना है 200 कनेक्शन से ज्यादा है लोड ज्यादा होने के कारण 100 कवि का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पता है जिससे गर्मी में वह ठंड में भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है आए दिन चोरों की भी दिक्कत बढ़ती जा रही है ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग से की एक और ट्रांसफार्मर रखने की मांग अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है1
- विडियो देखें-उत्तराखंड उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान से मचा हड़कंप.. विराट हिन्दू सम्मेलन के मंच से लोकतंत्र व पुलिस प्रशासन को दो टूक में आक्रामक चेतावनी।1
- बिलासपुर में अभिभावकों ने संत फ्रांसिस स्कूल पर मासूम बच्चों को धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को दिए गए मासूम छात्र छात्राओं के बयानों को लेकर विद्यालय प्रबंधन तंत्र बच्चों और अभिभावकों को धमका रहा है। इसके अलावा 21 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया, जोकि अभिभावकों की ओर से न्यायिक कार्यों में पैरवी करेगी। सोमवार की दोपहर नैनीताल हाईवे स्थित गांव पंजाबनगर में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कहते के गांव नवाबगंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब के मुख्य बाबा संत अनूप सिंह, नानकपुरी टांडा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य बाबा संत गुरजंट सिंह समेत आदि गणमान्य नागरिक रहे। इसके अलावा बैठक में छेड़छाड़ के शिकार मासूम बच्चों के माता पिता भी शामिल हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों ने अपने हितों की रक्षा और कानूनी लड़ाई के लिए एक 21 सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के भीतर बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उन्हें एक विशेष धर्म की ओर प्रेरित भी किया जा रहा था। इसकी जानकारी तब सामने आई जब बच्चों की गतिविधियों और उनके द्वारा बताई गई बातों से अभिभावकों को संदेह हुआ। विद्यालय में प्रार्थना सभाओं के नाम पर बच्चों को धर्म विशेष का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा मासूमों द्वारा की गई मामूली गलती को बड़ा रूप देकर उन्हें विद्यालय में बनाए गए एक विशेष कमरें में बंद कर दिया जाता था। यहां आरोपी प्रिंसिपल उन बच्चों के साथ सजा के नाम पर गंदी बात करता था। विद्यालय में बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए सैकड़ों छात्र छात्राएं अपने अपने कटवा कर दूसरे स्कूलों में चले गए। नाम कटवाने वाले बच्चों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इन काली करतूतों को सबके सामने खोलकर रख दिया। नाबालिग बच्चियों के साथ विद्यालय में अश्लीलता की जाती थी। कहा कि शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले प्रिंसिपल के साथ विद्यालय प्रबंधन खड़ा है, जोकि स्कूल के लिए शर्म की बात है। साथ ही जब बच्चों ने इस मामले को उजागर किया तो विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को धमकाना शुरू कर दिया।वहीं, कमेटी में शामिल जोगिंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रबंधन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना, प्रभावित अभिभावकों को कानूनी सहायता प्रदान करना, शिक्षा के नाम पर हो रहे किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रचार को रोकना समेत आदि शामिल हैं।2
- *चम्पावत:होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टनकपुर बाजार में मिठाइयों और किराना दुकानों का सघन निरीक्षण*1