logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंकू कॉमेडियन के समर्थन में आज पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स सड़कों पर उतरकर एसपी ऑफिस पहुंचे 🙏 यह सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की आवाज़ है। 💯 पंकू के चाहने वालों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर अपना समर्थन दिखाया। आपका यह साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है 💪 #JusticeForPanku #SupportPanku #Rajasthan

2 hrs ago
user_Moolchand saini
Moolchand saini
Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

पंकू कॉमेडियन के समर्थन में आज पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स सड़कों पर उतरकर एसपी ऑफिस पहुंचे 🙏 यह सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की आवाज़ है। 💯 पंकू के चाहने वालों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर अपना समर्थन दिखाया। आपका यह साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है 💪 #JusticeForPanku #SupportPanku #Rajasthan

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पंकू कॉमेडियन के समर्थन में आज पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स सड़कों पर उतरकर एसपी ऑफिस पहुंचे 🙏 यह सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की आवाज़ है। 💯 पंकू के चाहने वालों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर अपना समर्थन दिखाया। आपका यह साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है 💪 #JusticeForPanku #SupportPanku #Rajasthan
    1
    पंकू कॉमेडियन के समर्थन में आज पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स सड़कों पर उतरकर एसपी ऑफिस पहुंचे 🙏
यह सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की आवाज़ है।
💯 पंकू के चाहने वालों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर अपना समर्थन दिखाया।
आपका यह साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है 💪
#JusticeForPanku #SupportPanku #Rajasthan
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे में हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। > डकैती सहित हत्या के मामले में पुलिस थाना बानसूर की प्रभावी कार्यवाही । > 24 घण्टे से कम समय मे डकैती सहित ब्लाईन्ड मर्डर की गम्भीर वारदात का खुलासा, साथी फेजान द्वारा ही रचा गया था अपराध का षडयंत्र। > गिरफ्तार शुदा आरोपीयान द्वारा निर्माणाधीन भवन उप जिला अस्पताल बानसूर मे डकेती की वारदात करने वालो को मृतक रामसिह द्वारा रोकने पर आरोपीयान द्वारा बेहरमी से धारदार हथियारो से की गई थी हत्या। > गम्भीर घटना को कारित करने वाले पांच आरोपीयान को किया गिरफ्तार,4 चाकू बरामत,निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल,बानसूर
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे में हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

> डकैती सहित हत्या के मामले में पुलिस थाना बानसूर की प्रभावी कार्यवाही ।

> 24 घण्टे से कम समय मे डकैती सहित ब्लाईन्ड मर्डर की गम्भीर वारदात का खुलासा, साथी फेजान द्वारा ही रचा गया था अपराध का षडयंत्र।

> गिरफ्तार शुदा आरोपीयान द्वारा निर्माणाधीन भवन उप जिला अस्पताल बानसूर मे डकेती की वारदात करने वालो को मृतक रामसिह द्वारा रोकने पर आरोपीयान द्वारा बेहरमी से धारदार हथियारो से की गई थी हत्या।

