logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी। बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी।

2 hrs ago
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी। बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी।
    1
    बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” 
के एक सदस्य को किया गिरफ्तार,
आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान
पर टप्पेबाजी कर लाखों के
जेवरात किए थे चोरी।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए करीब 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। बताया गया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को कस्बा कालिंजर स्थित एक सर्राफा दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 05 जनवरी को पीड़ित द्वारा थाना कालिंजर में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान संदिग्ध खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान और सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर कालिंजर क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी में मंगलसूत्र, नथ, बालियां, लॉकेट सहित अन्य जेवर शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य पहले से भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बांदा। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए करीब 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।
बताया गया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को कस्बा कालिंजर स्थित एक सर्राफा दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 05 जनवरी को पीड़ित द्वारा थाना कालिंजर में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
जांच के दौरान संदिग्ध खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान और सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर कालिंजर क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी में मंगलसूत्र, नथ, बालियां, लॉकेट सहित अन्य जेवर शामिल हैं।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य पहले से भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कालिंजर में “ईरानी गैंग” का खेल खत्म! 9 लाख के जेवर बरामद, एक शातिर गिरफ्तार सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ CCTV, ऑपरेशन त्रिनेत्र और यक्ष ऐप से खुला राज मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए थे गहने! बाकी फरार, तलाश जारी… बांदा पुलिस की बड़ी कामयाबी
    1
    कालिंजर में “ईरानी गैंग” का खेल खत्म! 
9 लाख के जेवर बरामद, एक शातिर गिरफ्तार 
सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 
CCTV, ऑपरेशन त्रिनेत्र और यक्ष ऐप से खुला राज
मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए थे गहने!
बाकी फरार, तलाश जारी…
बांदा पुलिस की बड़ी कामयाबी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *महोबा के झपटमार बाँदा में गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में तीन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 06 अप्रैल26 को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर मोटसाइकिल द्वारा झपटमारी कर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना थाना मटौंध में दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था।थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को जखौरा अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कि गई।गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र देवीदीन, रंजीत पुत्र दशरथ कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम निवासी थाना कबरई जनपद महोबा के निवासी हैं।
    1
    *महोबा के झपटमार बाँदा में गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में तीन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 06 अप्रैल26 को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर मोटसाइकिल द्वारा झपटमारी कर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना थाना मटौंध में दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था।थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को जखौरा अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कि गई।गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र देवीदीन, रंजीत पुत्र दशरथ कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम निवासी थाना कबरई जनपद महोबा के निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा की सदर तहसील, जहां आम नागरिक अपने अधिकारों और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अब भय और अराजकता का प्रतीक बनती दिख रही है। ताज़ा मामले में लेखपाल और उसके सहयोगियों द्वारा एक फरियादी—निपुण मिश्रा—की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हुआ हमला नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी चोट है, जो जनता की सेवा और संरक्षण के लिए स्थापित की गई है। जब राजस्व विभाग का एक जिम्मेदार कर्मचारी ही कानून को ताक पर रखकर गुंडागर्दी पर उतर आए, तो आमजन किससे न्याय की उम्मीद करें?मौके पर पहुंचे समाजसेवी राहुल ने इस कृत्य का खुलकर विरोध किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रवृत्ति और भी खतरनाक रूप ले सकती है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना को महज एक वायरल वीडियो मानकर नजरअंदाज करता है या फिर कानून का वास्तविक राज स्थापित करने के लिए ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई करता है।
    1
