उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बहुप्रतीक्षित कासगंज–ऐशबाग ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। ट्रेन के शुभारंभ के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अपूर्व सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, रेल मंडल के सहायक प्रबंधक, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधि सरदार गुरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह कहलो ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर पूरनपुर से अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी। वहीं ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन मंडल और कमल मंडल ने बंगाली समाज को भूमि के अधिकार दिलाने के प्रयासों के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा किसान नेता व क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने इसे क्षेत्र के विकास, व्यापार और आवागमन को नई गति देने वाला कदम बताया।

- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर में सीलिंग फैन सही करते समय एक किशोर को करंट लग गया। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।1
- Post by Abdul Hasan1
- बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।1
- बरेली के इस्लामिया में स्थित उर्स इस्थाल ग्राउंड का विकास कार्य नगर निगम और दरगाह कमेटी के संयुक्त प्रयास से जारी है। इस परियोजना में नगर निगम के अधिकारी और दरगाह कमेटी के पदाधिकारी मंज़ूर रज़ा खान टीटीएस, ज़िला अध्यक्ष नईम नूरी टीटीएस, और ज़िला उपाध्यक्ष शामिल हैं। पत्रकार इरशाद रज़ा बरेली अपटेड न्यूज़ चैनल के माध्यम से इस विकास कार्य की निरंतर कवरेज कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के लालकुआँ तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली डॉली (डौली) रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी और खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने पिछले एक सप्ताह के भीतर लकड़ी की तस्करी और अवैध खनिज ले जा रहे आधा दर्जन से अधिक वाहन एवं मोटरसाइकिलों को पकड़ा है। इन वाहनों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की डॉली रेंज टीम ने अवैध पातन एवं अवैध खनन के कई मामलों में आधा दर्जन से अधिक वाहन एवं मोटरसाइकिल सीज की हैं। वन क्षेत्राधिकारी डोली नवीन चन्द्र पवार ने बताया कि बीते सप्ताह में दो ट्रक तथा आधा दर्जन मोटरसाइकिल अवैध खनन में एवं एक पिकअप अवैध लकड़ी सहित आधे दर्जन से अधिक वाहन अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए, जिनको विभागीय कार्यवाही करते हुए वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। नवीन चन्द्र पवार ने कहा कि मानसून में वन्य अपराधों में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसके चलते हमने सभी विभागीय टीमों को चुस्त-दुरुस्त कर दिया है और वनों में गश्त को बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में अवैध तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग की डॉली रेंज टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।1
- पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि एक समय ऐसा था जब राज्य दंगों, गुंडागर्दी और अपराध के लिए बदनाम था। उस दौर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लूट, छिनैती और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज होते थे, जिससे आम लोगों में लगातार भय का माहौल बना रहता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियानों के बाद राज्य की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और अब बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।1
- पीलीभीत के बीसलपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आगामी 29 जुलाई को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।1
- बरेली के शील चौराहा पर रविवार को स्विगी के डिलीवरी राइडर्स ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस और जान का जोखिम उनका अपना है, ऐसे में कंपनी अकेले उनकी मेहनत का दाम तय नहीं कर सकती। राइडर्स का कहना है कि पिछले 6 महीनों से पे-आउट बढ़ाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी ने 7 दिनों के भीतर भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बाइक की ईएमआई, सर्विस, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्चों के बीच परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी कमाई लगातार घट रही है। इसके अलावा राइडर्स ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव पॉलिसी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई बार कैंसिल हुए ऑर्डर का आर्थिक नुकसान भी राइडर्स को ही झेलना पड़ता है और उसका उचित भुगतान नहीं दिया जाता। राइडर्स ने साफ किया कि उनका मकसद कंपनी का अंधाधुंध विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और न्यायसंगत भुगतान हासिल करना है। उन्होंने माँग रखी कि कंपनी अपने पुराने वादे पूरे करे, दूरी के हिसाब से उचित पे-आउट दे, कैंसिल ऑर्डर व मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाए और इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार करे। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के गोंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर बालक राम को कथित तौर पर ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नवाबगंज क्षेत्र के गोपसराय निवासी राधेश्याम से कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।1