Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे में हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। > डकैती सहित हत्या के मामले में पुलिस थाना बानसूर की प्रभावी कार्यवाही । > 24 घण्टे से कम समय मे डकैती सहित ब्लाईन्ड मर्डर की गम्भीर वारदात का खुलासा, साथी फेजान द्वारा ही रचा गया था अपराध का षडयंत्र। > गिरफ्तार शुदा आरोपीयान द्वारा निर्माणाधीन भवन उप जिला अस्पताल बानसूर मे डकेती की वारदात करने वालो को मृतक रामसिह द्वारा रोकने पर आरोपीयान द्वारा बेहरमी से धारदार हथियारो से की गई थी हत्या। > गम्भीर घटना को कारित करने वाले पांच आरोपीयान को किया गिरफ्तार,4 चाकू बरामत,निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल,बानसूर
Kotputli-Behror Breaking Live
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे में हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। > डकैती सहित हत्या के मामले में पुलिस थाना बानसूर की प्रभावी कार्यवाही । > 24 घण्टे से कम समय मे डकैती सहित ब्लाईन्ड मर्डर की गम्भीर वारदात का खुलासा, साथी फेजान द्वारा ही रचा गया था अपराध का षडयंत्र। > गिरफ्तार शुदा आरोपीयान द्वारा निर्माणाधीन भवन उप जिला अस्पताल बानसूर मे डकेती की वारदात करने वालो को मृतक रामसिह द्वारा रोकने पर आरोपीयान द्वारा बेहरमी से धारदार हथियारो से की गई थी हत्या। > गम्भीर घटना को कारित करने वाले पांच आरोपीयान को किया गिरफ्तार,4 चाकू बरामत,निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल,बानसूर
More news from Jaipur and nearby areas
- कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 24 घंटे में हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। > डकैती सहित हत्या के मामले में पुलिस थाना बानसूर की प्रभावी कार्यवाही । > 24 घण्टे से कम समय मे डकैती सहित ब्लाईन्ड मर्डर की गम्भीर वारदात का खुलासा, साथी फेजान द्वारा ही रचा गया था अपराध का षडयंत्र। > गिरफ्तार शुदा आरोपीयान द्वारा निर्माणाधीन भवन उप जिला अस्पताल बानसूर मे डकेती की वारदात करने वालो को मृतक रामसिह द्वारा रोकने पर आरोपीयान द्वारा बेहरमी से धारदार हथियारो से की गई थी हत्या। > गम्भीर घटना को कारित करने वाले पांच आरोपीयान को किया गिरफ्तार,4 चाकू बरामत,निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल,बानसूर1
- जागुवास में ग्राम सभा: चारागाह भूमि अतिक्रमण पर उठे सवाल, कई अहम फैसले बहरोड़। कस्बे के गांव जागुवास स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सभा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की चारागाह भूमि पर कुछ बंगाली परिवार अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन परिवारों की गतिविधियां सामान्य नहीं लगतीं। साथ ही वहां एक मजार का निर्माण भी किया गया है और अक्सर बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है। पूछने पर उन्हें रिश्तेदार या परिचित बताया जाता है, जबकि उनका मूल निवास पास के सिक्कों की ढाणी, ककरा मोहम्मदपुर बताया गया। ग्रामीणों ने इस स्थिति को संदिग्ध बताते हुए सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया। ग्राम सभा में सामाजिक मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि शादी-विवाह या अन्य शुभ अवसरों पर किन्नरों को अधिकतम 1100 रुपये ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही मृत्यु भोज को पूरी तरह बंद करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान सरपंच, वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- **BREAKING:** भिवाड़ी ACB की बड़ी कार्रवाई, पावटा में पटवारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार ## **बड़ी खबर: पावटा में ACB का धमाका!** * **BREAKING:** भिवाड़ी ACB की बड़ी कार्रवाई, पावटा में पटवारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। * **BIG NEWS:** जमीन बंटवारे के नाम पर मांगे थे 1 लाख, पहली किस्त लेते ही चढ़ा ACB के हत्थे। पटवारी प्रमोद सामरिया रंगे हाथों गिरफ्तार, भिवाड़ी ACB टीम की जिले में बड़ी रेड। पावटा में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: 40 हजार की रिश्वत लेते पटवारी प्रमोद सामरिया गिरफ्तार** **पावटा (कोटपूतली-बहरोड़):** क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ भिवाड़ी एसीबी (ACB) ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने पावटा में कार्यरत पटवारी **प्रमोद सामरिया** को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। **क्या है पूरा मामला?** मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे की रिपोर्ट तैयार करने के एवज में **1 लाख रुपये** की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। काफी मान-मनुहार के बाद सौदा **80 हजार रुपये** में तय हुआ। **एसीबी का जाल:** परिवादी की शिकायत के सत्यापन के बाद, भिवाड़ी एसीबी डीएसपी **परमेश्वर लाल** के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। **ताजा स्थिति:** एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पटवारी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।1
