logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :अम्बेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, शोभायात्रा मार्ग व व्यवस्थाओं पर बनी रूपरेखा मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी। बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हमीरपुर :अम्बेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, शोभायात्रा मार्ग व व्यवस्थाओं पर बनी रूपरेखा मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने

वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा

निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी। बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा हमीरपुर। उचित दर विक्रेता की दूकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन शिक्षक इसका नाजायज फायदा उठाकर स्कूल से वितरण के नाम पर हाजिरी लगाकर मौज काट रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में उचित दर विक्रेताओं की दूकान पर परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते अध्यापक अपने तैनाती स्कूल में हाजिरी लगाकर कोटा जाने की बात कह स्कूल से निकल जाते हैं लेकिन कोटा में ड्यूटी देने के बजाए घर में मौज करते हैं। ऐसा ही मामला कस्बे के उचित दर विक्रेता पंकज बाल्मीकि के यहां देखने को मिला जहां पर अध्यापक राजेंद्र गोस्वामी की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन राजेंद्र गोस्वामी कुछ समय कोटा में रहने के बाद नदारद हो गए। ऐसा ही मामला कस्बे सहित क्षेत्र में अक्सर देखने को मिलता है लेकिन शिक्षा विभाग बेबस है।इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी ड्यूटी एस. आई. आर. में लगी है या नहीं, वह कार्यालय से इसकी जानकारी करेंगे उसके बाद जो कार्यवाही होगी की जाएगी।
    2
    मौदहा हमीरपुर। उचित दर विक्रेता की दूकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन शिक्षक इसका नाजायज फायदा उठाकर स्कूल से वितरण के नाम पर हाजिरी लगाकर मौज काट रहे हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में उचित दर विक्रेताओं की दूकान पर परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते अध्यापक अपने तैनाती स्कूल में हाजिरी लगाकर कोटा जाने की बात कह स्कूल से निकल जाते हैं लेकिन कोटा में ड्यूटी देने के बजाए घर में मौज करते हैं। ऐसा ही मामला कस्बे के उचित दर विक्रेता पंकज बाल्मीकि के यहां देखने को मिला जहां पर अध्यापक राजेंद्र गोस्वामी की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन राजेंद्र गोस्वामी कुछ समय कोटा में रहने के बाद नदारद हो गए। ऐसा ही मामला कस्बे सहित क्षेत्र में अक्सर देखने को मिलता है लेकिन शिक्षा विभाग बेबस है।इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी ड्यूटी एस. आई. आर. में लगी है या नहीं, वह कार्यालय से इसकी जानकारी करेंगे उसके बाद जो कार्यवाही होगी की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
    1
    तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल
➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा
➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल
➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच
👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर लाखों के जेवरात किए थे चोरी।
    1
    बांदा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” 
के एक सदस्य को किया गिरफ्तार,
आरोपी ने जनवरी में सर्राफा दुकान
पर टप्पेबाजी कर लाखों के
जेवरात किए थे चोरी।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए करीब 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। बताया गया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को कस्बा कालिंजर स्थित एक सर्राफा दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 05 जनवरी को पीड़ित द्वारा थाना कालिंजर में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान संदिग्ध खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान और सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर कालिंजर क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी में मंगलसूत्र, नथ, बालियां, लॉकेट सहित अन्य जेवर शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य पहले से भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बांदा। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए करीब 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।
बताया गया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को कस्बा कालिंजर स्थित एक सर्राफा दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 05 जनवरी को पीड़ित द्वारा थाना कालिंजर में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
जांच के दौरान संदिग्ध खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान और सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर कालिंजर क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी में मंगलसूत्र, नथ, बालियां, लॉकेट सहित अन्य जेवर शामिल हैं।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य पहले से भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कालिंजर में “ईरानी गैंग” का खेल खत्म! 9 लाख के जेवर बरामद, एक शातिर गिरफ्तार सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ CCTV, ऑपरेशन त्रिनेत्र और यक्ष ऐप से खुला राज मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए थे गहने! बाकी फरार, तलाश जारी… बांदा पुलिस की बड़ी कामयाबी
    1
    कालिंजर में “ईरानी गैंग” का खेल खत्म! 
9 लाख के जेवर बरामद, एक शातिर गिरफ्तार 
सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 
CCTV, ऑपरेशन त्रिनेत्र और यक्ष ऐप से खुला राज
मंदिर के पीछे जमीन में छिपाए थे गहने!
बाकी फरार, तलाश जारी…
बांदा पुलिस की बड़ी कामयाबी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *महोबा के झपटमार बाँदा में गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में तीन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 06 अप्रैल26 को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर मोटसाइकिल द्वारा झपटमारी कर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना थाना मटौंध में दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था।थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को जखौरा अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कि गई।गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र देवीदीन, रंजीत पुत्र दशरथ कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम निवासी थाना कबरई जनपद महोबा के निवासी हैं।
    1
    *महोबा के झपटमार बाँदा में गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में तीन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 06 अप्रैल26 को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर मोटसाइकिल द्वारा झपटमारी कर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना थाना मटौंध में दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था।थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को जखौरा अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कि गई।गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र देवीदीन, रंजीत पुत्र दशरथ कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम निवासी थाना कबरई जनपद महोबा के निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी। बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
    3
    मौदहा, हमीरपुर। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मौदहा कोतवाली में आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि कस्बे में मीरातालाब, रहमानियां कॉलेज के पीछे तथा स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो फत्तेपुर, तहसील गेट, रहमानिया कॉलेज, नरहय्या होते हुए स्टेशन के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचेगी और पुनः अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी।
बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, रौकी बाल्मीकि, गुरु तेज प्रताप सिंह, रघुवीर वर्मा एडवोकेट, अंकित मधुपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.