logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।

2 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
    1
    नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
    2
    बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना बंद होने से होने वाली पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर नगर में जल सप्लाई करने वाली नर्मदा जल परियोजना पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है जिससे नगर के नागरिकों को बड़ी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसे लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम प्रियंका भल्लवी के नाम नायक तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान को एक ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद सोहागपुर द्वारा जल आपूर्ति के लिये नर्मदा जल योजना कुछ समय से बंद है जिससे भीषण गर्मी में समूचे नगर में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे पूरे नगर में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है जबकि पानी जीवन चलाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण है बिना पानी के कुछ भी किया जाना संभव नही है तथा नगर परिषद द्वारा पुरानी पाईप लाईप से जो पानी आ रही है वह पूर्णतः दूषित होकर कीड़े पढ़ चुके है जिससे पूरे नगर में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिसकी जांच कर जल आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू की जायें। वही ब्लाक मे आ रही गैस की समस्या का निवारण करते हुये समस्त लोगो तक सुविधा से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुये विचार करें अन्यथा इंदौर जैसी स्थिति सोहागपुर में उत्पन्न हो सकती है
    1
    सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना बंद होने से होने वाली पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर नगर में जल सप्लाई करने वाली नर्मदा जल परियोजना पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है जिससे नगर के नागरिकों को बड़ी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसे लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम प्रियंका भल्लवी के नाम नायक तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान को एक ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद सोहागपुर द्वारा जल आपूर्ति के लिये नर्मदा जल योजना कुछ समय से बंद है जिससे भीषण गर्मी में समूचे नगर में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे पूरे नगर में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है जबकि पानी जीवन चलाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण है बिना पानी के कुछ भी किया जाना संभव नही है तथा नगर परिषद द्वारा पुरानी पाईप लाईप से जो पानी आ रही है वह पूर्णतः दूषित होकर कीड़े पढ़ चुके है जिससे पूरे नगर में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिसकी जांच कर जल आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू की जायें। वही ब्लाक मे आ रही गैस की समस्या का निवारण करते हुये समस्त लोगो तक सुविधा से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुये विचार करें अन्यथा इंदौर जैसी स्थिति सोहागपुर में उत्पन्न हो सकती है
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खाड़ी देशों में तनाव से केला निर्यात ठप, 2200 रुपए क्विंटल से गिरकर 1200 रुपए तक पहुंचे भाव बड़वानी का प्रसिद्ध केला निर्यात ठप होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मध्य-पूर्व में युद्ध के कारण मुंबई पोर्ट पर सैकड़ों कंटेनर फंसे हैं, जिससे कीमतें 22–25 रुपये से गिरकर 8–9 रुपये प्रति किलो रह गईं। मांग कम होने से किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। बड़वानी का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां से हर वर्ष बड़ी मात्रा में केला ईरान, इराक, इजरायल, बहरीन, तुर्की और दुबई सहित कई मध्य-पूर्वी देशों में निर्यात होता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ भूमि और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार विशेष माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर अब किसानों की आय पर पड़ रहा है। रमजान के महीने में सामान्यतः केले की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार में मांग कमजोर बताई जा रही है।
    1
    खाड़ी देशों में तनाव से केला निर्यात ठप, 2200 रुपए क्विंटल से गिरकर 1200 रुपए तक पहुंचे भाव
बड़वानी का प्रसिद्ध केला निर्यात ठप होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मध्य-पूर्व में युद्ध के कारण मुंबई पोर्ट पर सैकड़ों कंटेनर फंसे हैं, जिससे कीमतें 22–25 रुपये से गिरकर 8–9 रुपये प्रति किलो रह गईं। मांग कम होने से किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
बड़वानी का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां से हर वर्ष बड़ी मात्रा में केला ईरान, इराक, इजरायल, बहरीन, तुर्की और दुबई सहित कई मध्य-पूर्वी देशों में निर्यात होता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ भूमि और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार विशेष माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर अब किसानों की आय पर पड़ रहा है। रमजान के महीने में सामान्यतः केले की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार में मांग कमजोर बताई जा रही है।
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    8 hrs ago
  • Post by Manish
    1
    Post by Manish
    user_Manish
    Manish
    Kolar, Bhopal•
    13 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम: लखनपुर (खांड़ादेवरी) निवासी श्री ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा बिटिया दुर्गा कुशवाहा की सगाई रसम अदाएगी के पश्चात यहां पर भी जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन। इस दौरान इनके परिजन कमलेश कुशवाहा, कपिल, जितेंद्र, आनंद, भगवानदास (चाचा) बंटी, अरविंद, भगवानदास (फूफा) रामकिशन एवं बैनी प्रसाद कुशवाहा ने भी भोजन परोसकर पुण्य कार्य किया।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम: लखनपुर (खांड़ादेवरी) निवासी श्री ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा बिटिया दुर्गा कुशवाहा की सगाई रसम अदाएगी के पश्चात यहां पर भी जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन।
इस दौरान इनके परिजन कमलेश कुशवाहा, कपिल, जितेंद्र, आनंद, भगवानदास (चाचा) बंटी, अरविंद, भगवानदास (फूफा) रामकिशन एवं बैनी प्रसाद कुशवाहा ने भी भोजन परोसकर पुण्य कार्य किया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है। नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
    1
    सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग
नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है।
नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
    1
    , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.