बाचावानी ग्राम संगठन में लाखों का गबन, वसूली नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत बाचावानी ग्राम संगठन में करीब 5 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत के बाद जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित पदाधिकारियों और समूहों को राशि जमा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बाद भी राशि जमा नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवती रमेश पटैल की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। 8 अक्टूबर 2025 को गठित जांच दल की रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम संगठन के खाते में 5,25,000 रुपये जमा थे। इसमें से दुर्गा और विनायक आजीविका समूह को 1,05,000-1,05,000 रुपये ऋण दिया गया, जो अब तक वापस नहीं किया गया। वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष लता पटैल और सचिव नेहा शुक्ला पर मिलीभगत कर 2,86,773 रुपये निकालकर दुरुपयोग करने का आरोप भी जांच में सामने आया। जनपद पंचायत बनखेड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीना कुमारिया ने एक माह पूर्व स्मरण पत्र जारी कर संबंधितों को 7 दिनों में राशि ब्याज सहित जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक वसूली नहीं हो सकी है।

- सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना बंद होने से होने वाली पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर नगर में जल सप्लाई करने वाली नर्मदा जल परियोजना पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है जिससे नगर के नागरिकों को बड़ी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसे लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम प्रियंका भल्लवी के नाम नायक तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान को एक ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद सोहागपुर द्वारा जल आपूर्ति के लिये नर्मदा जल योजना कुछ समय से बंद है जिससे भीषण गर्मी में समूचे नगर में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे पूरे नगर में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है जबकि पानी जीवन चलाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण है बिना पानी के कुछ भी किया जाना संभव नही है तथा नगर परिषद द्वारा पुरानी पाईप लाईप से जो पानी आ रही है वह पूर्णतः दूषित होकर कीड़े पढ़ चुके है जिससे पूरे नगर में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिसकी जांच कर जल आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू की जायें। वही ब्लाक मे आ रही गैस की समस्या का निवारण करते हुये समस्त लोगो तक सुविधा से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुये विचार करें अन्यथा इंदौर जैसी स्थिति सोहागपुर में उत्पन्न हो सकती है1
- नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by Dharmendra sahu1
- नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा धमाका: 15 करोड़ के 'म्यूल अकाउंट' गिरोह का भंडाफोड़, 17 आरोपी जेल भेजे गए नरसिंहपुर। ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है।1
- नरसिंहपुर जिले में ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने शुक्रवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लालच देकर युवाओं से खाते खुलवाते थे पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक हासिल कर लेते थे।1
- , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।1
- Post by Dharmendra sahu1
- रेलवे चिकित्सक डॉ. कुर्रे ने दिलाया तंबाकू मुक्ति का संकल्प, नरसिंहपुर/ 'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर/पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे (पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर) ने रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। डॉ. कुर्रे ने बताया कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और COPD जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। EXPRESS MP CG NEWS1