logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति हेतु प्रेस वार्ता आयोजित* *जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति हेतु प्रेस वार्ता आयोजित* दरभंगा, 01 अप्रैल, 2026:-प्रेस क्लब, दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति 01 अप्रैल को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा कुल 7,224 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 11,234 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं। उन्होंने आगे बताया कि 02 अप्रैल, 2026 को लगभग 11,513 एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है,जबकि उसी दिन 22,747 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों का निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

2 hrs ago
user_LIVE CITY DARBHANGA
LIVE CITY DARBHANGA
गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago
b567ab13-8fa7-4211-b178-93a4e9bab463

More news from Bihar and nearby areas
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप, सड़क निर्माण कुछ समय बाद गड्ढा में हुआ तब्दील, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    1
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप, सड़क निर्माण कुछ समय बाद गड्ढा में हुआ तब्दील, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • लगातार तीसरे दीन भी पेट्रोल डीजल की बड़ी बड़ी लाइने कितना अफवाह कितनी सच्चाई विडिओ समस्तीपुर बिहार का है
    1
    लगातार तीसरे दीन भी पेट्रोल डीजल की बड़ी बड़ी लाइने कितना अफवाह कितनी सच्चाई विडिओ समस्तीपुर बिहार का है
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
  • आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले (बर्फ) भी गिरे। जैसा कि आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, इस बेमौसम आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। ​अचानक हुई इस बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है और वे अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले (बर्फ) भी गिरे। जैसा कि आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, इस बेमौसम आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है।
​अचानक हुई इस बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है और वे अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company बहादुरपुर, दरभंगा, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Deepak kumar Jha
    1
    Post by Deepak kumar Jha
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    11 min ago
  • मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा, लालबाग मोहल्ले का है, जहां आज भी लोगों को एक कच्चे रास्ते पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क बारिश के दिनों में पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से होकर एक पुराने कब्रिस्तान तक भी जाना पड़ता है। ऐसे में जब किसी की मौत होती है, तो जनाजे को ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार क्षेत्रीय पार्षद से सड़क और नाला निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, काम नहीं। अब परेशान होकर मोहल्ला वासियों ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द सड़क के पक्कीकरण और नाला निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    1
    मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा, लालबाग मोहल्ले का है, जहां आज भी लोगों को एक कच्चे रास्ते पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह सड़क बारिश के दिनों में पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से होकर एक पुराने कब्रिस्तान तक भी जाना पड़ता है। ऐसे में जब किसी की मौत होती है, तो जनाजे को ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने कई बार क्षेत्रीय पार्षद से सड़क और नाला निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, काम नहीं।
अब परेशान होकर मोहल्ला वासियों ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द सड़क के पक्कीकरण और नाला निर्माण की मांग की है।
स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • अरे भाई, दुनिया का आठवां अजूबा देख रहा हूँ… 😲✨ #AathvanAjooba #Amazing #ViralPost #FacebookReels #Trending#Unbelievable #ViralVideo #Shorts #TrendingNow #FBPost
    1
    अरे भाई, दुनिया का आठवां अजूबा देख रहा हूँ… 😲✨
#AathvanAjooba #Amazing #ViralPost #FacebookReels #Trending#Unbelievable #ViralVideo #Shorts #TrendingNow #FBPost
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    केओतिरनवे, दरभंगा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by अनार जीत दास पेंटर
    4
    Post by अनार जीत दास पेंटर
    user_अनार जीत दास पेंटर
    अनार जीत दास पेंटर
    Painter सिंहवारा, दरभंगा, बिहार•
    17 hrs ago
  • दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा,ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
    1
    दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा,ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.