logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आदिवासी बॉयज हॉस्टल में "छात्रों की गूँज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित यादव ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार लचर हो रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक कॉलेज और हॉस्टल में चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से जवाब मांगने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मुन्ना खान ने शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की जवाबदेही न होने पर सवाल उठाए, जबकि प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने आने वाले दिनों में हर कॉलेज में जाकर छात्रों को जागरूक और एकजुट करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक और सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे, जिन्हें पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस छात्रों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

7 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago

लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आदिवासी बॉयज हॉस्टल में "छात्रों की गूँज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित यादव ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार लचर हो रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक कॉलेज और हॉस्टल में चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से जवाब मांगने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मुन्ना खान ने शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की जवाबदेही न होने पर सवाल उठाए, जबकि प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने आने वाले दिनों में हर कॉलेज में जाकर छात्रों को जागरूक और एकजुट करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक और सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे, जिन्हें पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस छात्रों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार जिला के गारू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की गई ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। दरअसल, बीते 1 जुलाई को गारू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर में खड़े ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले के अनुसंधान में जुटी हुई थी। इसी बीच लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात चोर गारू थाना क्षेत्र में फिर से चोरी की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर नागदेव (रवि उर्फ सुजीत राम), सागर राम और रवि यादव नाम के तीन चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर, 4 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में महुआड़ाड डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी और तीन चोरों की गिरफ्तारी को पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
    1
    लातेहार जिला के गारू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की गई ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, बीते 1 जुलाई को गारू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर में खड़े ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले के अनुसंधान में जुटी हुई थी। इसी बीच लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात चोर गारू थाना क्षेत्र में फिर से चोरी की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर नागदेव (रवि उर्फ सुजीत राम), सागर राम और रवि यादव नाम के तीन चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर, 4 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस मामले में महुआड़ाड डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी और तीन चोरों की गिरफ्तारी को पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • झारखंड में फील्ड वर्कर की परीक्षा से लाखों विद्यार्थी वंचित रह गए हैं। राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सका है।
    1
    झारखंड में फील्ड वर्कर की परीक्षा से लाखों विद्यार्थी वंचित रह गए हैं। राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सका है।
    user_Ayub Khan
    Ayub Khan
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के लोहरदगा में जनता का भारी गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोग तीखे तेवर दिखाते हुए "विधायक गिरी छोड़ दो" की मांग कर रहे हैं। इस पूरे विरोध में आदिवासी समाज का गुस्सा भी साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो विधायक के खिलाफ अपनी भारी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    झारखंड के लोहरदगा में जनता का भारी गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोग तीखे तेवर दिखाते हुए "विधायक गिरी छोड़ दो" की मांग कर रहे हैं। इस पूरे विरोध में आदिवासी समाज का गुस्सा भी साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो विधायक के खिलाफ अपनी भारी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • अगर आपके घर में गाड़ी रखी है और आपको उसे चलाने के लिए ड्राइवर की आवश्यकता है, तो संपर्क कर सकते हैं। यह ड्राइवर सर्विस पूरे रांची क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
    1
    अगर आपके घर में गाड़ी रखी है और आपको उसे चलाने के लिए ड्राइवर की आवश्यकता है, तो संपर्क कर सकते हैं। यह ड्राइवर सर्विस पूरे रांची क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आदिवासी बॉयज हॉस्टल में "छात्रों की गूँज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित यादव ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार लचर हो रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक कॉलेज और हॉस्टल में चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से जवाब मांगने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मुन्ना खान ने शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की जवाबदेही न होने पर सवाल उठाए, जबकि प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने आने वाले दिनों में हर कॉलेज में जाकर छात्रों को जागरूक और एकजुट करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक और सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे, जिन्हें पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस छात्रों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
    1
    लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आदिवासी बॉयज हॉस्टल में "छात्रों की गूँज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित यादव ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार लचर हो रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक कॉलेज और हॉस्टल में चलाया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से जवाब मांगने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मुन्ना खान ने शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की जवाबदेही न होने पर सवाल उठाए, जबकि प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने आने वाले दिनों में हर कॉलेज में जाकर छात्रों को जागरूक और एकजुट करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक और सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे, जिन्हें पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस छात्रों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड में फील्ड वर्कर की परीक्षा से लाखों विद्यार्थी वंचित हो गए हैं। विद्यार्थियों को इस परीक्षा से वंचित किए जाने की घटना को सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।
    1
    झारखंड में फील्ड वर्कर की परीक्षा से लाखों विद्यार्थी वंचित हो गए हैं। विद्यार्थियों को इस परीक्षा से वंचित किए जाने की घटना को सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।
    user_Ayub Khan
    Ayub Khan
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया। उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।

संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया।

उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • झारखंड के चतरा में एक बेहद दर्दनाक हमला होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से हर तरफ दुख और शोक का माहौल है, और इस दर्दनाक हमले ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।
    1
    झारखंड के चतरा में एक बेहद दर्दनाक हमला होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से हर तरफ दुख और शोक का माहौल है, और इस दर्दनाक हमले ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।
    user_Ramjivan pandey
    Ramjivan pandey
    Photographer चतरा, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.