logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांडवी में किसान के खलिहान में लगी आग फायर ब्रिगेड और पोकलेन मशीन से पाया काबू गर्मी की शुरुआत में ही आगजनी की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही है कही किसानों का खेतों में पका गेहूं जल रहा है तो कहीं खलियानों में रखा पशुओं का चारा आगजनी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है मांडवी गांव में किसान लक्ष्मण साहू के खलिहान में भीषण आग लग गई खलिहान में बड़ी मात्रा में मक्का का कडबा और कृषि उपकरण रखे थे जो आग में जल गये आठनेर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तो वहीं पोकलेन मशीन ने भी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया और आग को फैलने से रोका।

3 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मांडवी में किसान के खलिहान में लगी आग फायर ब्रिगेड और पोकलेन मशीन से पाया काबू गर्मी की शुरुआत में ही आगजनी की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही है कही किसानों का खेतों में पका गेहूं जल रहा है तो कहीं खलियानों में रखा पशुओं का चारा आगजनी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है मांडवी गांव में किसान लक्ष्मण साहू के खलिहान में भीषण आग लग गई खलिहान में बड़ी मात्रा में मक्का का कडबा और कृषि उपकरण रखे थे जो आग में जल गये आठनेर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तो वहीं पोकलेन मशीन ने भी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया और आग को फैलने से रोका।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rintu Khan
    1
    Post by Rintu Khan
    user_Rintu Khan
    Rintu Khan
    Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
    1
    चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा
सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है।
सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।
सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    1
    सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    1
    ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    user_Melaram mawase
    Melaram mawase
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सियाल घोघरी कोल माइंस में टीएमसी प्रबंधन के द्वारा श्रमिकों के साथ की गई अभद्रता को लेकर जताया गया विरोध
    1
    सियाल घोघरी कोल माइंस में टीएमसी प्रबंधन के द्वारा श्रमिकों के साथ की गई अभद्रता को लेकर जताया गया विरोध
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सौसर की राठी जिनिंग में भीषण आग, लाखों का कपास जलकर राख सौसर (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के सौसर स्थित राठी जिनिंग फैक्ट्री में आज (संभावित तिथि) कपास के स्टॉक में अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में भारी मात्रा में कपास जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मुख्य बिंदु: स्थान: सौसर, राठी जिनिंग फैक्ट्री (मध्यप्रदेश)। घटना: जिनिंग यार्ड में रखे कपास के स्टॉक में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नुकसान: कपास की कई गांठें (bales) जलकर राख हो गई हैं। लाखों की संपत्ति के नुकसान का प्राथमिक अनुमान है। कारण: आग लगने के कारण अभी अज्ञात हैं, हालांकि आमतौर पर कपास में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या गर्मी माना जाता है। जांच जारी है। बचाव कार्य: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। दमकलकर्मी आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
    1
    सौसर की राठी जिनिंग में भीषण आग, लाखों का कपास जलकर राख 
सौसर (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के सौसर स्थित राठी जिनिंग फैक्ट्री में आज (संभावित तिथि) कपास के स्टॉक में अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में भारी मात्रा में कपास जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: सौसर, राठी जिनिंग फैक्ट्री (मध्यप्रदेश)।
घटना: जिनिंग यार्ड में रखे कपास के स्टॉक में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
नुकसान: कपास की कई गांठें (bales) जलकर राख हो गई हैं। लाखों की संपत्ति के नुकसान का प्राथमिक अनुमान है।
कारण: आग लगने के कारण अभी अज्ञात हैं, हालांकि आमतौर पर कपास में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या गर्मी माना जाता है। जांच जारी है।
बचाव कार्य: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। 
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। दमकलकर्मी आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ठेका मजदूरों का आंदोलन स्थल में केंद्रीय श्रम अधिकारी पहुंचे सारनी/ समाजसेवी नेताओं को मिली धमकियों से बढ़ी चिंता, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों की समस्याओं को सुनने के लिए केंद्रीय श्रम विभाग भोपाल से लेबर इन्फॉर्मेट ऑफिसर आशीष गुप्ता आंदोलन स्थल पहुंचे और मजदूरों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मजदूरों को आश्वासन दिया कि प्रबंधन अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इधर आंदोलन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। बीती रात मजदूरों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर सारनी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल डहेरिया द्वारा मजदूरों के कथन दर्ज किए गए। लगातार 15 दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने शहर से लेकर प्रशासनिक विभागों तक हलचल मचा दी है। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से ठेकेदारों की मनमानी और आर्थिक शोषण जारी है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।इस बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी प्रदीप नागले ने बताया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दो बार उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया जा चुका है। वहीं पत्रकार मनोज पवार को भी बुधवार देर रात आंदोलन स्थल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए आंदोलन खत्म करने की धमकी दी गई। इसके अलावा समाजसेवी नेता संतोष देशमुख के घर के बाहर भी देर रात अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी वीरेंद्र जैन को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    ठेका मजदूरों का आंदोलन स्थल में केंद्रीय श्रम अधिकारी पहुंचे
सारनी/ समाजसेवी नेताओं को मिली धमकियों से बढ़ी चिंता,
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों की समस्याओं को सुनने के लिए केंद्रीय श्रम विभाग भोपाल से लेबर इन्फॉर्मेट ऑफिसर आशीष गुप्ता आंदोलन स्थल पहुंचे और मजदूरों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मजदूरों को आश्वासन दिया कि प्रबंधन अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
इधर आंदोलन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। बीती रात मजदूरों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर सारनी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल डहेरिया द्वारा मजदूरों के कथन दर्ज किए गए।
लगातार 15 दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने शहर से लेकर प्रशासनिक विभागों तक हलचल मचा दी है। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से ठेकेदारों की मनमानी और आर्थिक शोषण जारी है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।इस बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी प्रदीप नागले ने बताया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दो बार उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया जा चुका है। वहीं पत्रकार मनोज पवार को भी बुधवार देर रात आंदोलन स्थल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए आंदोलन खत्म करने की धमकी दी गई। इसके अलावा समाजसेवी नेता संतोष देशमुख के घर के बाहर भी देर रात अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी वीरेंद्र जैन को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक
सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बांदा में सपा नेताओं ने गैस की किल्लत को देखते हुए एजेंसियों का निरिक्षण करते हुए मालिकों से
    1
    जनपद बांदा में सपा नेताओं ने गैस की किल्लत को देखते हुए एजेंसियों का निरिक्षण करते हुए मालिकों से
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.