    बांदा की सदर तहसील, जहां आम नागरिक अपने अधिकारों और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अब भय और अराजकता का प्रतीक बनती दिख रही है। ताज़ा मामले में लेखपाल और उसके सहयोगियों द्वारा एक फरियादी—निपुण मिश्रा—की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हुआ हमला नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी चोट है, जो जनता की सेवा और संरक्षण के लिए स्थापित की गई है। जब राजस्व विभाग का एक जिम्मेदार कर्मचारी ही कानून को ताक पर रखकर गुंडागर्दी पर उतर आए, तो आमजन किससे न्याय की उम्मीद करें?मौके पर पहुंचे समाजसेवी राहुल ने इस कृत्य का खुलकर विरोध किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रवृत्ति और भी खतरनाक रूप ले सकती है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना को महज एक वायरल वीडियो मानकर नजरअंदाज करता है या फिर कानून का वास्तविक राज स्थापित करने के लिए ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई करता है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाँदा जनपद के बबेरू कस्बे के सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय सभागार मे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर एक संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह नरैनी पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता रहे। वही संवाद गोष्टी पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया, जिसमें बताया कि सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमनाथ पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बिंदु उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व आयोजन और भागीदारी महिला सशक्तिकरण संस्कृत संदेश आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा ने किया, इस मौके पर अतिथियों को सुधीर कुशवाहा जी के द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।
    1
    बाँदा जनपद के बबेरू कस्बे के सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय सभागार मे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर एक संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह नरैनी पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता रहे। वही संवाद गोष्टी पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया, जिसमें बताया कि सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमनाथ पर्व मनाया जा रहा है।  जिसमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बिंदु उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व आयोजन और भागीदारी महिला सशक्तिकरण संस्कृत संदेश आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा ने किया, इस मौके पर अतिथियों को सुधीर कुशवाहा जी के द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    2 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। उचित दर विक्रेता की दूकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन शिक्षक इसका नाजायज फायदा उठाकर स्कूल से वितरण के नाम पर हाजिरी लगाकर मौज काट रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में उचित दर विक्रेताओं की दूकान पर परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते अध्यापक अपने तैनाती स्कूल में हाजिरी लगाकर कोटा जाने की बात कह स्कूल से निकल जाते हैं लेकिन कोटा में ड्यूटी देने के बजाए घर में मौज करते हैं। ऐसा ही मामला कस्बे के उचित दर विक्रेता पंकज बाल्मीकि के यहां देखने को मिला जहां पर अध्यापक राजेंद्र गोस्वामी की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन राजेंद्र गोस्वामी कुछ समय कोटा में रहने के बाद नदारद हो गए। ऐसा ही मामला कस्बे सहित क्षेत्र में अक्सर देखने को मिलता है लेकिन शिक्षा विभाग बेबस है।इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी ड्यूटी एस. आई. आर. में लगी है या नहीं, वह कार्यालय से इसकी जानकारी करेंगे उसके बाद जो कार्यवाही होगी की जाएगी।
    2
    मौदहा हमीरपुर। उचित दर विक्रेता की दूकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन शिक्षक इसका नाजायज फायदा उठाकर स्कूल से वितरण के नाम पर हाजिरी लगाकर मौज काट रहे हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में उचित दर विक्रेताओं की दूकान पर परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते अध्यापक अपने तैनाती स्कूल में हाजिरी लगाकर कोटा जाने की बात कह स्कूल से निकल जाते हैं लेकिन कोटा में ड्यूटी देने के बजाए घर में मौज करते हैं। ऐसा ही मामला कस्बे के उचित दर विक्रेता पंकज बाल्मीकि के यहां देखने को मिला जहां पर अध्यापक राजेंद्र गोस्वामी की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन राजेंद्र गोस्वामी कुछ समय कोटा में रहने के बाद नदारद हो गए। ऐसा ही मामला कस्बे सहित क्षेत्र में अक्सर देखने को मिलता है लेकिन शिक्षा विभाग बेबस है।इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी ड्यूटी एस. आई. आर. में लगी है या नहीं, वह कार्यालय से इसकी जानकारी करेंगे उसके बाद जो कार्यवाही होगी की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रदेश में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों की अनिवार्यता और नियमों की अनदेखी से अभिभावक परेशान हैं, जिस पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। इनमें प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, सभी विद्यालयों में NCERT आधारित शिक्षा अनिवार्य करने और किताबों के दाम तय कर प्रकाशकों पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही स्कूल बैग के बढ़ते वजन पर भी चिंता जताई गई है और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विधायक ने जनपद स्तर पर विशेष जांच समिति गठित कर निजी विद्यालयों की फीस, कार्यप्रणाली और पुस्तक चयन की जांच कराने की भी मांग की है। पत्र में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और अभिभावकों के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और अभिभावकों को कब तक राहत मिलती है।
    1
    प्रदेश में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों की अनिवार्यता और नियमों की अनदेखी से अभिभावक परेशान हैं, जिस पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है।
उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। इनमें प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, सभी विद्यालयों में NCERT आधारित शिक्षा अनिवार्य करने और किताबों के दाम तय कर प्रकाशकों पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही स्कूल बैग के बढ़ते वजन पर भी चिंता जताई गई है और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विधायक ने जनपद स्तर पर विशेष जांच समिति गठित कर निजी विद्यालयों की फीस, कार्यप्रणाली और पुस्तक चयन की जांच कराने की भी मांग की है।
पत्र में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और अभिभावकों के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।
अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और अभिभावकों को कब तक राहत मिलती है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.