Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गा मंदिर कमासिन बांदा में हनुमान जयंती मनाई गई अन्य
राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
दुर्गा मंदिर कमासिन बांदा में हनुमान जयंती मनाई गई अन्य
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mahtab khan1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे4
- मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव मे मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे से 5:00 बजे तक नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी रहे। वही मौके पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तथा चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। इसमें पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की जनता को और बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस चौकी परिसर का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, तथा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में गस्त संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग तथा आम जन के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मऊ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकांत मिश्रा के द्वारा आए पुलिस के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मरका थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, बबेरू प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, सहित भारी संख्या में पुलिस बल वह आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहा।1
- बांदा की सदर तहसील, जहां आम नागरिक अपने अधिकारों और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अब भय और अराजकता का प्रतीक बनती दिख रही है। ताज़ा मामले में लेखपाल और उसके सहयोगियों द्वारा एक फरियादी—निपुण मिश्रा—की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हुआ हमला नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी चोट है, जो जनता की सेवा और संरक्षण के लिए स्थापित की गई है। जब राजस्व विभाग का एक जिम्मेदार कर्मचारी ही कानून को ताक पर रखकर गुंडागर्दी पर उतर आए, तो आमजन किससे न्याय की उम्मीद करें?मौके पर पहुंचे समाजसेवी राहुल ने इस कृत्य का खुलकर विरोध किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रवृत्ति और भी खतरनाक रूप ले सकती है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना को महज एक वायरल वीडियो मानकर नजरअंदाज करता है या फिर कानून का वास्तविक राज स्थापित करने के लिए ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई करता है।1
- “पत्रकार डंडा डालने लगते है भो#ऽ के…” हमीरपुर में पत्रकारों को गाली देते ट्रैफिक इंचार्ज “हरवेंद्र यादव” का वीडियो वायरल फरवरी महीने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो इससे पहले भी हरवेंद्र यादव का विवादित वीडियो आया था सामने #hamirpurpolice UP Police #Hamirpur #ViralVideo #UPPolice #Journalist #highlight #followers1
- बांदा में जमीन को लेकर उठा विवाद आखिरकार समझदारी और सामाजिक पहल से खत्म हो गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां लेन-देन से जुड़ी जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। बताया जा रहा है कि अभिषेक जैन द्वारा अलग-अलग तारीखों में प्लॉट और मकान का बैनामा किशन कुमार जड़िया और उनकी पत्नी के नाम किया गया था, लेकिन बाद में इसी सौदे को लेकर विवाद गहरा गया। स्थिति इतनी बढ़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए शांति भंग की कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवारजनों और समाज के सम्मानित लोगों ने पहल की। पंचायत बैठी, दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई और अंततः आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाल लिया गया। इस समझौते के दौरान दोनों पक्षों के प्रमुख लोग अभिषेक जैन, किशन कुमार जड़िया, ए.के. जैन, अंकित जैन, सत्य प्रकाश सर्राफ, मनोज कुमार जड़िया और राकेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *नवनिर्मित मऊ चौकी का हुआ उद्धघाटन ।* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशनमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा हो तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के सुंदरीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।2
- बांदा सहित बुंदेलखंड में हालिया आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलें व्यापक रूप से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान गहरे संकट में हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।पत्र में किसानों के ऋण माफी, बिजली बिल में राहत, विशेष आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र का दौरा करने की भी अपील की गई है। इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय राय को भी अवगत कराया गया है।1