कागजों में बन गए नाले और फुटपाथ, मौके पर एक ईंट भी नहीं; साढ़े तीन लाख रुपये के गबन का आरोप सपोटरा। उपखंड मुख्यालय स्थित नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत समिति द्वारा नाली और फुटपाथ निर्माण के नाम पर कागजों में ही कार्य पूर्ण दर्शाकर करीब 3 लाख 29 हजार रुपये की सरकारी राशि का भुगतान उठा लिया गया, जबकि मौके पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत उपखंड कार्यालय से रेंज कार्यालय तक पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए करीब 1.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। रिकॉर्ड में कार्य पूर्ण दिखाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन पर कोई नाली निर्माण नहीं हुआ। इसी तरह रेंज कार्यालय से उपखंड कार्यालय तक फुटपाथ निर्माण के लिए भी करीब 1.5 लाख रुपये स्वीकृत कर भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर फुटपाथ का कोई निर्माण नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के समय यहां जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। यदि वास्तव में नाली और फुटपाथ का निर्माण किया जाता तो लोगों को राहत मिल सकती थी।

- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी कुडगांव और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू4
- सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया1
- Post by Bajrang singh Rajasthan patrika1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।1