logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार | पुलिस की मौजूदगी में बांटे जा रहे सिलेंडर, आम जनता परेशान सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।

3 hrs ago
user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार | पुलिस की मौजूदगी में बांटे जा रहे सिलेंडर, आम जनता परेशान सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक
सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    1
    सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    1
    ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    user_Melaram mawase
    Melaram mawase
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में आज 3:30 बजे शुक्रवार को ग्राम कोटवार एवं सचिव द्वारा पराली ना जलाने हेतु किसानो को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है मैं किसानों को सूचित कर बताया गया कि अभी सभी किसानों की फसल खेत में खड़ी हुई है अगर किसी भी किसान की फसल जो पक गई है वह कटाई करते हैं तो कृपया कर पराली ना जलाएं जिससे अन्य किसानों को पराली जलने से नुकसान ना हो अगर परली जलते हुए कोई भी किसान पाया जाता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में पंचायत सचिव, छबील राम पटेल, पटवारी मैडम सुरुचि शर्मा, एवं ग्राम कोटवार दरबार सिंह मेहरा, ग्राम के जागरूक कृषक टीकाराम पटेल एवं हेमंत पटेल, संतोष पटेल शुभम पटेल सीमांत पटेल हरीश पटेल आदि उपस्थित रहे,
    1
    पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में आज 3:30 बजे शुक्रवार को ग्राम कोटवार एवं सचिव द्वारा पराली ना जलाने हेतु किसानो को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है मैं किसानों को सूचित कर बताया गया कि अभी सभी किसानों की फसल खेत में खड़ी हुई है अगर किसी भी किसान की फसल जो पक गई है वह कटाई करते हैं तो कृपया कर पराली ना जलाएं जिससे अन्य किसानों को पराली जलने से नुकसान ना हो  अगर परली जलते हुए कोई भी किसान पाया जाता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत पिपरिया तहसील के ग्राम पंचायत धनाश्री में पंचायत सचिव, छबील राम पटेल, पटवारी मैडम सुरुचि शर्मा, एवं ग्राम कोटवार दरबार सिंह मेहरा, ग्राम के जागरूक कृषक टीकाराम पटेल एवं हेमंत पटेल, संतोष पटेल शुभम पटेल सीमांत पटेल हरीश पटेल आदि उपस्थित रहे,
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​आज राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने विचार रखे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में इस वर्ष ग्रामीण विकास का बजट ₹1,97,023 करोड़ कर दिया गया है, जो गांव और गरीब के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ​भाषण के कुछ मुख्य अंश: ✅ मनरेगा: अब 100 की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी। ✅ पीएम आवास: ₹54,917 करोड़ के बजट के साथ हर गरीब को अपना पक्का घर। ✅ महिला सशक्तिकरण: मध्य प्रदेश में 36 लाख से अधिक आवासों का निर्माण और 'लाड़ली लक्ष्मियों' का आर्थिक उत्थान। ✅ नर्मदापुरम: सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से मेरे गृह जिले का सर्वांगीण विकास। ​डबल इंजन की सरकार, विकास की गारंटी! 🚩 ​
    1
    ​आज राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने विचार रखे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में इस वर्ष ग्रामीण विकास का बजट ₹1,97,023 करोड़ कर दिया गया है, जो गांव और गरीब के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
​भाषण के कुछ मुख्य अंश:
✅ मनरेगा: अब 100 की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी।
✅ पीएम आवास: ₹54,917 करोड़ के बजट के साथ हर गरीब को अपना पक्का घर।
✅ महिला सशक्तिकरण: मध्य प्रदेश में 36 लाख से अधिक आवासों का निर्माण और 'लाड़ली लक्ष्मियों' का आर्थिक उत्थान।
✅ नर्मदापुरम: सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से मेरे गृह जिले का सर्वांगीण विकास।
​डबल इंजन की सरकार, विकास की गारंटी! 🚩
​
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    14 hrs ago
  • Post by Dharmendra Yogi
    1
    Post by Dharmendra Yogi
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
    2
    बैतूल। नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जयस के जिला आईटी सेल प्रभारी बैतूल रामदीन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामदीन इवने के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, गिट्टियां और धूल की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
परेशान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई और सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नसीराबाद से भीमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है। नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
    1
    सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग
नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है।
नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.