logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगे लगाम, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। प्रदेश में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों की अनिवार्यता और नियमों की अनदेखी से अभिभावक परेशान हैं, जिस पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। इनमें प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, सभी विद्यालयों में NCERT आधारित शिक्षा अनिवार्य करने और किताबों के दाम तय कर प्रकाशकों पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही स्कूल बैग के बढ़ते वजन पर भी चिंता जताई गई है और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विधायक ने जनपद स्तर पर विशेष जांच समिति गठित कर निजी विद्यालयों की फीस, कार्यप्रणाली और पुस्तक चयन की जांच कराने की भी मांग की है। पत्र में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और अभिभावकों के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और अभिभावकों को कब तक राहत मिलती है।

4 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगे लगाम, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। प्रदेश में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों की अनिवार्यता और नियमों की अनदेखी से अभिभावक परेशान हैं, जिस पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। इनमें प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, सभी विद्यालयों में NCERT आधारित शिक्षा अनिवार्य करने और किताबों के दाम तय कर प्रकाशकों पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही स्कूल बैग के बढ़ते वजन पर भी चिंता जताई गई है और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विधायक ने जनपद स्तर पर विशेष जांच समिति गठित कर निजी विद्यालयों की फीस, कार्यप्रणाली और पुस्तक चयन की जांच कराने की भी मांग की है। पत्र में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और अभिभावकों के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और अभिभावकों को कब तक राहत मिलती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “बांदा तहसील बनी ‘तानाशाही का अड्डा’! लेखपाल और गुर्गों की दबंगई—फरियादी को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल” यूपी के #बांदा की सदर तहसील में कानून को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। यहां एक फरियादी को लेखपाल और उसके साथियों ने बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित निपुण मिश्रा के साथ हुई इस मारपीट को देखकर किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की भीड़ तमाशबीन बनी रही, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अब सवाल ये है—क्या तहसील में न्याय मिलेगा या दबंगई ही चलेगा। #Banda #UPNews #TehsilViolence #ViralVideo #BreakingNews #LawAndOrder #UttarPradesh #JusticeForVictim #SystemFailure
    1
    “बांदा तहसील बनी ‘तानाशाही का अड्डा’! लेखपाल और गुर्गों की दबंगई—फरियादी को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल”
यूपी के #बांदा की सदर तहसील में कानून को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है।
यहां एक फरियादी को लेखपाल और उसके साथियों ने बेरहमी से पीट दिया।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित निपुण मिश्रा के साथ हुई इस मारपीट को देखकर किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की भीड़ तमाशबीन बनी रही,
दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अब सवाल ये है—क्या तहसील में न्याय मिलेगा या दबंगई ही चलेगा।
#Banda #UPNews #TehsilViolence #ViralVideo #BreakingNews #LawAndOrder #UttarPradesh #JusticeForVictim #SystemFailure
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के 01 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि 5 जनवरी 26 को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए । सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया था।ऑपरेशन त्रिनेत्र द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई व यक्ष ऐप के माध्यम से अभियुक्तों की पुष्टि की गई। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है।कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं । इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे । अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए । गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    2
    *अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के 01 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि 5 जनवरी 26 को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए ।  सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया था।ऑपरेशन त्रिनेत्र द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई व यक्ष ऐप के माध्यम से अभियुक्तों की पुष्टि की गई। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है।कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं । इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे । अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए । गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा सहित बुंदेलखंड में हालिया आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलें व्यापक रूप से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान गहरे संकट में हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।पत्र में किसानों के ऋण माफी, बिजली बिल में राहत, विशेष आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र का दौरा करने की भी अपील की गई है। इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय राय को भी अवगत कराया गया है।
    1
    बांदा सहित बुंदेलखंड में हालिया आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलें व्यापक रूप से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान गहरे संकट में हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।पत्र में किसानों के ऋण माफी, बिजली बिल में राहत, विशेष आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र का दौरा करने की भी अपील की गई है। इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय राय को भी अवगत कराया गया है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी। बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
    3
    मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी।
बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Mahtab khan
    1
    Post by Mahtab khan
    user_Mahtab khan
    Mahtab khan
    Photographer बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    4
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *शिव मंदिर में तोड़फोड़- कार्रवाई की मांग* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। शहर में एक प्रचीन शंकर जी के मंदिर कों असमाजिक तत्वों द्वारा गिराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ! वही मंदिर के बगल में एक छोटा मंदिर था जों पूरी तरह से गिरा कर तहस नहस कर दिया गया है! इस सम्बध में हिन्दू संगठनों ने एक ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत प्रमुख अशोक ओमर और धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्र मोहन बेदी द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया। इस मामले में चन्द्र मोहन बेदी ने बताया कि शहर के मोहल्ला क्योटरा मुक्तिधाम बाईपास रोड के पहले सौ मीटर पर लगभग 500 वर्ष पुराने एक शिव मंदिर को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है और मूर्तियां को गायब कर दी गई हैं! इसी के बगल में एक और मंदिर था जो अराजक तत्वों द्वारा गिर कर जमीनदोज कर दिया गया है। मंदिर के संरक्षण और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी अन्यथा की स्थिति में आंदोलन होगा।मंदिर को लगभग 40 बाई 40 फुट ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया था ! इसी मामले में बलराम सिंह कछवाह ने बताया कि अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां को गायब कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पास में एक अन्य मंदिर को भी ध्वस्त कर जमीन दोज कर दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाही की जाए और मंदिर के चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि इसका जीर्णाेद्धार कराया जा सके। ज्ञापन देने प्रेम प्रकाश महावीर, चंद्र प्रकाश कबीर (एडवोकेट) पप्पू शिवहरे, सुमेर कुमार, सचिन, जीतू तिवारी, विकास कुमार, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, राहुल सागर, विमल निगम, जगदीश तिवारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    *शिव मंदिर में तोड़फोड़- कार्रवाई की मांग*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा। शहर में एक प्रचीन शंकर जी के मंदिर कों असमाजिक तत्वों द्वारा गिराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ! वही मंदिर के बगल में एक छोटा मंदिर था जों पूरी तरह से गिरा कर तहस नहस कर दिया गया है! इस सम्बध में हिन्दू संगठनों ने एक ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत प्रमुख अशोक ओमर और धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्र मोहन बेदी द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया। इस मामले में चन्द्र मोहन बेदी  ने बताया कि शहर के मोहल्ला क्योटरा मुक्तिधाम बाईपास रोड के पहले सौ मीटर पर लगभग 500 वर्ष पुराने एक शिव मंदिर को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है और मूर्तियां को गायब कर दी गई हैं! इसी के बगल में एक और मंदिर था जो अराजक तत्वों द्वारा गिर कर जमीनदोज कर दिया गया है। मंदिर के संरक्षण और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी अन्यथा की स्थिति में आंदोलन होगा।मंदिर को लगभग 40 बाई 40 फुट ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया था ! इसी मामले में बलराम सिंह कछवाह ने बताया कि  अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां को गायब कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पास में एक अन्य मंदिर को भी ध्वस्त कर जमीन दोज कर दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाही की जाए और मंदिर के चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि इसका जीर्णाेद्धार कराया जा सके। ज्ञापन देने प्रेम प्रकाश महावीर, चंद्र प्रकाश कबीर (एडवोकेट) पप्पू शिवहरे, सुमेर कुमार, सचिन, जीतू तिवारी, विकास कुमार, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, राहुल सागर, विमल निगम, जगदीश तिवारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार और आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाना है।
    1
    नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार और आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाना है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
    1
    तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल
➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा
➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल
➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच
👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.