logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 *चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* माधौगढ़,जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब चार महीने पुराना विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी समारोह के दौरान तेल की रस्म में उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी से विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब पीने को लेकर नाराज बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ मारकर कथित रूप से अपमानित किया और उसे घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना को अपने मन में रखे रहा और करीब चार महीने बाद उसने कथित तौर पर पुरानी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बनाई। 22 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा पृथ्वीपुरा गांव निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने 22 जून 2026 को गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/26 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर भौतिक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस हत्या के खुलासे के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और गोहन थाना पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला। साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी घटना से नाराज होकर बदला लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। शादी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कथित बेइज्जती की रंजिश उसके मन में बनी रही। करीब चार महीने बाद मौका पाकर उसने गिरजाशंकर तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में बरामद डंडे समेत अन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1 hr ago
user_Nikhil tiwari
Nikhil tiwari
Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 *चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* माधौगढ़,जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब चार महीने पुराना विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी समारोह के दौरान तेल की रस्म में उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी से विवाद हो गया

था। आरोप है कि शराब पीने को लेकर नाराज बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ मारकर कथित रूप से अपमानित किया और उसे घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना को अपने मन में रखे रहा और करीब चार महीने बाद उसने कथित तौर पर पुरानी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बनाई। 22 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा पृथ्वीपुरा गांव निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने 22 जून 2026 को गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/26 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर भौतिक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस हत्या के खुलासे के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। अपर पुलिस

अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और गोहन थाना पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला। साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी घटना से नाराज होकर बदला लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। शादी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कथित बेइज्जती की रंजिश उसके मन में बनी रही। करीब चार महीने बाद मौका पाकर उसने गिरजाशंकर तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में बरामद डंडे समेत अन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया।
इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या जालौन: 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन, 20 अगस्त 2026*। गोहन थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा में हुए हत्या के अंधे कत्ल का सफल अनावरण कर दिया है। 22 जून 2026 को वादी राकेश तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी पृथ्वीपुरा ने अज्ञात के खिलाफ पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना गोहन में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ व थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर ग्राम बिठौली थाना बिठौली जनपद इटावा निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी भांजी रूपाली की शादी थी। तेल की रस्म के दिन शराब के नशे में होने के कारण मृतक गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने बदला लेने की ठान ली। 21 जून की रात उसने खेत पर सो रहे गिरजाशंकर के सिर पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    2
    2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या

जालौन: 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*जालौन, 20 अगस्त 2026*। गोहन थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा में हुए हत्या के अंधे कत्ल का सफल अनावरण कर दिया है। 22 जून 2026 को वादी राकेश तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी पृथ्वीपुरा ने अज्ञात के खिलाफ पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना गोहन में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ व थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर ग्राम बिठौली थाना बिठौली जनपद इटावा निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी भांजी रूपाली की शादी थी। तेल की रस्म के दिन शराब के नशे में होने के कारण मृतक गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने बदला लेने की ठान ली। 21 जून की रात उसने खेत पर सो रहे गिरजाशंकर के सिर पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में कुठोंद पुलिस ने पकड़ा एक टाप टेन अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    1
    जालौन में कुठोंद पुलिस ने पकड़ा एक टाप टेन अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    2
    कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*

*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई
आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है
बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    1
    अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल


उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है। शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता। शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई.... पूरी खबर देखिए.....
    1
    शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है।
शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता।
शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है
दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई....
पूरी खबर देखिए.....
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।
    1
    22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया।

कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच,प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण में कराया गया शैक्षिक गतिविधियों का अभ्यास जालौन के कोंच में गुरुवार को सुबह 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों एवं एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की नींव मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों को बच्चों की उम्र एवं कक्षा के अनुरूप गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा एवं गणित विषयों को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण दाताओं ने कहा कि एफएलएन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान को मजबूत करना है, ताकि बच्चे पढ़ने, लिखने और संख्याओं को समझने में सक्षम बन सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इससे बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रशिक्षक एवं एनआरपी त्रिभुवन पटेल, रविंद्र, रजनीकांत, शैलेंद्र कुमार और रुचिर नायक ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की समझ का आकलन और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लक्ष्मी पटेल, आरती मिश्रा, पूजा कुशवाहा, ज्योति, सुशील पटेल, मृगेंद्र सराफ, अंकुर वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।
    1
    कोंच,प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण में कराया गया शैक्षिक गतिविधियों का अभ्यास
जालौन के कोंच में गुरुवार को सुबह 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों एवं एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की नींव मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों को बच्चों की उम्र एवं कक्षा के अनुरूप गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा एवं गणित विषयों को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण दाताओं ने कहा कि एफएलएन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान को मजबूत करना है, ताकि बच्चे पढ़ने, लिखने और संख्याओं को समझने में सक्षम बन सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इससे बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान प्रशिक्षक एवं एनआरपी त्रिभुवन पटेल, रविंद्र, रजनीकांत, शैलेंद्र कुमार और रुचिर नायक ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की समझ का आकलन और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लक्ष्मी पटेल, आरती मिश्रा, पूजा कुशवाहा, ज्योति, सुशील पटेल, मृगेंद्र सराफ, अंकुर वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • जालौन में मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम नरछा मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महंत श्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया है
    1
    जालौन में मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम नरछा मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी 
जिससे महंत श्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.