logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने BPHU भवन का विधायक ने किया लोकार्पण सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने BPHU भवन का विधायक ने किया लोकार्पण म.प्र. शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण विधायक विजयपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा मिलेगी। नवनिर्मित BPHU भवन में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के संचालन के साथ-साथ विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

2 hrs ago
user_सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर न्यूज़
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने BPHU भवन का विधायक ने किया लोकार्पण सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने BPHU भवन का विधायक ने किया लोकार्पण म.प्र. शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण विधायक विजयपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा मिलेगी। नवनिर्मित BPHU भवन में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के संचालन के साथ-साथ विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत बाचावानी ग्राम संगठन में करीब 5 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत के बाद जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित पदाधिकारियों और समूहों को राशि जमा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बाद भी राशि जमा नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवती रमेश पटैल की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। 8 अक्टूबर 2025 को गठित जांच दल की रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम संगठन के खाते में 5,25,000 रुपये जमा थे। इसमें से दुर्गा और विनायक आजीविका समूह को 1,05,000-1,05,000 रुपये ऋण दिया गया, जो अब तक वापस नहीं किया गया। वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष लता पटैल और सचिव नेहा शुक्ला पर मिलीभगत कर 2,86,773 रुपये निकालकर दुरुपयोग करने का आरोप भी जांच में सामने आया। जनपद पंचायत बनखेड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीना कुमारिया ने एक माह पूर्व स्मरण पत्र जारी कर संबंधितों को 7 दिनों में राशि ब्याज सहित जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक वसूली नहीं हो सकी है।
    1
    बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत बाचावानी ग्राम संगठन में करीब 5 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत के बाद जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित पदाधिकारियों और समूहों को राशि जमा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बाद भी राशि जमा नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवती रमेश पटैल की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। 8 अक्टूबर 2025 को गठित जांच दल की रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम संगठन के खाते में 5,25,000 रुपये जमा थे। इसमें से दुर्गा और विनायक आजीविका समूह को 1,05,000-1,05,000 रुपये ऋण दिया गया, जो अब तक वापस नहीं किया गया।
वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष लता पटैल और सचिव नेहा शुक्ला पर मिलीभगत कर 2,86,773 रुपये निकालकर दुरुपयोग करने का आरोप भी जांच में सामने आया।
जनपद पंचायत बनखेड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीना कुमारिया ने एक माह पूर्व स्मरण पत्र जारी कर संबंधितों को 7 दिनों में राशि ब्याज सहित जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक वसूली नहीं हो सकी है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
    1
    नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
    1
    चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा
सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है।
सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।
सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    1
    सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    1
    ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    user_Melaram mawase
    Melaram mawase
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायसेन जिले के गैरतगंज में ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कार बरामद की है।
    1
    रायसेन जिले के गैरतगंज में ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कार बरामद की है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
    1
    , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक
सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों—अंशिका, रक्षा, दीक्षा और पांच महीने की मनीषा—को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों—अंशिका, रक्षा, दीक्षा और पांच महीने की मनीषा—को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.