- अलवर के मुंडावर उपखंड के चिरूनी गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर भीषण आग में जलकर तबाह हो गया। इस हादसे में लाखों का घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, 40 मन गेहूं और दो बकरियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।1
- नारनौल (महेंद्रगढ़) महाशय नंदराम वैद्य का असामयिक निधन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर जीवंत पर्यंत आर्यसमाज और सनातन के सिद्धांतों का किया अनुशरण। आर्य समाज के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक एवं वैदिक मिसाइल के नाम से मशहूर गांव बलाहा कलां, नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ निवासी महाशय नंदराम वैद्य आर्य का एक असाध्य बीमारी (MND) के चलते दिनांक 05.05.2026 को 69 वर्ष की आयु में असामयिक स्वर्गवास हो गया। महाशय नंदराम वैद्य समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलकर जिया। महाशय जी भजन उपदेश के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते थे । वे भारतीय आर्य भजन उपदेशक परिषद के उप प्रधान होने के साथ-साथ आर्य समाज नारनौल के प्रधान भी थे । महाशय बंशीधर आर्य और महाशय जयदयाल जी की प्रेरणा से वे आर्य समाज से जुड़े । उन्होंने अपना सारा जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में लगाया । पचेरी कलां, झुंझुनूं, राजस्थान निवासी गुरुवर उमराव सिंह जी आर्य हेडमास्टर के सानिध्य में रहकर उन्होंने गायन कला में निपुणता प्राप्त की । आर्य समाज, गौशाला, कन्या विवाह, पाठशाला, धर्मशाला और सामाजिक कल्याण के कार्यों में वे बढ़ चढ़कर भाग लेते थे और अपनी श्रद्धा अनुसार दान पुण्य करते थे । महाशय जी ने संपूर्ण भारत भर में वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया । समाज सुधार और वैदिक धर्म प्रचार प्रसार हेतु समय-समय पर उनको विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया । किसी भी बात पर सही और बेबाक टिप्पणी करना उनकी स्वाभाविक विशेषता थी । अनुशासन एवं समय पालन उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ था । इस प्रकार के सिद्धांतवादी और अनुशासन प्रिय व्यक्ति का दुनियां से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है । महाशय नंदराम वैद्य जी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बलाहा कलां में दिनांक 05.05.2026 को वैदिक विधि विधान से किया गया । उनके अंतिम संस्कार में गुरुकुल खानपुर से आचार्य प्रद्युमन, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री डॉ यशदेव शास्त्री, मलपुरा गौशाला कोटपूतली से स्वामी गणेशानंद जी महाराज, दड़ौली आश्रम, रेवाड़ी से स्वामी समपर्णानंद जी, सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री जी, डॉ प्रेमराज यादव, डॉ प्रकाशवीर, अनिल भगड़ाना, आर्य समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, कार्यकारणी सदस्य, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रबुद्ध लोग, भजनोपदेशक, गुरुकुल खानपुर के ब्रह्मचारी एवम समस्त ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए ।2
- पंकू कॉमेडियन के समर्थन में आज पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स सड़कों पर उतरकर एसपी ऑफिस पहुंचे 🙏 यह सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की आवाज़ है। 💯 पंकू के चाहने वालों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर अपना समर्थन दिखाया। आपका यह साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है 💪 #JusticeForPanku #SupportPanku #Rajasthan1
- राजस्थान में भ्रष्टाचार उजागर करने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली है। उसने सीओ को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार सामने आकर रहेगा, और अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए लेखपाल कमलेश गौतम, दीवान राजेश पांडे व सीओ शमशेर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- पटवारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई कोटपूतली-बहरोड़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी भिवाड़ी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैसलाना पटवार हल्का, तहसील पावटा में पदस्थ पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की पैतृक जमीन के बंटवारे का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था, जिसका निर्णय परिवादी के पक्ष में हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी पटवारी कोर्ट में आवश्यक रिपोर्ट पेश करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने 29 अप्रैल 2026 को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपी द्वारा 80 हजार रुपए में सौदा तय कर पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपए लेने की बात सामने आई। बुधवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहली किस्त के 40 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी प्रभारी परमेश्वर लाल (डीएसपी) के नेतृत्व में की गई। फिलहाल एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।2