नसीराबाद से भीमपुर सड़क निर्माण में सुस्ती, धूल और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण निर्माण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
नसीराबाद से भीमपुर सड़क निर्माण में सुस्ती, धूल और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण निर्माण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो
गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् का प्रस्फुटन समितियों के लिए क्षमातावर्धक प्रशिक्षण आयोजित भैंसदेही भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के बरहापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भैंसदेही ब्लांक के सभी प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जन अभियान जिला समन्वयक प्रिया चौधरी द्वारा सरस्वती के पुजन के साथ किया गया। जिला समन्वयक श्रीमती चौधरी ने ब्लांक स्तर पर जन अभियान परिषद अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और आगामी दिनों चलाएं जाने वाले अभियान और कार्यक्रमों को लेकर समिति सदस्यों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। मध्य प्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधीन जन अभियान परिषद् ने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए क्षमातावर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था एवं विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों के सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित करना तथा आगे की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों ने शिरकत की तथा अपने हस्ताक्षर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई श्रीमती केचना सोनारे, श्रीमती सविता सोनार, श्रीमती दीपिका घनिकर, श्रीमती सारिका सोनारे, श्रीमती रक्षा उजोने, श्रीमती आँचल खाडे, श्रीमती वैष्णवी धानेकर, शोमा सोनारे, ग्राम बरहापुर श्रीमती किरण सोनारे, श्रीमती शोभा किरण सोनारे, गुरुपास हरसुले, ग्राम धुड़िया नई (ग्रा. वि.प्र. समिति का सचिव)सुधीर काकोड़िया, ग्राम पलामपानी दिनेश बारसकर, ग्राम राक्सी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जन अभियान परिषद् ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया1
- चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।1
- सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।1
- ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं1
- सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने BPHU भवन का विधायक ने किया लोकार्पण म.प्र. शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण विधायक विजयपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा मिलेगी। नवनिर्मित BPHU भवन में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के संचालन के साथ-साथ विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।1
- पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में आज 3:30 बजे शुक्रवार को ग्राम कोटवार एवं सचिव द्वारा पराली ना जलाने हेतु किसानो को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है मैं किसानों को सूचित कर बताया गया कि अभी सभी किसानों की फसल खेत में खड़ी हुई है अगर किसी भी किसान की फसल जो पक गई है वह कटाई करते हैं तो कृपया कर पराली ना जलाएं जिससे अन्य किसानों को पराली जलने से नुकसान ना हो अगर परली जलते हुए कोई भी किसान पाया जाता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में पंचायत सचिव, छबील राम पटेल, पटवारी मैडम सुरुचि शर्मा, एवं ग्राम कोटवार दरबार सिंह मेहरा, ग्राम के जागरूक कृषक टीकाराम पटेल एवं हेमंत पटेल, संतोष पटेल शुभम पटेल सीमांत पटेल हरीश पटेल आदि उपस्थित रहे,1
- ठेका मजदूरों का आंदोलन स्थल में केंद्रीय श्रम अधिकारी पहुंचे सारनी/ समाजसेवी नेताओं को मिली धमकियों से बढ़ी चिंता, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों की समस्याओं को सुनने के लिए केंद्रीय श्रम विभाग भोपाल से लेबर इन्फॉर्मेट ऑफिसर आशीष गुप्ता आंदोलन स्थल पहुंचे और मजदूरों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मजदूरों को आश्वासन दिया कि प्रबंधन अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इधर आंदोलन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। बीती रात मजदूरों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर सारनी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल डहेरिया द्वारा मजदूरों के कथन दर्ज किए गए। लगातार 15 दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने शहर से लेकर प्रशासनिक विभागों तक हलचल मचा दी है। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से ठेकेदारों की मनमानी और आर्थिक शोषण जारी है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।इस बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी प्रदीप नागले ने बताया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दो बार उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया जा चुका है। वहीं पत्रकार मनोज पवार को भी बुधवार देर रात आंदोलन स्थल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए आंदोलन खत्म करने की धमकी दी गई। इसके अलावा समाजसेवी नेता संतोष देशमुख के घर के बाहर भी देर रात अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी वीरेंद्र जैन को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।1
- सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना बंद होने से होने वाली पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर नगर में जल सप्लाई करने वाली नर्मदा जल परियोजना पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है जिससे नगर के नागरिकों को बड़ी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसे लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम प्रियंका भल्लवी के नाम नायक तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान को एक ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद सोहागपुर द्वारा जल आपूर्ति के लिये नर्मदा जल योजना कुछ समय से बंद है जिससे भीषण गर्मी में समूचे नगर में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे पूरे नगर में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है जबकि पानी जीवन चलाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण है बिना पानी के कुछ भी किया जाना संभव नही है तथा नगर परिषद द्वारा पुरानी पाईप लाईप से जो पानी आ रही है वह पूर्णतः दूषित होकर कीड़े पढ़ चुके है जिससे पूरे नगर में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिसकी जांच कर जल आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू की जायें। वही ब्लाक मे आ रही गैस की समस्या का निवारण करते हुये समस्त लोगो तक सुविधा से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुये विचार करें अन्यथा इंदौर जैसी स्थिति सोहागपुर में उत्पन्न हो सकती है1