> गम्भीर घटना को कारित करने वाले पांच आरोपीयान को किया गिरफ्तार,4 चाकू बरामत,निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल,बानसूर
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    4 hrs ago
  • जयपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरमाड़ा घाटी में आज सुबह करीब 8:45 बजे एक बोलेरो बस को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और रॉग साइड में आ रही एम्बुलेंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई। इस हादसे में बोलेरो और एम्बुलेंस में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने सभी घायलों को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन का इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने तुरंत सामान्य कराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरटेक के दौरान लापरवाही बताई जा रही है।
    1
    जयपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरमाड़ा घाटी में आज सुबह करीब 8:45 बजे एक बोलेरो बस को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और रॉग साइड में आ रही एम्बुलेंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई।
इस हादसे में बोलेरो और एम्बुलेंस में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने सभी घायलों को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन का इलाज जारी है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने तुरंत सामान्य कराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरटेक के दौरान लापरवाही बताई जा रही है।
    user_Bimlesh thakur
    Bimlesh thakur
    Jaipur, Rajasthan•
    13 min ago
  • चिंता हरण काले हनुमान जी मंदिर (श्री मनोहर दस जी महाराज इस मंदिर की स्थापना संत श्री मनोहर दास जी महाराज द्वारा की गई मानी जाती है। मंदिर में वर्षों से भक्ति, सेवा और चमत्कारों की कई कथाएं प्रचलित हैं, जिन पर श्रद्धालु गहरा विश्वास रखते हैं
    1
    चिंता हरण काले हनुमान जी मंदिर (श्री मनोहर दस जी महाराज 
इस मंदिर की स्थापना संत श्री मनोहर दास जी महाराज द्वारा की गई मानी जाती है।
मंदिर में वर्षों से भक्ति, सेवा और चमत्कारों की कई कथाएं प्रचलित हैं, जिन पर श्रद्धालु गहरा विश्वास रखते हैं
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    22 min ago
  • सीकर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,बस की टक्कर के बाद डिवाइडर खुद कर एंबुलेंस से टकराई जयपुर सीकर सड़क मार्ग स्थित हरमाड़ा इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सीकर रोड पर नींदड़ आवासीय योजना के सामने एक तेज रफ्तार बस ने कहर बरपाया। बस ने आगे चल रही बोलेरो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी लेन में सामने से आ रही एम्बुलेंस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस और बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एम्बुलेंस में जा रहे मरीज और बोलेरो सवार लोगों सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी पल सामने से आ रही एम्बुलेंस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के लोहे के टुकड़े और कांच कई मीटर दूर तक जा गिरे। मंजर इतना भयावह था कि वहां से गुजर रहे राहगीर सहम गए। वहीं स्थानीय लोगों ने सभी  घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर सभी का उपचार जारी है।
    1
    सीकर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,बस की टक्कर के बाद डिवाइडर खुद कर एंबुलेंस से टकराई 
जयपुर सीकर सड़क मार्ग स्थित हरमाड़ा इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सीकर रोड पर नींदड़ आवासीय योजना के सामने एक तेज रफ्तार बस ने कहर बरपाया। बस ने आगे चल रही बोलेरो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी लेन में सामने से आ रही एम्बुलेंस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस और बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एम्बुलेंस में जा रहे मरीज और बोलेरो सवार लोगों सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी पल सामने से आ रही एम्बुलेंस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के लोहे के टुकड़े और कांच कई मीटर दूर तक जा गिरे। मंजर इतना भयावह था कि वहां से गुजर रहे राहगीर सहम गए। वहीं स्थानीय लोगों ने सभी  घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर सभी का उपचार जारी है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    31 min ago
  • राजसमंद राजस्थान उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी.... कार्यक्रम के दौरान पसुन्द में श्मशान से तलाई कुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीटी सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही पुठोल क्षेत्र के बागोटा में खरवड़ों की भागल से सालवी बस्ती एवं गुर्जरों की भागल तक 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। आत्मा ग्राम पंचायत के झांझर से पोदावली मार्ग वाया कलखेत सड़क निर्माण (2.50 करोड़ रुपये) तथा सांगठकला के बीड़ों की भागल से गोवल तक बीटी सड़क निर्माण (3 करोड़ रुपये) कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में सापोल से आत्मा रोड तक 3 करोड़ रुपये की लागत से बीटी सड़क निर्माण तथा एमड़ी में जे.के. स्कूल से भट्टखेड़ा मार्ग तक नहर के साथ 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। सांगठकला में 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन तथा सांगठ बांध एवं नहर प्रणाली के 5.11 करोड़ रुपये लागत के जीर्णोद्धार कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। *लगभग 48 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:* कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांगठकला से सहाडा गंगापुर वाया साकरोदा, सुन्दरचा, तासोल, खटामला एवं बिनोल तक 28.90 किलोमीटर लंबाई के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य रहा, जिसकी लागत 47.96 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त पुठोल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया गया।
    1
    राजसमंद राजस्थान उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी....
कार्यक्रम के दौरान पसुन्द में श्मशान से तलाई कुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीटी सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही पुठोल क्षेत्र के बागोटा में खरवड़ों की भागल से सालवी बस्ती एवं गुर्जरों की भागल तक 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। आत्मा ग्राम पंचायत के झांझर से पोदावली मार्ग वाया कलखेत सड़क निर्माण (2.50 करोड़ रुपये) तथा सांगठकला के बीड़ों की भागल से गोवल तक बीटी सड़क निर्माण (3 करोड़ रुपये) कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में सापोल से आत्मा रोड तक 3 करोड़ रुपये की लागत से बीटी सड़क निर्माण तथा एमड़ी में जे.के. स्कूल से भट्टखेड़ा मार्ग तक नहर के साथ 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। सांगठकला में 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन तथा सांगठ बांध एवं नहर प्रणाली के 5.11 करोड़ रुपये लागत के जीर्णोद्धार कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
*लगभग 48 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:*
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांगठकला से सहाडा गंगापुर वाया साकरोदा, सुन्दरचा, तासोल, खटामला एवं बिनोल तक 28.90 किलोमीटर लंबाई के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य रहा, जिसकी लागत 47.96 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त पुठोल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया गया।
    user_पत्रकार साहिल खान
    पत्रकार साहिल खान
    News Anchor जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    34 min ago
  • कलेजा दहला देने वाली घटना: ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत बख़्तियारपुर रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्लेटफार्म पार करते समय दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से मालदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 पर प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान दोनों महिलाएं जल्दबाज़ी में प्लेटफार्म पार कर रही थीं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 👉 प्रशासन की अपील: रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। यात्रियों से अपील है कि वे केवल फुटओवर ब्रिज या निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें। यह हादसा एक बार फिर लापरवाही और जल्दबाज़ी के खतरनाक परिणामों की चेतावनी दे रहा है।
    1
    कलेजा दहला देने वाली घटना: ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
बख़्तियारपुर रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्लेटफार्म पार करते समय दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से मालदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 पर प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान दोनों महिलाएं जल्दबाज़ी में प्लेटफार्म पार कर रही थीं और ट्रेन की चपेट में आ गईं।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
👉 प्रशासन की अपील:
रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। यात्रियों से अपील है कि वे केवल फुटओवर ब्रिज या निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
यह हादसा एक बार फिर लापरवाही और जल्दबाज़ी के खतरनाक परिणामों की चेतावनी दे रहा है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • पंकु SP ऑफिस के लिए रवाना...
    1
    पंकु SP ऑफिस के लिए रवाना...
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.